अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर शेंकी ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बता दें की इस प्रतियोगिता का आयोजन गांव के युवक अमित की याद में किया जाता है, इस युवक की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके बाद युवकों ने इस प्रतियोगिता को अमित के नाम से आयोजित करने का निर्णय लिया। इस प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रोभड़ की टीम ने पियांबी को हराकर इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया। मुख्यअतिथि द्वारा विजेता टीम को 4100 व उपविजेता टीम को 3100 रूपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शेंकी ठकुराल ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ती है।
नादौन विधानसभा क्षेत्र व साथ लगते क्षेत्र के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी मुफ्त मेडिकल कैंप लगाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी व ओबीसी विंग संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने बताया कि आम आदमी पार्टी समाजिक हित के लिए हमेशा तत्पर रही है तथा इसी कड़ी में अब लोगों को फ्री मेडिकल कैंप की सुविधा देने जा रही है। इस कैंप में लगभग 20 तरह के टेस्ट एवं बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हमेशा से स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति साकारात्मक दृष्टिकोण रहा है। सरकारी तथा निजी अस्पतालों में मेडिकल जाँच महंगे होने की वजह से सभी लोग अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करवा पाते हैं। ये कैंप लोगों की सहूलियत हेतु लगाया जाएगा जिसमें न केवल नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोग बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी कैंप का फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंप के लगने का समय व दिन समय रहते लोगों को बता दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ मोहिंदर सिंह, मेहर चंद, रोहित, सचिन, विशाल, राहुल, परसेम सिंह, चमन लाल, जतिन चौधरी, लवलीश राणा, दीपक कटोच, नीरज, रवि इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय क्षत्रिय गृत बहती चांग हमीरपुर ने पैरा ओलंपिक टोक्यो में सिल्वर मेडलिस्ट निषाद कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान शैंकी ठुकराल, भारतीय क्षत्रिय गृत बहती चांग के अध्यक्ष अजय चौधरी, उपाध्यक्ष कमल चौधरी, जनरल सेक्रेटरी विनीत चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष विपन चौधरी मौजूद रहे। शैंकी ठुकराल ने इस मौके पर कहा कि निषाद ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि निषाद कुमार को हाल ही में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि वीरवार को नगर पंचायत भोटा और ग्राम पंचायत लोहडर में प्री-जनमंच शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। प्री-जनमंच के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी और पटेरा में भी प्री-जनमंच के दौरान जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
ठुकराल फउंडेशन के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी ओबीसी के राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल ने अपना जन्मदिन दोस्तों व अपने साथियों के साथ मनाया। अपने जन्मदिवस पर उन्होंने गरीब व अनाथ व्यक्तियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान शैंकी ठुकराल ने कहा कि ठकुराल फाउंडेशन ने हमेशा गरीब लोगों की सहायता की है। उन्होंने नादौन के लोगों से अपील की कि अपने आसपास ऐसे लोगों की जानकारी उन्हें दें ताकि हम जरुरतमंद की मदद कर सकें। इस दौरन उन्होंने संकल्प लिया कि अल्प आयु में दुर्घटना से मौत होने पर ठकुराल फाउंडेशन उनके बच्चों का खर्च उठाएगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने इस माह नादौन में आयोजित किए जाने वाले ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग की तिथियां तय कर दी हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वरिंद्र शर्मा ने बताया कि नादौन में ड्राईविंग टैस्ट 29 नवंबर को लिए जाएंगे, जबकि वाहनों की पासिंग 30 नवंबर को होगी। शाम चार बजे के बाद वाहनों की पासिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों और ड्राईविंग टैस्ट के आवेदकों से उक्त तिथियों को टैस्ट या पासिंग के लिए उपस्थित होने की अपील की है।
नादौन के नग्घु में युवा मंडल नग्घु द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ओबीसी के राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ठुकराल फाउंडेशन के अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी ओबीसी के राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल को युवा मंडल नग्घू द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैंकी ठुकराल ने खिलाडियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। शैंकी ठुकराल ने कहा कि कबड्डी भारतियों के दिल में बस्ती है। युवा मंडल नग्घु के साहिल, कपिल व अमन ने बतयाया कि प्रतियोगिता में सभी मैच ठीक ढंग से आयोजित हुए।
निपुणता युवाओं की योग्यता बढ़ाने का काम करती है। निपुण व्यक्ति जटिल से जटिल काम बड़ी आसानी से कर सकता है। किसी काम को करने में निपुण होने के लिए दक्ष होने के लिए या हुनरमंद होने के लिए व्यक्ति को प्रशिक्षण लेना पड़ता है। सीखने की प्रक्रिया पूरी उम्र जारी रहती है, किसी भी दक्ष से दक्ष व्यक्ति में भी सीखने की गुंजाइश हमेशा रहती है। सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, दक्ष हुए 45 प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट बांटते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था एवं एटी स्किल्स हब क्षेत्र के युवा वर्ग को हुनरमंद बनाने के लिए जगह जगह पर कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। बेकहो लोडर मशीन ऑपरेटर, ब्यूटीशियन, सिक्युरिटी गार्ड, पलम्बरिंग, बांस की हस्तकला इत्यादि जैसे अन्य कई कार्यों की ट्रेनिंग युवाओं को दी जा रही है। यह सभी कोर्स युवाओं को रोजगार स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए दक्ष बनाकर उनकी योग्यता बढ़ाएंगे। आज के अत्याधुनिक डिजिटल और तकनीकी युग में दक्ष एवं योग्य वर्ग की बहुत अधिक डिमांड होने के कारण उन्हें रोजगार प्राप्त करते हुए आसानी रहती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि जिला में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के लिए साप्ताहिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 16 नवंबर को इन स्थानों पर लगाए जाएंगे कोरोना रोधी टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, सीएचसी गलोड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र जंगलरोपा, सनाही, पीएचसी सलौणी, मोबाइल टीम धनेड, स्वास्थ्य उपकेंद्र नारा, कोटलू, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी चौड़ू, सेरा, धनेटा, स्वास्थ्य उपकेंद्र पुतडिय़ाल, झलाण, कलूर, मोबाइल टीम, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र उटपुर, पीएचसी कोट, कुठेड़ा, स्वास्थ्य उपकेंद्र झनियारी, अमरोह, स्वाहल, मटटनसिद्ध, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी चबूतरा, स्वास्थ्य उपकेंद्र रंगड़, करोट, स्वास्थ्य उपकेंद्र दैण-रोपड़ी, पीएचसी भोटा, सीएचसी बिझड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र सोहारी, पीएचसी ननावां, चकमोह, गारली, बड़ाग्रां, नागरिक अस्पताल बड़सर, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी जाहू, भरेड़ी, मैड़, बलोखर, डेरा परोल, स्वास्थ्य उपकेंद्र खरवाड़, जमली, चंदरूही, पंजोत, अमनेड, टोहू, टिप्पर, मोबाइल टीम पथलियार और मोबाइल टीम बगवाड़ा। 17 नवंबर को इन स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, सीएचसी गलोड़, पीएचसी नालटी, कांगू, कश्मीर, स्वास्थ्य उपकेंद्र करेर, पपलाह, मोबाइल टीम धनेड, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी चौड़ू, सेरा, रैल, स्वास्थ्य उपकेंद्र बलडूहक, ग्वालपत्थर, जलाड़ी, बेला, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र ठाणा लोहारां, बलोह, चलोखर, बजूरी, पीएचसी कुठेड़ा, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र लंबलू, स्वास्थ्य उपकेंद्र ब्ल्यूट, पौहंज, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी गुब्बर, पटलांदर, जंगलबैरी, चौरी, स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाल, समताणा, पीएचसी भोटा, सीएचसी बिझड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र कठियाणा, पीएचसी ननावां, चकमोह, स्वास्थ्य उपकेंद्र बडडू, मोबाइल टीम गारली, स्वास्थ्य उपकेंद्र जमली-महारल, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी जाहू, बगवाड़ा, महल, कड़ोहता, स्वास्थ्य उपकेंद्र धमरोल, बधाणी, टिक्कर सनेहड, धीरवीं, बालू, जोल, पंजोत-अवाहदेवी, नागरिक अस्पताल बड़सर, मोबाइल टीम भरेड़ी और मोबाइल टीम नादौन। 18 नवंबर को इन स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, सीएचसी गलोड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र जंगलरोपा, तेलकर, पीएचसी सलौणी, स्वास्थ्य उपकेंद्र हड़ेटा, मोबाइल टीम धनेड, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी चौड़ू, सेरा, धनेटा, स्वास्थ्य उपकेंद्र भूंपल, मोबाइल टीम, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र दड़ूही, नेरी, पीएचसी कुठेड़ा, स्वास्थ्य उपकेंद्र चमनेड, धरोग, पीएचसी कोट, स्वास्थ्य उपकेंद्र कलंझड़ी, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी पटलांदर, चबूतरा, स्वास्थ्य उपकेंद्र डूहक, बीड़ बगेहड़ा, पीएचसी भोटा, स्वास्थ्य उपकेंद्र धंगोटा, पीएचसी ननावां, स्वास्थ्य उपकेंद्र कनोह, मोबाइल टीम कलवाल, पीएचसी गारली, स्वास्थ्य उपकेंद्र जजरी, नागरिक अस्पताल बड़सर, सीएचसी बिझड़ी, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी भरेड़ी, बलोखर, जाहू, स्वास्थ्य उपकेंद्र चौकी कनकरी, हनोह, नगरोटा, कंजयाण, खुथड़ीं, बुमाणा, बडैहर और मोबाइल टीम महल। 19 नवंबर को इन स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, पीएचसी कुठेड़ा, स्वास्थ्य उपकेंद्र दड़ूही, ख्याह, झनियारी, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी जाहू, बगवाड़ा, महल, कड़ोहता, स्वास्थ्य उपकेंद्र उखली, दिम्मी, भलवाणी, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडखर, स्वास्थ्य उपकेंद्र अम्मण, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र समीरपुर और मोबाइल टीम जाहू। 20 नवंबर को इन स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, सीएचसी गलोड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र ब्राहलड़ी, पनसाई, पीएचसी कश्मीर, धनेड, मोबाइल टीम सलौणी, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी चौड़ू, सेरा, धनेटा, स्वास्थ्य उपकेंद्र बसारल, कलूर, मोबाइल टीम, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र अणु, झनियारा, पीएचसी कुठेड़ा, स्वास्थ्य उपकेंद्र भीड़ा, बोहनी, पीएचसी उहल, बचत भवन हमीरपुर, पीएचसी कोट, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी चौरी, गुब्बर, चबूतरा, स्वास्थ्य उपकेंद्र धमडिय़ाणा, झरनोट, पीएचसी भोटा, सीएचसी बिझड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र पैहरवीं, पीएचसी ननावां, चकमोह, मोबाइल टीम चकमोह, स्वास्थ्य उपकेंद्र हरसौर, पीएचसी बड़ाग्रां, नागरिक अस्पताल बड़सर, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी भरेड़ी, जाहू, बलोखर, चंबोह, मैड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र लुददर महादेव, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र लदरौर, स्वास्थ्य उपकेंद्र धमरोल, चौकी कनकरी-डिडवीं, कंजयाण-आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र हिम्मर और मोबाइल टीम कड़ोहता-मैड़। 21 नवंबर को इन स्थानों पर लगेंगे कोरोना रोधी टीके : मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, पीएचसी सलौणी, नालटी, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, पीएचसी उहल और स्वास्थ्य उपकेंद्र नेरी।
भारतीय स्वेदशी खेल ड्रॉप रो बॉल महासंघ का एक प्रतिनिधिमडल बोर्ड के चेयमैन विशाल चौहान की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान हमीरपुर में मिला। इस दौरान ड्रॉप रो बॉल हिमाचल के सदस्य अनिल शर्मा एवं वीरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल ने नेरवा में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयोजन कर्ताओ को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि वो ड्रॉप रों बॉल हिमाचल प्रदेश की आठवीं खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते है और उम्मीद करते है की इस प्रतियोगिता से प्रदेश को अच्छे खिलाडी़ मिलेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश महासंघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थिति उनके आवास पर मिल चुके हैं। अनुराग ठाकुर ने भी इस खेल की सराहना करते हुए कहा था कि यह सस्ता व छोटे मैदानों पर आसानी से खेला जाने वाला खेल है। जो हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए एक बेहतर विकल्प है। उन्होनें आश्वासन दिया था की वो इस खेल के विकास के लिए यथासंभव मदद करेंगे। ड्रॉप रों बॉल बोर्ड के सचिव गोविन्द सिंह चाईंक ने बताया कि नेरवा में 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक प्रतियोगिता आयोजित हो रही। राज्य स्तरीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता के समापन के बाद जल्द ड्रॉप रो बॉल महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल अनुराग ठाकुर से मिलने दिल्ली जाएगा।
नादौन में हिमाचली डांसिंग स्टार सीज़न-3 में शैंकी ठुकराल को मुख्यअतिथि के रूप में समानित किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ओबीसी विंग के राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल ने कहा कि हिमाचली डांसिंग स्टार सीजन-3 में जो भी विजेता रहेगा ठुकराल फाउंडेशन की तरफ से उसकी फ्री में एल्बम बनाई जायगी। उन्होंने कहा हिमाचली डांसिंग स्टार के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग ला रही है।
एम्स बिलासपुर में अब प्रयास संस्था की एंबुलेंस जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में आम जनमानस को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली संस्था प्रयास द्वारा केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से बिलासपुर के एम्स कॉलेज के लिए एंबुलेंस प्रदान की जा रही है। एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू हो चुकी है। जहां पर ओपीडी में आए मरीजों को कई बार अस्पताल में भर्ती होने हेतु बिलासपुर के जिला अस्पताल भेजने के लिए रोगी वाहन की जरूरत पड़ती है। इस जरूरत को देखते हुए प्रयास संस्था एक एम्बुलेंस एम्स बिलासपुर को दे रही है। समीरपुर से मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हरी झंडी दिखाकर इस एंबुलेंस को एम्स बिलासपुर के लिए रवाना किया। यह एम्बुलेंस एम्स अस्पताल बिलासपुर की ओपीडी से इंडोर मरीजों को जिला अस्पताल ले जाने का कार्य करेगी।
सोलन नगर निगम चुनावों की बाजी कांग्रेस के पक्ष में करने के बाद फतेहपुर उपचुनाव में बतौर प्रभारी अपनी चुनावी दक्षता साबित कर चुके सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा जीत के बाद सुजानपुर में डट चुके हैं। राणा ने 8 नवंबर सोमवार को सुजानपुर के चमियाणा क्षेत्र के 5 महिला मंडलों को सहयोग करते हुए 12-12 हजार रुपये की सहयोग राशि व टेंट देकर सम्मानित किया। इस दौरान राणा ने कहा कि हिमाचल का लोकतांत्रिक मॉडल सच में ही समाज का गठन करने में सफल हुआ है। इस संदर्भ में समूचे राष्ट्र ने हिमाचली मतदाताओं का संदेश देखा व पढ़ा है कि आसमान छूती महंगाई पर बीजेपी की सत्ता का मदमस्त मोर ज्यादा देर नहीं नाच सकता है। राणा ने कहा कि सुजानपुर की हैसियत दर्ज करवा चुके उपचुनावों के नतीजों ने समूचे राष्ट्र में हिमाचली उपचुनाव परिणामों का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि दिलचस्प यह रहा कि उपचुनाव में न हिमाचल के मुखिया की बात मतदाताओं ने सुनी है और न ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सेलिब्रिटी हाईप्रोफाइल नेता की मानी गई है। राणा ने कहा कि अभी भी महंगाई व बेरोजगारी आसमान पर है। बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल के दाम 2014 के मुकाबले में 40 से 50 रुपये बढ़ाकर 5 रुपये कम करके फिर जनता को ठगने का झांसा दिया है। इस झांसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बेशक 5 से 10 रुपये कम किए गए हैं लेकिन बाकी चीजों की महंंगाई अभी भी सरकार चुपके-चुपके बढ़ाकर जनता को ठग रही है। हिमाचल में अब सीमेंट के दाम 30 से 35 रुपये बढ़ाए गए हैं। राणा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हिमाचली जनता ने महंगाई के खिलाफ फतवा जारी किया है। लेकिन अभी भी जनता को लगातार महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर अताताई बीजेपी शासन की सत्ता पर वोट की चोट करने की बड़ी जरूरत है। ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के हितों पर डाका डालने वाली बीजेपी सरकार का सूपड़ा साफ हो सके।
हमीरपुर जिले में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रही गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में 2 पुलिस कर्मियों समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार समीरपुर से दिल्ली जाते समय हमीरपुर के हीरानगर में सड़क पर अचानक एक जानवर के आने से यह टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी के पीछे काफिले की करीब एक दर्जन गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया और इसे बचाते समय तीन गाड़िया टकरा गईं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के वाहन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
सच्चाई और ईमानदारी के साथ खेल को खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में डिफेंडर फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही । तीन दिवसीय इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन खिलाड़ी टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजन कर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतियोगिता का प्रथम मैच का प्रसारण भी देखा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि देव भूमि हिमाचल की जनता ने इन उपचुनावों में भाजपा का गुरूर तोड़कर सत्ता के मठाधीशों को दिन में तारे दिखा दिए हैं, जिसका असर यह हुआ है कि केंद्र सरकार अब पेट्रोल व डीजल के आए दिन बढ़ रहे दामो तक कटौती करने में मजबूर हो गई है। प्रेस को जारी बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि जनता जब आईना दिखाती है तो बड़ी बड़ी शक्तियां धरातल पर आ जाती हैं और सत्ता का घमंड में चूर चूर हो जाता है। इन उपचुनावों में हिमाचल की जनता ने 4-0 से जो झटका भाजपा को दिया है, उसका राष्ट्रीय स्तर पर असर दिखना शुरू हो गया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि देश की जनता को अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाने के बाद जिस तरह सत्ता के नशे में चूर होकर आम आदमी के हितों की बलि देना शुरू किया था और आए दिन रसोई गैस ,पेट्रोल, डीजल व खाद्यान्न पदार्थों के दाम बढ़ाकर आम आदमी को महंगाई की चक्की में ने निचोड़ डाला था, उस पर जनता का गुस्सा इन चुनावों में भाजपा पर फूटा है और भाजपा में नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल में मिले जोरदार झटके के बाद मोदी सरकार ने आनन-फानन में पेट्रोल व डीजल के दामों में कुछ कमी की है। अगर देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में वहां की जनता ने भी भाजपा का गुरूर तोड़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रखा है तो देशवासियों को निश्चित रूप से महंगाई के प्रकोप से निजात मिलेगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से हिमाचल की जनता को त्रस्त थी ही, आम भाजपा कार्यकर्ता ने भी महंगाई का दंश महसूस करते हुए इन उपचुनावों में भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों में साम, दाम , दंड भेद और क्षेत्रवाद सहित तमाम हथकंडे अपना कर देख लिए लेकिन हिमाचल की प्रबुद्ध जनता ने अपने वोट की ताकत से भाजपा की चूल्हें ला कर रख दी हैं।
राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर तीखी बयान बाज़ी की है। प्रेस को जारी बयान में विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव पूरा होते ही बीजेपी सरकार का डंडा तंत्र तुरंत आम आदमी पर चला है। अब राशन डिपू में राशन लेने के लिए सरकार ने फीस मुकर्र कर दी है। जिसका प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क राशन लेने वालों को देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब डिपुओं में दिए जाने वाले सस्ते राशन को एक साजिश के तहत और महंगा किया जाएगा। जबकि डिपुओं में मिलने वाला राशन अब करीब-करीब बाजार के दामों पर ही सरकार दे रही है और वंही डिपुओं में दिए जाने वाले राशन की क्वालिटी पहले ही सवालों के घेरे में है। घटिया तेल व घटिया दालें बाजारू भाव पर डिपुओं में सस्ते राशन के नाम पर गरीबों को दी जा रही है। लोकतंत्र में आसमान छूती महंगाई व बेखौफ भ्रष्टाचार के बोलबाले के बीच पहले ही सरकार ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर रखा है। वंही उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पेट्रोल व डीजल के नाम पर चली लूट में यह उत्पाद 24 रुपए प्रति लीटर तक महंगे किए गए हैं, जबकि त्यौहारों के इस महीने में डीजल और पेट्रोल में 6-6 रुपए का इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के संपन्न होते ही अब सरकार ने अपनी लूट तंत्र को फिर से शुरू करने का अपना मंसूबा जाहिर कर दिया है। राणा ने कहा कि सरकार की यह लूट तब तक नहीं रूकेगी जब तक जनता बीजेपी के खिलाफ पूरी तरह खड़ी नहीं हो जाती है।
हमीरपुर-सुजानपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्यार चंद, अंकुश गुप्ता ने प्रेस के माध्यम से कहा कि हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सुजानपुर को सड़क व पुलों के निर्माण में उनकी मुरम्मत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अथक प्रयासों द्वारा लगभग सवा करोड़ की धनराशि जारी हुई है। पिछले गत वर्षों से सुजानपुर के लोगों ने सड़कों व पुलों की मरम्मत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी और जनमानस की रोजमर्रा आवश्यकता को समझते हुए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने प्रशासन को निर्देश जारी किए। जिसमें लगभग सुजानपुर के लिए एक करोड़ 20लाख रुपए जारी किए गए हैं। विनोद ठाकुर ने बताया कि जारी की गई राशि खैरी पुल से भटलाम्बर तक बाया दूधला चारियां दी धार, बोडू लंबरा दी धार, ताप सड़क की मुरम्मत व रखरखाव। भडमेली से टिब्बी चलोखर तक ग्राम न्यू की सड़क मुरम्मत, गरौडु सड़क का पक्का करना, सत्संग भवन से कसीरी महादेव सड़क की मुरम्मत, खंनोली से खैरी बाया थाची सड़क मुरम्मत, नौहगी से जोड़ु वाया कोटलू, रोपा से गूहल चबूतरा, सलारी सड़क मुरम्मत, जियाणा डूहक छतरूड की सड़क मुरम्मत की स्वीकृति मिली है। भाजपा पदाधिकारियों ने सुजानपुर क्षेत्र को मिली सड़क व पुलों की मुरम्मत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
बिझड़ी तहसील के गांव सोहारी की दी सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित की नई प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसकी चुनाव प्रक्रिया 28 दिसंबर को पूर्ण की जाएगी। सभा के सचिव संदीप कुमार सोहारू ने बताया कि इस चुनाव में भाग लेने के इच्छुक सभा सदस्य 13 और 14 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने वार्ड से एक प्रस्तुतकर्ता और एक समर्थक साथ लाना होगा। दोषी, ऋणी व्यक्ति और उनके जामनान यानि गारंटर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए सभा के सचिव से संपर्क किया जा सकता है।
सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते बड़ू-अणु मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 30 अक्तूबर से 17 नवंबर तक बंद रहेगी। इस संंबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बराड़बल्ह मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
बचत भवन हमीरपुर की खाली दुकानों नंबर 3, 4, 5 और 14 तथा इसी परिसर के अंदर की तरफ एक छोटी दुकान की नीलामी अब 8 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजे होगी। सहायक आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि पहले यह नीलामी 28 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसकी तिथि में बदलाव किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि दुकानो कि न्यूनतम आरक्षित मासिक किराया 12-12 हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि छोटी दुकान का न्यूनतम आरक्षित मासिक किराया 6 हजार रुपये होगा। मासिक किराये पर जीएसटी अलग से देय होगा। एक व्यक्ति या परिवार को एक ही दुकान आवंटित की जाएगी। जिस व्यक्ति या परिवार को एक दुकान आवंटित हो जाएगी, उसे अन्य दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकतम बोली लगाने वाले को ही दुकान आवंटित की जाएगी तथा नीलामी के बाद उससे तीन माह का किराया अग्रिम राशि के रूप में लिया जाएगा। प्रत्येक बोलीदाता को बोली से पहले सहायक आयुक्त कार्यालय में दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर की छात्रा साभ्या सूद को यूके की कंपनी ने 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी ऑफर की है। बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा साभ्या सूद यूके में अमेजन कंपनी में सेवाएं देंगी। साभ्या सूद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ की रहने वाली हैं। साभ्या के पिता प्रदीप सूद एक व्यवसायी हैं, जबकि माता डोली सूद बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुई हैं। जेईई की परीक्षा देने के बाद साभ्य सूद का चयन एनआईटी हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में हुआ था। एनआईटी हमीरपुर ने लगातार दूसरे माह अपने छात्र की एक करोड़ से अधिक के सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट करवाई है। साभ्या सूद ने बताया कि यूके की इस कंपनी में चयन के लिए करीब 10 सप्ताह तक चलने वाली ऑनलाइन इंटरव्यू प्रक्रिया से उसे गुजरना पड़ा है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक डॉ. ललित कुमार अवस्थी और संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर डॉ. भारत भूषण शर्मा ने साभ्या को बधाई दी है।
कृषि विभाग विकासखंड सुजानपुर द्वारा ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव मिहाड्डपुर में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत दो दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दाडला की प्रधान रेखा कुमारी, उप प्रधान जगन कटोच द्वारा की गई। इसमें 50 किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग से परियोजना निदेशक नीति सोनी, उप परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, तकनीकी प्रबंधक नैंसी ठाकुर, सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कपूर, मास्टर ट्रेनर बलदेव सिंह राणा, तरलोक चँद ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में बताया और मिश्रित खेती पर भी जानकारी दी। किसानों को पैन कार्ड मास्क दिए गए। मास्टर ट्रेनरों ने कृषि संबंधी तमाम बातों को विस्तार से बताया। शिविर के दौरान कीटनाशक बनाना भी सिखाया गया। शिविर के अंत में मौसमी सब्जियों के बीज भी वितरित किए गए।
लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हिमाचल के हमीरपुर में सक्रिय रूप से काम करने वाली संस्था एक्ट टू ट्रांसफॉर्म फाउंडेशन (ए टी एफ) ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, आजीविका आदि जैसे विविध मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए 23 से 26 अक्टूबर तक कार्यशालाओं की एक श्रृंखला का सुजानपुर चौरी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजन किया। एक्ट टू ट्रांसफॉर्म कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर के क्षेत्र में समाज सेवी कार्यों का आयोजन कर रही है। आज एनवायरनमेंट सैनिटेशन इंस्टिट्यूट (इ एस ई), गुजरात के अतिथि वक्ताओं को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौरी में जीवन कौशल, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों पर सत्र आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रो. विनय त्रिवेदी ने छात्रों को नैतिकता, संबंधों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर परामर्श दिया। माता-पिता को याद करते हुए छात्र भावुक हो गए। उन्होंने अपने शिक्षकों के पैर छुए, उन्हें गले लगाया और उन्हें धन्यवाद दिया।
सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के निर्देश पर सुजानपुर मैदान में आर्मी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। 5 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य आर्मी भर्ती आयोजित होगी। आर्मी भर्ती को लेकर उपायुक्त हमीरपुर को तमाम तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलते ही उपायुक्त हमीरपुर ने संबंधित विभागों को तमाम आयोजन सही तरीके करवाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बताते चलें कि क्षेत्र के युवाओं की हमेशा मांग रहती थी कि सुजानपुर के मैदान में आर्मी भर्ती का आयोजन नहीं होता है, हर बार ऊना पालमपुर, कांगड़ा या प्रदेश के अन्य जिलों में आर्मी भर्ती आयोजित होती रहती है। लेकिन सुजानपुर का विशालकाय मैदान उपयुक्त स्थान होने के बावजूद इसे आर्मी भर्ती के लिए उपयोग बहुत कम किया जाता है। युवाओं की मांग को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने संबंधित विषय पर पत्राचार के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया था, उनके निर्देश पर अब सुजानपुर के मैदान में आर्मी भर्ती आयोजित करने को लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं। आने वाले फरवरी 2022 में यह आर्मी भर्ती सुजानपुर मैदान में आयोजित होगी।
हमीरपुर के स्थानीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कुछ ब्लड ग्रुप के रक्त की भारी कमी हो गई है। इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी संस्थाओं से आहवान किया है कि वह बढ़-चढ़कर रक्त दान करें और करवाएं। ताकि किसी को भी रक्त की कमी का सामना ना करना पड़े। आज 22 अक्टूबर के दिन डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब के महासचिव अरविंद बनयाल ने बताया कि इस कमी को देखते हुए अपने क्लब के सदस्यों से संपर्क किया और ऐसे ब्लड ग्रुप्स के रक्तदाताओं से आज रक्तदान करवाया। अरविंद ने बताया कि डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के सदस्य रक्त की कमी को पूरा करने के लिए सोमवार को नेरी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी कर रहे हैं और उन्होंने सब से करवद्ध निवेदन किया है कि वह इसमें हिस्सा लें तथा रक्तदान करें। ताकि हमीरपुर के ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य ही सेवा परमो धर्म है। इसलिए उन्होंने आह्वान किया कि ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में हम सब को आगे आना चाहिए और इस तरह के कार्य लगातार करते रहना चाहिए। क्योंकि समाज सेवा कोई एक दिन एक महीना या एक साल का काम नहीं है, यह एक निरंतर प्रक्रिया है जो कि ताउम्र चलती रहती है।
करवा चौथ का व्रत इस बार सुहगिन स्त्रियों के उद्यापन के लिए अति शुभ है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन आता है ।इसका विशेष महत्व है सुहागन स्त्रियां इस व्रत को बड़े ही चाव से करती हैं। इस बार 24 अक्टूबर को रविवार के दिन व्रत होगा। इस बार उद्यापन के लिए काफी शुभ मुहूर्त है। करवा चौथ के व्रत में ही स्त्रियों महिलाओं के श्रृंगार का सामान एक दूसरे को देती हैं तथा पंडित से सामूहिक रूप से करवा चौथ व्रत का महत्व सुनती हैं। राजपुरोहित पंडित आशुतोष शर्मा के मुताबिक इस बार उद्यापन के लिए शुभ मुहूर्त है तथा सुजानपुर क्षेत्र में रात्रि चंद्रमा 8:02 पर निकलेगा उन्होंने बताया कि उद्यापन को लेकर पंडितों के पास भी काफी बुकिंग है।
जिला युवा सेवा और खेल विभाग हमीरपुर द्वारा 19 अक्टूबर को युवा उत्सव खंड सुजानपुर में लोक नृत्य, लोक गीत एकांकी शास्त्रीय गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुजानपुर महाविद्यालय से डॉ मनोहर शर्मा की अगुवाई में टीम ने चार प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें दीपक कुमार ने शास्त्रीय गायन के अंतर्गत राग वृंदावनी सारंग प्रस्तुत किया। रूपाली, साक्षी, काजल, रिया आदि ने लोक संगीत में समूह गान प्रस्तुत किया। रिया, सिया, आरुषि, साक्षी, नेहा, शिल्पा, शिवाली,मानसी, आंचल और दिव्या ने लोक नृत्य झमाकड़ा प्रस्तुत कर सबकी तालियां बटोरी। भाषण प्रतियोगिता में ईशु ने नशाखोरी विषय पर भाषण दिया। इन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से प्रस्तुत शास्त्रीय गायन, भाषण, लोक गीत लोक नृत्य का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि वंदना योगी, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी हमीरपुर पूरन सिंह कटोच, हॉकी कोच तवी चौहान एवं यूथ ऑर्गनाइजर विवेक वर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। महाविद्यालय पहुंचने पर कार्यकारी प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर, संगीत प्राध्यापक डॉ मनोहर शर्मा और सभी विजेताओं का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शशि शर्मा, डॉ सुनीता सकलानी, डॉ नरेश धीमान, प्रोo वंदना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हमीरपुर: आम लोगों को बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक 22 अक्तूबर को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में ऋण उन्मुख कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। जिला अग्रणी प्रबंधक एसके सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधीश देबश्वेता बनिक करेंगी। एसके सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लोगों को ऋण वितरित किए जाएंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक ने लोगों से इस ऋण उन्मुख कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने तथा बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
हमीरपुर: विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर में लाईनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 20 अक्तूबर को झनियारी, सलासी, जसकोट, दड़ूही, नेरी, खग्गल, अमरोह, पसतल, झनियारा, नडियाणा सडियाणा, डिब, घरट, छबोट, सियूहणी, ककरू, चौकी, कुठेड़ा, नरेली, चलोखर, भड़मेली, मुठाण, रोपा, सवाहल, देई का नौण, सूल, नालटी, मसियाणा, बाड़ी फरनोल और साथ लगते गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सुनील भाटिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर: विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत भिड़ा और टिक्कर अनुभाग में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 22 अक्तूबर को गांव हलाणा, छत्तर, कोहली, डोडरू, जोल कशीरी, धरोग, साई, कैहडरू, समराला, टिक्कर, उझाण, दरनासी, डिडवीं, चौकी कनकरी, पटेरा और साथ लगते गांवों में सुबह साढे नौ से सायं पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता निखिल ठाकुर ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर: पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बकरी पालन को प्रोत्साहित करने तथा पशुपालकों की आर्थिक मदद के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही दो अलग-अलग अनुदान योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य और प्रोजेक्ट की कुल राशि में कमी नहीं की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को अनुदान पर अच्छी नस्ल के कुल 11 बकरी-बकरा दिए जाते हैं। पशुपालकों को नर एवं मादा बकरियां उपलब्ध करवाने के लिए नई निविदा आवंटित की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि इसके अनुसार लाभार्थी पशुपालकों के लिए कुल अनुदान राशि पहले की तरह ही रहेगी। नई निविदा में जो बकरियों की कीमत में कुछ बढ़ोतरी हुई है, वह बढ़ी हुई राशि लाभार्थी पशुपालकों से वसूली जाएगी। उपनिदेशक ने बताया कि पुरानी निविदा की दरों के आधार पर जिला के कुछ पशुपालकों ने योजना के तहत अपने हिस्से की राशि जमा करवाई थी, लेकिन पुरानी निविदा रद्द होने के कारण यह राशि वापस कर दी गई है। ये पशुपालक नई निविदा की दरों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को समीरपुर पहुंच कर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बक्शी राम धूमल के परिजनों से मुलाकात की और स्वर्गीय मेजर बख्शी राम धूमल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा व कौशल विकास निगम के प्रदेश सयोंजक नवीन शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस संकट की घड़ी में स्वर्गीय बक्शी राम धूमल के परिजनों को यह सदमा सहन करने की शक्ति दे एवं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए नई PTA कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शशी पाल अध्यक्ष, प्रकाश सड़याल उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए प्रो सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए मोनिका चौधरी, मुख्य सलाहकार पद के लिए खदेव सिंह ठाकुर को चुना गया। कार्यकारणी सदस्यों में प्रो प्रमोज शर्मा, प्रो विजय ठाकुर, प्रो जितेन्द्र ठाकुर, प्रो संगीता सिंह, सुभाष, कुसुम शर्मा, सरवजीत कौर, कुसम का चयन किया। इनके अलावा विजय ठाकुर का चयन तकनीकी सलाहकार के लिए किया गया।
हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर में सत्र 2022-23 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। इस बार की यह परीक्षा 73 सीटों के लिए होगी। जिसमें 63 लड़के और 10 लड़कियां आरक्षित की गई हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैनिक स्कूल में 10 लड़कियों का प्रवेश हो रहा है। देश स्तर पर करवाए जाने वाले इस सैनिक स्कूल के एग्जाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा में बैठने के लिए छात्र-छात्राओं की आयु सीमा 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 तक होनी चाहिए। जो भी अभ्यर्थी इस आयु सीमा के भीतर आते हैं, वह सभी सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एनटीए ने अपनी वेबसाइट का लिंक जारी किया है। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन करने हेतु 400 एवं सामान्य वर्ग के लिए 550 दरें निर्धारित की गई है। यह जानकारी स्कूल के सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई है।
प्रदेश में अब भूस्खलन और अन्य आपदाओं का रियल टाइम डाटा एकत्र करने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ एक एप तैयार करेंगे। एप के माध्यम से आगामी दिनों में सेटेलाइट डाटा के आधार पर एरिया की मेपिंग होगी। भूस्खलन होने पर सेटेलाइट इमेज के आधार पर इसके कारणों का शोध भी संभव हो सकेगा। यह एप भूस्खलन होने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य करने वाली एजेंसियों को सूचना देगा। इस एप को इस हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है कि निर्माण कार्य करने वाले एजेंसियों, पर्यटकों और आम लोगों को यह जानकारी मिल सके कि भूस्खलन के कारण किस एरिया में कौन सी सड़क बाधित है और उनके पास कौन सा वैकल्पिक मार्ग मौजूद है। इस एप में रियल टाइम डाटा के आधार पर लोकेशन की स्टडी होगी। डाटा एकत्र होने के बाद यह पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में किस समय घटनाएं सामने आ आ रही हैं। इससे एक तरफ जहां अलर्ट मिलेगा तो दूसरी और एक डाटा तैयार होगा।
सुजानपुर की ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के पुआड़ में पहुंचे राजेंद्र राणा ने महिला मंडलों को सम्मानित किया। इस सम्मान व सहयोग में ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के पुआड़ महिला मंडल के साथ ग्राम पंचायत डेरा के टिक्कर में दो महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व टेंट देकर सम्मानित किया। इसी बीच राणा ने जनसमस्याओं को सुना। बीड़ बगेहड़ा में सराय भवन के निर्माण के लिए दो लाख रुपए की घोषणा की। टिक्कर में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 75 हज़ार रुपये की घोषणा की 15 अक्तूबर शुक्रवार शाम को राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के ऐतिहासिक दशहरे में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राणा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। झूठ व फरेब पर सच्चाई का प्रतीक है लेकिन मौजूदा दौर में दुर्भाग्य यह है कि राजतंत्र ही झूठ को बढ़ावा दे रहा है। राणा ने कहा कि बेरोजगारी के कारण जीना दुश्वार है। महंगाई की मार से गरीब के पेट पर लगातार लात पड़ रही है लेकिन सरकार कह रही है कि सब ठीक है। सरकार महंगाई का मीठा और कड़वा जहर रोज जनता को दे रही है।
डीएवी आलमपुर के विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार दशहरा उत्साह पूर्वक मनाया गया l कक्षा एल.के.जी से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया व अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए, विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण प्रतियोगिता, कविता-वाचन, नृत्य-प्रतियोगिता, रंगोली तथा पोस्टर व कार्ड मेकिंग, संवाद-वाचन आदि गतिविधियों द्वारा देश की सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों जैसे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व रावण इत्यादि का भेस अवतरित करते हुए लघु-नाटिकाएँ प्रस्तुत कीं। उनके आदर्श जीवन- मूल्यों को छोटे- छोटे प्रसंगों द्वारा प्रस्तुत किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने छात्रों व उनके अभिभावकों को दशहरे की शुभकामनाएँ दीं l साथ ही उन्होंने छात्रों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया l प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा एक मर्यादित जीवन व्यतीत करने का सन्देश दिया l
राजकीय उच्च पाठशाला ठाणा धमरियाणा में स्वच्छता अभियान के तहत पाठशाला के खेल मैदान की सफाई की गई। यह कार्यक्रम सिल्वर ऑक इको क्लब के माध्यम से करवाया गया। सर्वप्रथम बच्चों को इको क्लब प्रभारी अमन पुवारी द्वारा अपने आस-पड़ोस की स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया तथा प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा करने को कहा गया। प्लास्टिक एकत्रित करने का कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए चलेगा तथा इकट्ठा किया गया प्लास्टिक कचरा पंचायत को दे दिया जाएगा ताकि उसका सही तरीके से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें जो बात बताई जाती है वह घर-घर तक पहुंच जाती है। देश के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में बच्चों का योगदान महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को हमें दिल से अपनाना है, तभी हमारा देश अग्रणी स्वच्छ देशों की श्रेणी में आ सकेगा तथा हम कई घातक बीमारियों से बच सकेंगे। तत्पश्चात पाठशाला के विज्ञान अध्यापक राकेश चौहान ने बच्चों को शारीरिक स्वच्छता और पर्यावरण स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में आठवीं से दसवीं तक के कुल 26 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पाठशाला की भाषा अध्यापिका स्वीटी कंचन तथा कला अध्यापिका कोमल कुमारी भी उपस्थित रहीं।
हमीरपुर: बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बनाल में आंगनबाड़ी सहायिका का पद भरा जाएगा। इस पद के लिए 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण चंद ने बताया कि 21 से 45 वर्ष तक की आयु की महिला इस पद के लिए पात्र हैं। आवेदक कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए और उसकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो। वह आंगनबाड़ी केंद्र बनाल के तहत आने वाले क्षेत्र की ही निवासी होनी चाहिए तथा उसके परिवार का नाम पंचायत परिवार रजिस्टर में एक जनवरी 2021 को या इससे पहले का दर्ज होना चाहिए। पात्रता के नियमों और अन्य शर्तों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-272856 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, सचिव और बनाल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हमीरपुर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने छोटी गाडिय़ां किराए पर लेने के लिए सरकारी पंजीकृत ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों एवं टैक्सी आपरेटरों से 19 अक्टूबर तक मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि निविदाओं पर जीएसटी नंबर साफ-साफ अंकित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर तक प्राप्त मोहरबंद निविदाएं 20 अक्तूबर को सुबह 10 बजे खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए हीरानगर स्थित सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972222214 पर संपर्क किया जा सकता
सदर थाना हमीरपुर के तहत झनियारा पंचायत के डिब गांव में दो गुटों में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। इस घटना में डिब निवासी प्रीतम को गंभीर चोटें लगी है जिसका मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पेड़ काटने को लेकर यह विवाद हुआ है जिसके बाद गांव के दोनों परिवारों में मारपीट हुई है। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर लिया है।और पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
नादौन में आयोजित की जा रही ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज के तीसरे दिन महिलाओं ने काफी दमखम दिखाया। हाल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली स्थानीय युवतियों ने भी ब्यास की लहरों पर रोमांच एवं जोश भरे इस मुकाबले में वायु सेना की नामी टीम को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल किया। बुधवार सुबह आयोजित महिलाओं की इस मैराथन स्पर्धा में देश भर की 10 टीमों ने भाग लिया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि इस स्पर्धा में बीएसएफ की टीम ने 57 मिनट 45 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। आईटीबीपी की टीम-ए ने दूसरा, आईटीबीपी की टीम-बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैदराबाद की टीम चौथे, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली की टीम-ए पांचवें और स्थानीय युवतियों की टीम ‘जाल’ छठे स्थान पर रही। भारतीय वायु सेना सातवें, स्थानीय अल्टीमेट एडवेंचर कैंप आठवें, पौंग डैम की टीम नौंवें और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली की टीम-बी दसवें स्थान पर रही। रवि धीमान ने बताया कि स्थानीय युवतियों की टीम ‘जाल’ और अल्टीमेट एडवेंचर कैंप की टीम ने पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इन युवतियों को पर्यटन विभाग ने हाल ही में प्रशिक्षण प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने नादौन क्षेत्र के 100 युवक-युवतियों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं। इनके अलावा सेफ्टी और रेस्क्यू से संबंधित आवश्यक प्रबंधों के लिए योल कैंट स्थित सैन्य प्रबंधन ने थल सेना का एक बचाव दल तैनात किया। होमगार्ड का भी एक बचाव दल और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली की टेक्निकल टीम भी तैनात की गई है। उधर, द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं इस प्रतियोगिता के रेस डायरेक्टर शौकत पाल सिंह ने बताया कि वीरवार को मिक्सड मैराथन का मुकाबला होगा, जिसके लिए 16 टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया है। यह मुकाबला सुबह 8 बजे आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि नादौन में पहली बार आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में जहां देश भर की प्रसिद्ध टीमें भाग ले रही है, वहीं स्थानीय युवा भी काफी जोश दिखा रहे हैं।
मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर उपमंडल की मोहीं-दरकोटी सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 14 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि मोहीं-दरकोटी सडक़ के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सडक़ पर यातायात 14 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ककडिय़ार-कालेअंब सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं।
औद्योगिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विषय के लेक्चरर का एक पद पीरियड के आधार पर सीधे साक्षात्कार से भरा जाएगा। महाविद्यालय डीन के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके साक्षात्कार 7 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होंगे। आवेदक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या फॉरेस्ट इंजीनियरिंग अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक होना चाहिए तथा उसने नेट या सेट पास किया हो। पीएचडी डिग्री धारक को नेट-सेट में छूट मिल सकती है। चयनित उम्मीदवार को प्रति घंटा 1000 रुपये और प्रतिदिन अधिकतम 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। साक्षात्कार के समय आवेदक अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटो प्रतियां साथ लाएं। साक्षात्कार के लिए किसी भी उम्मीदवार को अलग से पत्र नहीं भेजे जाएंगे और न ही साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोई टीए-डीए दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के उपभोक्ताओं को अपने बिजली के बिल जमा करने के लिए 13 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता निखिल ठाकुर ने सभी उपभोक्ताओं से 13 अक्तूबर तक बिल जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तिथि तक बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली किसी पूर्व सूचना के बगैर ही काट दी जाएगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते बिजली बोर्ड विश्राम गृह, विद्युत उपमंडल-1 कार्यालय, घरियाणा बसंदा, प्रताप होटल, हीरानगर, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर, श्यामनगर, आयकर विभाग कार्यालय, मटाहणी, गोपालनगर, एडीआर सेंटर और साथ लगते क्षेत्रों में 7, 9, 11, 13, 16, 18, 21, 23, 25, 27 और 29 अक्तूबर को सुबह साढे नौ से शाम साढे पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने इस दौरान उक्त क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
पंजाब के सरहिंद स्थित मैसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद भरने जा रही है। इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय बड़सर में 7 अक्तूबर को और उप रोजगार कार्यालय भोरंज में 8 अक्तूबर को सुबह साढे दस से साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि 21 से 37 वर्ष तक की आयु के कम से कम दसवीं पास पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12,500 से 16,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार में भाग ले सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हमीरपुर जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 30 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 638 सैंपल लिए गए, जिनमें से 30 पॉजीटिव निकले। सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वे मास्क का प्रयोग जारी रखें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें तथा आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा चुके हैं, वे 84 दिन के बाद दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं।
पर्यटन विभाग जिला हमीरपुर की ओर से नादौन में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह में पर्यटन विभाग जिला हमीरपुर की ओर से नादौन में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नादौन-चंबापत्तन रिवर राफ्टिंग ट्रैक पर पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से 100 से भी अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 25 टीमें भाग लेंगी, जिसमें हिमाचल की पांच राफ्टिंग टीमें भी शामिल हैं। हमीरपुर के नादौन से कांगड़ा के देहरा तक रिवर राफ्टिंग को हाल ही में सरकार ने अधिसूचित किया है। राष्ट्रस्तरीय आयोजन से न केवल राफ्टिंग की यह साइट देश दुनिया की नजर में आएगी, अपितु यहां पर साहसिक पर्यटन के लिए भी पर्यटकों का जमावड़ा लगेगा।


















































