हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन
( words)
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का बुधवार को निधन हो गया। धूमल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और आईपीएल के अध्यक्ष अरूण सिंह धूमल के ताया थे। परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे स्थानीय किशनपुरा शमशान घाट पर किया जाएगा।
