हमीरपुर : सीएम बोले, 17 जनवरी से शुरू होगा 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम
-आपदा में केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की
-भाजपा नेता क्लेम लेने में अड़ंगे न डालें, क्लेम दिलवाने में मदद करें
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के दो दिवसीय दौरे पर आज नादौन के अमतर मैदान पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री मीडिया से रू-ब-रू हुए और बताया कि प्रदेश सरकार 17 जनवरी से 'सरकार आपके द्वारÓ कार्यक्रम शुरू कर रही है। वहीं, विधायकों द्वारा यह कार्यक्रम 8 जनवरी से शुरू किया गया है। विधायक गांव-गांव जाकर सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानता को अवगत करवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपदा के समय केंद्र ने हिमाचल की कोई आर्थिक मदद नहीं की। जो मदद केंद्र ने दी है, वो आपदा में मिलने वाली रूटीन की आर्थिक सहायता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को 9700 करोड़ का क्लेम भेजा है, जिसमें भाजपा नेता अड़ंगा डाल रहे हैं। विपक्ष के नेता इस क्लेम को लेने में अड़ंगे न डालें, बल्कि क्लेम दिलवाने में मदद करें।
इस मौके पर केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठनीया, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार व जिला प्रशासन और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
-
