ज्वालामुखी : कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टरने अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-19 ओपन और गर्ल्स की चैस चैंपियनशिप-2022 के समापन समारोह में लॉरेट कॉलेज फार्मेसी के मैनेजिंग डायरेक्टर रण सिंह ने शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज से बच्चों का मानसिक विकास होता है और बच्चाें के सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए सभी बच्चों को शतरंज सीखनी चाहिए। लड़कियों के वर्ग में सिरमौर की सूर्यांशी ने प्रथम, हमीरपुर की पलक ठाकुर ने द्वितीय, ऊना की दिव्या ने तृतीय और बिलासपुर की कृतिका ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
लड़कों के वर्ग में मंडी के जतिन शर्मा ने प्रथम, सिरमौर के स्वास्तिक तारा ने द्वितीय, कांगड़ा के सुशांत ने तृतीय और सिरमौर के अनुभव शर्मा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस सभी का चयन नैशनल टूर्नामेंट के लिए हो गया है। टूर्नामेंट के डायरेक्टर डॉ एमएस आशावत ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस मौके पर जिला शतरंज संघ कांगड़ा के सचिव जगदीश चंदेल, हमीरपुर शतरंज संघ के सचिव संसार चंद राणा, टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर विकास धीमान, उप आर्बिटर रोमित वर्मा, लॉरेट कॉलेज के फिजिकल इंस्ट्रक्टर कम कोच बिंदू वर्मा व रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
