जयसिंहपुर : चलें बूथ की ओर, बढ़े जीत की ओर अभियान चलाया
( words)
जयसिंहपुर विधानसभा में पदयात्रा एवं जनसंपर्क महाभियान के तहत चलें बूथ की ओर, बढ़े जीत की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने वर्करों संग मुंगल बूथ नंबर 101 व लाहड़ीधार बूथ न. 106 पर यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालकों, बीएलए और ग्राम केंद्र अध्यक्षों के आवास पर जाकर नाम पट्टिका और झंडें लगाए। वहीं बैठक में महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के चैक भी दिए।
