ज्वालामुखी : वेस्टर्न वाॅलीवुड गीतों पर थिरके डीएवी भड़ोली के बच्चे
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
डीएवी भडोली में आज धूमधाम से एक्टिविटी डे मनाया गया। इसमें अंतरसदनीय वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा दूसरे बच्चों को भी हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चारों सदनों के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान नेहरू ने और दूसरा स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया।
