इंदाैरा : कर्मचारियों और उपकरणों की कमी से जूझ रहा विद्युत मंडल इंदौरा
( words)
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विकास खंड इंदौरा नवनिर्मित विद्युत मंडल इंदौरा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपकरणों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग घंटो तक बिजली कटौती झेल रहे हैं। इंदौरा मंडल के अंतर्गत डमटाल और गंगथ उपमंडल आते हैं। इसके अलावा ठाकुरद्वारा सेक्शन भी आता है। यह सभी कार्यालय कर्मचारी की कमी से जूझ रहे हैं। मंडल में कुल अधिकारियों कर्मचारियों के 103 पद स्वीकृत है, लेकिन मौजूदा समय में 63 पद खाली चल रहे हैं।अधिशासी अभियंता संदीप सन्याल ने कहा कि कर्मचारी की नियुक्ति व तबादले उच्च अधिकारी व सरकार की ओर से ही किए जाते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
