कांगड़ा : गाहलियां और पलेरा में लाेगाें काे बताईं सरकार की नीतियों
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
ग्राम पंचायत गाहलियां और पलेरा में वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क के कलाकारों ने सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और योजनाओं का लाभ उठाने की मांग की। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अमरीक सिंह अजय कुमार, मोनू कुमार, सन्नी कुमार, सपना, रीना, मीरा, प्रिया व कमल वीर आदि कलाकारों ने भाग लिया। वहीं, इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी आह्वान किया।
