हमीरपुर : भाजपा महिला मोर्चा बड़सर ने मेहरे में की संगठनात्मक बैठक
( words)
-मीटिंग में भाजपा प्रत्याशी रहीं माया शर्मा रहीं मुख्यातिथि
-बूथ स्तर पर पांच-पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने के दिए निर्देश
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर के बड़सर मंडल की संगठनात्मक बैठक आज मेहरे में हुई। अध्यक्ष किरण बाला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी रहीं माया शर्मा मुख्यातिथि रहीं।
उन्होंने महिला मोर्चा बड़सर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई दी और बूथ स्तर पर पांच-पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई कार्यकर्ता जोड़ते समय जाति विशेष की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए।
वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा, महिला को नेतृत्व करने की क्षमता को और बढ़ाना होगा। भाजपा ने संगठन में महिलाओं को बहुत मान-सम्मान दिया है। जब धूमल सरकार थी तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पंचायती राज संस्थाओं में मिला था और अब मोदी सरकार में लोकसभा और राज्यसभा मे 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, जिसका नाम ही नारी शक्ति बंधन रखा गया है। भाजपा ने हमेशा ही महिला का मान-सम्मान बढ़ाया है। भाजपा ने महिलाओं पर बहुत विश्वास जताया है, इसलिए सभी महिला शक्ति मजबूती के साथ अपने-अपने बूथ पर डट जाएं तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने महिला मोर्चा को लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करने के निर्देश भी दिए।
