डाडासीबा : देस राज बडियालिया को मिली अखिल भारतीय पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संस्था की कमान
( words)
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
अखिल भारतीय पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संस्था की बैठक 29 अप्रैल शुक्रवार को डाडासीबा के राधा कृष्ण मंदिर में लाजपत राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देस राज बडियालिया को अध्यक्ष, घनश्याम उपाध्यक्ष , रुपिंदर शर्मा सचिव, सह सचिव शकुंतला देवी, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप तथा होशियार सिंह नंदलाल और गुरदास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में विभिन्न मसलों पर तथा जवानों को आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संस्था की अगली बैठक 20 मई को सुनिश्चित की गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।
