इंदाैरा : पैसों से भरा पर्स वापस कर दी ईमानदारी की मिसाल
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पैसे के लिए हर कोई व्यक्ति कई हद तक जाने को तैयार हो जाता है। चाहे किसी के खोए हुए पैसे ही क्यों न हो। इन सब बातों को दरकिनार कर इंदौरा की पंचायत भादरोया के वार्ड मेंबर बिट्टू कपूर ने महिला का पर्स वापस देकर इमानदारी की मिसाल कायम की, जिसकी ईमानदारी पर पूरे इंदौरा में खूव वाहवाही हो रही है। उन्होंने बताया कि सुबह जब भदरोया से पठानकोट जा रहे थे, तो उन्हें रास्ते में जाते समय महिला का पर्स मिला, जिसमें 8652 रूपए व बिजली का बिल रखा हुआ था, सड़क पर पड़ा हुआ मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान विश्व हिंदू परिषद के जिला अधिकारी राजीव वशिष्ठ को दी। पंचायत में जब छानबीन करवाई, तो महिला भदरोया की ही निवासी थी। उन्होंने महिला के घर जाकर छानबीन कर वह जानकारी लेकर विपक्ष में क्या-क्या रखा था, पहचान कर महिला को उसका पर्स लौटा कर ईमानदारी की मिसाल कायम की। महिला ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि मेरे हजारों रुपए से भरे पर्स ओर पर्स में रखे अति जरूरी कागजाद को मुझे लौटाकर साबित कर दिया की ईमानदारी अभी िजंदा है इसके लिए मैं इनका तहेदिल से धन्यवाद करती हूं।
