मुख्यमंत्री बोले, सरकार को नोट से गिराने की साजिश नाकाम, जनता ने भाजपा को दिया करारा जवाब
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के औहर में कहा कि भाजपा द्वारा वोट की सरकार को नोट से गिराने के लिए जो प्रयास किए हैं, वह असफल रहे हैं। भाजपा का षड्यंत्र सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने का ही कार्य किया है। अब उपचुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर कार्य किया जाएगा, ताकि प्रदेश की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा का भाजपा का चेहरा जनता के समक्ष बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि 14 माह पहले जो लोग विधायक थे, उन्हें जनता ने अब घर बिठाया है। जनता ने भाजपा को करारा जबाव दिया है। साथ ही भाजपा नेता अब महज बयान ही देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री का पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने औहर में पर्यटन विकास निगम के होटल का शिलान्यास भी किया।