पालमपुर : अस्पताल में 8 मई किया जाएगा रक्त दान शिविर का आयोजन
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर उपमंडल में बुधवार को विश्व रैड क्रॉस दिवस के अयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया ने की। एसडीएम पालमपुर ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस के उपलक्ष्य पर उपमंडल पालमपुर रैड क्रॉस कमेटी द्वारा सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में 8 मई को सुबह 11:00 बजे रक्त दान शिविर का आयोजन समाजसेवी संस्थाओ के सहयोग से किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि बढ़-चढ़कर महादान के कुंभ में बहुमूल्य योगदान दें। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक विनय महाजन, सुदर्शन वासुदेवा, शांति शर्मा, प्रबीण शर्मा, राजीव जमबाल, साहिल चित्रा, संजीव बाघला, मुनीश कुमार, कमल सूद, मनोज रतन, सर्वेश अरोड़ा, संत कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी, समाज सेवी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
