कल दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
( words)
-दो दिन रहेंगे दिल्ली, जी20 कार्यक्रम में लेंगे भाग
-मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी जानकारी
आगामी 9 और 10 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जाएंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे। इस दौरान वह देश की राजधानी में आयोजित होने वाले जी20 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी20 सम्मेलन का आयोजन करना देश के लिए गर्व की बात है।
