दाड़लाघाट : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के धुन्दन जोन का आयाेजित हुआ सम्मेलन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के धुन्दन जोन का सम्मेलन पिपलुघाट में आयोजित हुआ। सम्मलेन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की, जबकि विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्लॉक सचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में धुन्दन जोन की 12 पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने का प्रण लिया। सम्मेलन में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने पिछले 8 महीनों के कार्यकाल में जनता के लिए किए गए विकास कार्य का लेखा-जोखा जनता के बीच रखा। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अर्की विधानसभा में कार्य किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तराशे जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश पार्टी उम्मीदवार व वर्तमान विधायक संजय अवस्थी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पंचायत प्रधान सूरजपुर ओम प्रकाश शर्मा, उपप्रधान कामेश्वर ठाकुर, उप प्रधान दावटी हीरा सिंह कौंडल, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व प्रधान दीप राम शर्मा, बीडीसी सदस्य शशिकांत, सुरेंद्र पाठक, अमर सिंह ठाकुर, डीडी शर्मा, रोशन ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला ठाकुर, हीरादेई, किरण शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद कंवर, महासचिव रवि कांत पाठक, सचिव दलीप ठाकुर, कपिल ठाकुर, तिलक राज गौतम, पूर्ण चंद, शेर सिंह कौंडल, कृष्ण चंद ठाकुर, विद्या सागर ठाकुर, सीडी बंसल, ओपी भाटिया, युवा वर्ग व महिला वर्ग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
