देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में पृथ्वी दिवस मनाया
( words)
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) रिंकू धीमान ने पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा सातवीं की छात्रा ईशिता भाटिया ने स्पीच दी। वहीं आठवीं की छात्रा कृति ने एक कविता प्रस्तुत की। इसके बाद बारहवीं की छात्रा उल्लासिता व सेजल ने पृथ्वी दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
