कांगड़ा : नगर परिषद कांगड़ा ने मजदूर दिवस पर किए कर्मी सम्मानित
मनाेज कुमार। कांगड़ा
पहली मई को विश्व कामगार दिवस मनाया जाता है। इसे समाज के लिए कामगारों के त्याग और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इसी दौरान नगर परिषद कार्यालय में मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपस्थित वार्ड पार्षदों व कार्यकारी अधिकारी द्वारा नगर परिषद की लेबर को समान्नित किया। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद की लेबर द्वारा शहर में अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसके वे बधाई के पात्र हैं।
इसके अतिरिक्त यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या होती है, तो वे मुझसे सीधे तौर पर संपर्क करके अपनी समस्या बता सकता है, उस समस्या का तुरंत निवारण किया जाएगा। अत: मैं आज पुन: सभी कर्मचारियों को मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई देती हूं। रेणु शर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पार्षद अशोक शर्मा, सुमन वर्मा, सौरभ चौधरी, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, मुनीश लांबा, किरण कुमार व रामाकांत आदि माैजूद रहे।
