सोलन जाेन के जेई, एएई, एसोसिएशन के इलेक्शन गूगल मीट के माध्यम करवाए संपन्न
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
पहली अक्तूबर 2022 को गूगल मीट के माध्यम से सोलन जाेन के जेई, एएई, एसोसिएशन के इलेक्शन संपन्न करवाए गए।इस इलेक्शन प्रक्रिया के दौरान गूगल मीट पर इंजीनियर महेश चौधरी प्रेसिडेंट जेई, एएई एसोसिएशन, जनरल सेक्रेटरी मुकेश राठी, फाइनेंस सेक्रेट्री इंजीनियर अजय ठाकुर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री इंजीनियर चंचल मौजूद रहे। सर्व सहमति से साेलन जाेन से जोनल प्रेसिडेंट के पद पर इंजीनियर प्रदीप कुमार इलेक्ट्रिकल डिविजन नालागढ़ से चयनित किए गए। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर सोलन डिवीजन से इंजीनियर सतीश शर्मा, जोनल जनरल सेक्रेटरी के पद पर इलेक्ट्रिकल डिविजन बद्दी से इंजीनियर मनजीत सिंह, जोनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री के पद पर एमएनटी डिविजन सोलन से इंजीनियर अमित वर्मा, जोनल फाइनेंस सेक्रेटरी के पद पर इलेक्ट्रिकल सब डिविजन कंडाघाट से इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, जोनल ऑडिटर के पद पर इंजीनियर प्रियंका इलेक्ट्रिकल डिविजन नालागढ़ से निर्वाचित किए गए। अंत में प्रेसिडेंट इंजीनियर महेश चौधरी तथा जरनल सेक्रेटरी इंजीनियर मुकेश राठी ने नवनिर्वाचित जोनल बॉडी के सदस्यों को शपथ दिलवाई तथा सबका धन्यवाद किया।
