कांगड़ा : मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक-श्याम वर्मा
मनाेज कुमार। कांगड़ा
मेले अपसी भाईचारे, सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। आधुनिकीकरण के कारण हमारी संस्कृति खतरे में पड़ती जा रही है। हम सब को इसे संजोकर रखना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनसे रू-ब-रू हो सकें। यह बात खोली छिंज मेले के दाैरान कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने मेले में शामिल हाेने के दाैरान कही। इस माैके पर छिंज मेला कमेटी खाेली द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह (गेस्ट ऑफ ऑनर) देकर सम्मानित किया गया। वहीं, श्याम वर्मा ने मेला कमेटी को अपनी और से 11000 हजार रूपए प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां का प्रत्येक मेला एवं त्योहार लोक जीवन की ऐतिहासिक कथा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को मेले की बधाई दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा वर्ग नशे से दूरी बनाए रखें। इस अवसर पर उनके साथ संजीव, शिव शर्मा, सुमन, मंथन चौधरी व रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
