इंदौरा: बैन के बाबजूद दुकानदार बेखौफ कर रहे पालिथिन का इस्तेमाल
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत आते इंदौरा, चनौर,कंदरोड़ी, भप्पू , राजा खासा, मलोट व अन्य कई बाजारों में दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे पॉलिथीन का प्रयोग। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पालिथिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन फिर भी इंदौरा के अंतर्गत कई स्थानों में पॉलिथीन के ढेर देखने को मिल रहे हैं। स्थानीय बाजारों में जगह-जगह पड़े कचरे में अधिकतर पॉलिन के लिफाफे हैं। इससे एक तरफ तो वातावरण दूषित हो रहा है, वहीं पॉलिथीन खाने से बेसहारा पशु भी बीमार हो रहे हैं और कईयों की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र में बेखौफ हो रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन भी कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है |
हालांकि दुकानदार कुछ समय तक तो पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से रूटीन पकड़ लेते हैं, जब इस विषय पर अध्ययन शिक्षण अधिकारी मनोज मेहरा से बात की तो उन्होंने बताया की यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करता पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
