धर्मशाला : आप के निशाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,कहा चुनावी मौसम में आने लगी कांगड़ा की याद : पंकज पंडित, प्रदेश प्रवक्ता आप
हिमाचल के कांगड़ा में जब से आम आदमी पार्टी ने सफल रैली का आयोजन किया है तब से ना जाने भाजपा के नेताओं का कांगड़ा से बड़ा लगाव हो गया है। माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां पर लगातार डेरा डाले हुए हैं। सुनने में आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांगड़ा और चंबा का दौरा करने आ रहे हैं। सरकार को शीतकालीन सत्र में कांगड़ा की याद नहीं आई न जाने क्यों चुनावी फसल देखते हुए अब कटाई के लिए पूरे जोर-शोर से जुट गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबी ग्राउंड में आने वाले थे लेकिन चंबी ग्राउंड में भीड़ जुट पाने के चलते उन्हें शाहपुर के एक मैदान में ही अपना कार्यक्रम करना पड़ा और इस कार्यक्रम में सिर्फ सरकारी लोगों का ही जमावड़ा रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा जुमलेबाजी के लिए जाने जाती है और बड़े बड़े भाषण दिए जा रहे थे लेकिन कार्यक्रम से महिलाओं ने किनारा कर उनकी पोल खोल डाली। महिलाओं ने कार्यक्रम से किनारा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम से पूछा कि हमारे बच्चों को रोजगार कब मिलेगा भाषण नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें रोजगार चाहिए, शिक्षा चाहिए, स्वास्थ्य चाहिए लेकिन भाषण नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि साढे 4 साल में भाजपा सरकार ने कुछ कार्य नहीं किया है, अब लोगों ने मन बना दिया है कि वे ऐसी जुमलेबाजी सरकार को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगी। इससे पहले बल्ह के विधायक को भी युवाओं के सवालों का सामना करना पड़ा और विधायक को मंच छोड़कर भगना पड़ा। शाहपुर में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने खुलकर सरकार की पोल खोली है उससे साफ है कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।
पंकज पंडित ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल मुख्यमंत्री का अपने गृह क्षेत्र से ज्यादा लगाव जुड़ गया है। सिराज विधानसभा क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही उत्सव मनाया जा रहा है, कोई खेल उत्सव है तो कोई महिला मंडल के कार्यक्रम है उसमें अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर महीने 3 से 4 बार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जो पहले कई कई दिनों बाद हुआ करता था। उन्होंने कहा कि जिस तरह की खेल उत्सवों का आयोजन सराज विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है, उसी तरह का आयोजन प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में किया जाना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब अपनी जमीन खिसकने का डर सता रहा है इसलिए अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं । उन्होंने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और जनाधार बढ़ रहा है उससे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आभास हो गया है कि उनकी हार निश्चित है और उनके घर द्वार तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश के किसी भी कोने में चाहे पीएम मोदी की रैली करें या फिर झूठी घोषणाएं करें लेकिन प्रदेश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और जनाधार बढ़ रहा है, उससे हिमाचल में आम आदमी पार्टी पहला विकल्प लोगों के लिए बन रही है।
