कांगड़ा : केंद्रीय विवि सप्तसिंधु परिसर देहरा अंतरविभागीय दीवार पत्रिका प्रतियोगिता का हुआ आयाेजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सप्तसिंधु परिसर देहरा समाजशास्त्र और सामाजिक, नृविज्ञान विभाग की ओर आज से अंतरविभागीय दीवार पत्रिका प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया। अंतरविभागीय दीवार पत्रिका प्रतियोगिता कार्यक्रम में सप्तसिंधु परिषद के निदेशक प्रशासन नारायण सिंह राव रहे। साथ ही साथ निर्णायक मंडल में प्रो. हर्षवर्धन शर्मा, डॉ शशि पूनम रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक पोस्ट काेविड इंडिया था, जिसमें विभिन्न सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विभागों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ 3 विभागों को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान, द्वितीय पुरस्कार दृश्य कला विभाग तथा तृतीय पुरस्कार समाज कार्य विभाग को मिला। यह कार्यक्रम समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान विभागाध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. निरुपाेमा कारदाेग के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के द्वितीय तथा चतुर्थ सत्र के छात्रों का अहम योगदान रहा।
