हमीरपुर : 100 प्रतिशत दिव्यांग राजन ने चौथी बार किया रक्तदान
( words)
हमीरपुर के भगेटू गांव के 100 प्रतिशत दिव्यांग राजन ने गांधी चौक पर आयोजित रक्तदान शिविर में चौथी बार रक्तदान किया। हिम अंचल एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर गांधी चौक हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। राजन हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक भी हैँ। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें एक बहुत ही अनोखी संतुष्टि का अनुभव होता है और उन्हें बहुत गर्व भी महसूस होता है।
