हमीरपुर: सत्ता में रहते भी कश्मीरी पंडितों को न्याय नहीं दिला पाई कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
( words)
-बोले, कश्मीरी पंडितों को मोदी सरकार ने ही दिलाया न्याय
-14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर जिले के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 14 जनवरी को शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल रही। कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।
विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में निमंत्रण न मिलने के सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निमंत्रण कमेटी द्वारा सभी को निमंत्रण भेजे गए हैं। लेकिन विपक्ष के लोग उन निमंत्रणों को अस्वीकार कर रहे हैं।
वहीं, सीएम सुक्खू द्वारा लोकसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर दो बार टैक्स बढ़ा दिए, जिसके चलते हिमाचल की जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ी।
