डाडासीबा : सिविल अस्पताल के गेट के सामने गिरी पेड़ की टहनियां बाल-बाल बचे राहगीर
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
डाडासीबा सिविल अस्पताल के मेन गेट के सामने पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियां गिरने से राहगीर बाल-बाल बच गए। डाडासीबा में सोमवार को अचानक सफेदे के पेड़ की टहनियां गिर गईं। गनीमत रही कि राहगीर बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक यह सफेदे के पेड़ ठीक अस्पताल के मेन गेट के सामने हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं था। बहरहाल गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इन सफेद के पेड़ों को कटवाने के लिए फॉरेस्ट विभाग को कहा गया है, परंतु आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। डाडासीबा सिविल अस्पताल के पास सड़क किनारे सफेदे के पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।
पेड़ की टहनियां आंधी तूफान में टूट कर सड़क पर गिर रही हैं, लेकिन न तो वन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं। डाडासीबा सिविल अस्पताल में सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपना इलाज करवाने आते हैं और स्थानीय लोग या दुकानदार भी इसी रास्ते से कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ कई गांवों के लोग भी यहां से गुजरते हैं, ऐसे में सफेदे के पेड़ आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।
