ज्वालामुखी : डीएवी भड़ोली में सीनियर्स को दी फेयरवेल पार्टी
( words)
डीएवी भड़ोली स्कूल में 11वीं के छात्र छात्राओं ने बारहवीं के छात्रों को विदाई पार्टी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं सुंदर कपड़ों में सज-धज कर पहुंचे हुए थे। इस छात्रों ने स्पीच भी दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल वीनस और यतिन को चुना गया। मिस्टर और मिस डीएवी दिव्यांश और अर्चिता को चुना गया। मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी आरूष और अंजू बाला को चुना गया।
