देहरा: एबीवीपी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
देहरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर इकाई द्वारा युवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर अयोजित कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रमन शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने युवाओं को नशे से दूर और खेलों के पास रहने का संदेश दिया। वहीं स्वामी विवेकानंद का युवाओं के जीवन में क्या महत्व है इसका मार्गदर्शन भी किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अभिषेक तनवाल एबीवीपी राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक व एबीवीपी जिला देहरा संयोजक भागमल, इकाई अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, इकाई मंत्री दिवेश शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा प्रागपुर मंडल अध्यक्ष अक्षय अत्री, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंशाक मेहता, युवा मोर्चा जिला कार्यालय सचिव अंशुल राणा मौजूद रहे। पहला कबड्डी का मैच बलाहर की टीम व प्रागपुर की टीम की बीच खेला गया जिसमें प्रागपुर की टीम विजय रही, साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ भी किया।
