कुनिहार : 2 अक्तूबर को पंचायत कोठी कार्यालय में आयोजित होगी ग्राम सभा
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बैठक बारे पंचायत प्रधान बलबिंद्र चौधरी ने वताया कि 2 अक्तूबर को कार्यालय ग्राम पंचायत कोठी में ग्राम सभा बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जन साधारण, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूह से आग्रह किया गया है कि ग्राम सभा के सफल संचालन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना कीमती सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा मे गत त्रैमासिक आय व्यय बारे चर्चा, विभिन्न विकास कार्यों बारे चर्चा, मनरेगा के अंतर्गत पूरक कार्ययोजना तैयार करने बारे, परिवार रजिस्टर विभाजन बारे, कल्याण विभाग के अंतर्गत ग्रह निर्माण अनुदान हेतु पात्रों के चयन बारे, मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन बारे तथा सरकार से अचानक प्राप्त अन्य मदों पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
