पालमपुर : धौलाधार कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे खेलो इंडिया के लिए चुने
धौलाधार कान्वेंट स्कूल भवारना के बच्चे खेलो इंडिया में भाग लेने के लिए चुने गए। राजस्थान राज्य गैलरी पे टू एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर भारत के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री केनेतृत्व के तहत भारत सरकार ने केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री के माध्यम से स्वदेशी/ पारंपरिक मार्शल आर्ट जैसे, मलखम और गतका को पुनर्जीवित करने के लिए एक परियोजना शुरू की है।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भारतीय कलारिपयट्टू फेडरेशन के महासचिव कुलधारा सोमन और सीईओ विशाल सिंह ने किया। खेलो इंडिया में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व धौलाधार कान्वेंट स्कूल के आठ बच्चे मान्या, तनवी, अनामिका, शिवांग, शिवांश, ऐश्वर्या, हर्षिल और रॉनिश करेंगे। स्कूल के संस्थापक रमेश चंद मेहरा व् प्रधानाचार्य अनुपम मेहरा ने सभी बच्चों को बधाई दी।
