जयसिंहपुर : दिव्यांग बेटी को बैटरी वाली चेयर के लिए विधायक से लगाई गुहार
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा के तहत पड़ने वाले गांव गदियाड़ा के राजीव कुमार पुत्र ओंकार सिंह गांव गदियाड़ा तहसील पालमपुर का निवासी हूं। राजीव ने बताया कि मेरी बेटी दिव्यांग दिशा राणा जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाणा में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। घर से स्कूल की दूरी जो कि लगभग 500 मीटर है। राजीव ने बताया कि जो कि उन्हें व्हीलचेयर पर स्कूल छोड़ना पड़ता है। वहीं, बेटी का बजन 60 किलाेग्राम है, जिसके चलते उन्हें घर से स्कूल चढ़ाई की तरफ बेटी को ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बेटी के लिए बैटरी वाली चेयर दिलवाने में जयसिंहपुर के विधायक से गुहार लगाई है, ताकि बेटी को स्कूल जाने में जल्दी सुविधा हो सके।
