हमीरपुर पुलिस ने राजस्थान से दबोचे लाखों रुपये ऐंठने के आरोपी
सदर थाना हमीरपुर के तहत किसी अनजान व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। अब पुलिस ने लाखों रूपये ऐंठने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर 2022 को जगजीत सिंह निवासी जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की किसी अनजान व्यक्तियों ने धोखे से इसकी अश्लील वीडियो बना ली है और इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अभी तक करीब 26 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायकर्ता की शिकायत पर विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में ट्रेस हुए । जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस की एक टीम को राजस्थान के लिए रवाना किया गया था।
हमीरपुर पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मद्द से आरोपी शौकत खान निवासी जिला भरतपुर राजस्थान (मास्टर मांइड) तथा इसके सहयोगी, सतनु चौधरी निवासी पाली राजस्थान, सलीम खान निवासी पाली राजस्थान व पारस राम निवासी पाली राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
