कांगड़ा : महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार दोषी : काजल
गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर जन समर्थन जुटाएंगे काजल
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने वीरवार को 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगवार में जनता की समस्याएं सुनी। काजल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार दोषी है। उन्होंने कहा आए दिन भर रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। काजल ने कहा पुलिस पेपर भर्ती परीक्षा के लीक मामले की सरकार सीबीआई से जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि खलिस्थान के झंडे हिमाचल प्रदेश में किसी भी स्तर पर कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में दोबारा दंगे भड़कने लगे हैं और हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों से इनका चेहरा बेनकाब हुआ है। काजल ने कहा होगा गांव-गांव में जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर जन समर्थन जुटाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पवन काजल ने कहा कि हिमाचल में संचार क्रांति के नाम से विख्यात पंडित सुखराम की मौत से कांग्रेस पार्टी को खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा 16 मई को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को स्थगित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत भंगवार राजीव कुमार उप प्रधान, अनीता कुमारी बीडीसी, शीला देवी, रतन मलहोत्रा, चंद्र प्रकाश, गगनदीप शर्मा, केवल कुमार, प्रताप चंद, सतीश कुमार व राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
