हमीरपुर: लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं का जीतना मोदी सरकार ने किया सुनिश्चित :अंकुश
-महिला आरक्षण कानून देकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का बढ़ाया सम्मान
-प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने केंद्र सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया
लोकसभा व विधानसभा सीटों पर 33 प्रतिशत महिलाओं का जीतना मोदी सरकार ने सुनिश्चित कर दिया है। महिला आरक्षण कानून देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। हमीरपुर से जारी प्रेस बयान में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक कानून के रूप में लागू करवा के मोदी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के महिला सशक्तिकरण के विचार को पूरा करके दिखाया है। महिला आरक्षण कानून बनाकर देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के अनेकों अवसर मोदी सरकार ने उपलब्ध करवा दिए हैं जिसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। अंकुश दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है महिलाओं को आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है महिला सशक्तिकरण को ध्येय मानकर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काम करती हैं। वर्ष 2008 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में महिलाओं को 50त्न आरक्षण देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया था। अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओं की उपस्थिति जहां सम्मानजनक संख्या में बढ़ेगी तो वही आम जनमानस को भी नारी शक्ति का नेतृत्व राजनीतिक दृष्टि से अधिक संख्या में मिलेगा इसके लिए वह महिलाओं को भी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
