इंदाैरा : पांच गाैशालाओं में लगी आग; एक गाैवंश जला, हजाराें का नुकसान
( words)
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
जसूर के मच्छी भवन गांव में पांच गाैशालाओं में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। िमली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में एक गाैवंश के जलने का सूचना मिली है। पीड़ित ने बताया कि गाैशाला में घास, लकड़ी व तूड़ी रखी हुई थी, सब जलकर राख हाे गया है। स्थानीय लाेगाें और दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया। माैके पर नूरपुर प्रशासन भी पहुंच गया और एसडीएम नूरपुर ने पीड़ित परिवारों को दी 5 -5 हजार की फौरी राहत के ताैर प्रदान की।
