साेलन : एसएफआई सोलन इकाई के किया महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
एसएफआई सोलन इकाई के द्वारा महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन महाविद्यालय परिसर में छात्रों को आ रही समस्या को लेकर किया गया। एसएफआई का मानना है की यूजी के प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले 4 महीनों से ज्यादा समय हो गया है, नहीं निकाला गया है, जिसे जल्द से जल्द घोषित किया जाए। रूसा सिस्टम के तहत छात्रों के परीक्षा होने के 45 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित करने की बात कही गई है, पर अब 4 महीने से ज्यादा समय हो चुका है, अभी तक भी छात्रों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इसके साथ-साथ एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय के अंदर शौचालय में नियमित रूप से पानी व सफाई की व्यवस्था की जाए। एसएफआई मांग करती है की महाविद्यालय परिसर में छात्रों को बैठने की उचित सुविधा नहीं है, जिसके लिए महाविद्यालय परिसर में छात्रों को बैठने के लिए नए बैंच लगाए जाए।
एसएफआई का मानना है कि सोलन महाविद्यालय को बने हुए 60 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। जिला हेड क्वार्टर पर महाविद्यालय होने के बावजूद भी यहां पर न तो अभी तक छात्रों के लिए के पार्किंग की व्यवस्था है और न ही यहां पर अभी कॉमर्स ब्लॉक और सभागार का निर्माण किया गया है। एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय के अंदर पार्किंग व बीकॉम ब्लॉक और सभागार का निर्माण जल्द से जल्द करें।एसएफआई ने यह भी मांग की उठाई है कि छात्रों के जो लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव है वह पिछले 8 वर्षाें से बंद है। इसको जल्द से जल्द बहाल किया जाए। एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय की जो खस्ता हालत है, उसको जल्द से जल्द सुधारा जाए, जब भी बारिश होती है, उससे पूरे महाविद्यालय में पानी पानी हो जाता है।
छतों से पानी आता रहता है, जिसकी मरम्मत जल्द से जल्द की जाए वही हालत B.Voc ब्लॉक के हैं वहां पर भी छतों से पानी टपकता रहता है जिसकी वजह से छात्रों को क्लास लगाने व पढ़ाई करने में बहुत सी दिक्तो का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए एसएफआई ने मांग की है कि Bvoc ब्लॉक सहित महाविद्यालय में रंग-रोगन वे जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाए। अगर इन मांगो को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो एसएफआई छात्रों को लामबंद करते हुए एक उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर शिवानी, अंशिका, राहुल, श्वेता, राघव, सचिन, मुस्कान, साक्षी, प्रिया, रोहित, सुमित, अंकिता व सिमरन इत्यादि छात्र शामिल रहे।
