हमीरपुर : टौणी देवी में कल से शुरू होगी शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता
सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में 12 और 13 जनवरी को शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शहीद अनिल मेमोरियल संस्था के अध्यक्ष रितेश चौहान ने दी। इस प्रतियोगिता में हमीरपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष व उनकी टीम ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसमें प्रदेश भर से टीमें भाग लेती हैं। इस बार खास बात यह है कि आर्मी की दो टीमें भी भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जीतने वाली टीम को मोमेंटो व 21000 की नकद राशि दी जाएगी, वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000 रुपये व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता शहीद अनिल चौहान के नाम उनके छोटे भाई रितेश चौहान की ओर से हर साल करवाई जाती है। इलाके का हर एक व्यक्ति इस प्रतियोगिता में अपना सहयोग देता है।
