डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब ने लगातार करोना महामारी से अपनी जंग को जारी रखा हुआ है। हर पंचायत को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक साथ 6 पंचायतों को, ग्राम पंचायत आघार ,पंचायत नंदन ,पंचायत दरुही , ग्राम पंचायत नेरी, ग्राम पंचायत बरहालड़ी और ग्राम पंचायत सेर स्वाहल के आधे से ज्यादा गाँव को सैनिटाइज कर दिया गया है। साथ ही सभी को मास्क लगाना और शारीरिक दूरी को 2 मीटर से ज्यादा रखना, इस संदेश को घर-घर पहुंचाया जा रहा है ताकि हमारी ग्रामीण जनता इस महामारी के प्रकोप से बच सके। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों के घरों के आसपास सैनिटाइजेशन की गई और साथ में होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित रोगियों को डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब की डॉक्टरी हेल्पलाइन 24 * 7 का फोन नंबर भी उन्हें दिया गया ताकि वह किसी भी आपातकालीन स्थिति में या बीमारी के बारे में या बीमारी के दौरान खानपान के बारे में कोई भी सवाल हो तो डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा से 24 घंटे में कभी भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होनें बताया कि अभी तक 10 ,000 से ज्यादा लोगों ने कॉल कर इसका लाभ उठाया है। जिसमें से करीब 2500 कोविड-19 रोगी गृह संगरोध में थे। क्लब के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यह जंग हम जारी रखेंगे और इस महामारी को हम सब मिलकर हराएंगे ।
ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने और रोगियों के जीवन रक्षण में हमीरपुर में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट सहायक सिद्ध होगा। हमीरपुर में ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने खुशी व्यक्त करते हुए यह बात कही है। प्रो० धूमल ने कहा है कि संकट की घड़ी में हमीरपुर को यह स्वास्थ्य सुविधा मिलना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोरोना अथवा श्वास संबंधी अन्य गंभीर बीमारीयों से पीड़ित मरीजों को हमीरपुर में यह सुविधा ना मिलने के चलते नेरचौक अथवा शिमला स्थित आईजीएमसी की ओर भेजा जा रहा था, लेकिन अब हमीरपुर में ऑक्सीजन प्लांट के सुचारू रूप से चलने पर इन मरीजों को हमीरपुर में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकेगा। ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि मोदी सरकार देश के लोकतांत्रिक इतिहास की पहली ऐसी सरकार है जिसमें लोग लाचार हैं, हर तरफ हाहाकार है और हालात सरकार के काबू से बाहर हैं। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि जो भाजपाई यह दावे करते नहीं थकते थे कि मोदी सरकार में भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है, आज उन्हीं की हुकूमत में देश की अर्थव्यवस्था पाताल में चली गई है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है और उसके लिए 2 जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। गरीबी रेखा से नीचे आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा ताजा सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि मोदी शासन के दौरान देश के शहरी क्षेत्रों में 20% और ग्रामीण क्षेत्रों में 15% आबादी गरीबी रेखा की चपेट में आ गई है, जो एक चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा मोदी सरकार अपने वायदे के अनुरूप ना तो देश के दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी दे पा रही है और ना ही महंगाई पर नियंत्रण रख पा रही है उन्होंने कहा नई नौकरियां मिलना तो दूर लाखों युवा मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बेकार होकर घर बैठ गए हैं और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की माया है कि अपने हकों के लिए आज किसान और मजदूर सड़कों पर हैं। देश की परिसंपत्तियां बेची जा रही है। देश को चंद पूंजीपति घरानों के हाथों गिरवी रख दिया गया है। महामारी के इस दौर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी हासिल नहीं हो रही है। देश में कहीं लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे तो कहीं भुखमरी से। कहीं अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे तो कहीं दवाइयां नहीं मिल रही। देश में त्राहि-त्राहि मची है और सरकार ने धृतराष्ट्र की तरह आंखों पट्टी बांध ली है। राजेंद्र राणा ने कहा कि मोदी सरकार को भाषण बाजी छोड़कर जमीनी हकीकत समझना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि रोम जल रहा है और नीरो चैन की बंसी बजा रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि आज अरबों रुपए की लागत से बनने वाले संसद भवन और भाजपा कार्यालयों के निर्माण से देश का भला होने वाला नहीं है। न ही गरीब को इससे कुछ लेना देना है । मोदी सरकार को जुमलेबाजी छोड़कर देश की गिरती अर्थव्यवस्था संभालनी चाहिए और आम आदमी का दर्द व पीड़ा समझनी चाहिए।
सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व प्रदेश कांग्रेस मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा के खिलाफ बयान बाजी करने वाले भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ऐसे नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए और फिर टीका टिप्पणी करनी चाहिए। आज यहां जारी एक बयान में इन दोनों नेताओं ने कहा कि बयानबाजी करने वाले भाजपाइयों की असलियत सुजानपुर हलके की जनता से छुपी हुई नहीं है और सुजानपुर की जनता यह भली-भांति जानती है कि सेना में भर्ती करवाने के नाम पर गरीब लोगों के साथ कौन लूट घसीट कर रहा है और अपने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब परोसने का कारोबार कौन लोग राजनीतिक संरक्षण में कर रहे हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर विधायक राजेंद्र राणा और अभिषेक राणा मोदी शासन में देश भर में ऑक्सीजन सिलेंडर व अस्पतालों में बेड की कमी से निरंतर हो रही मौतों को लेकर आम आदमी की पीड़ा जाहिर कर रहे हैं तो भाजपाइयों के पेट में मरोड़ किस लिए उठ रहे हैं। इन नेताओं ने कहा कि कि अगर देश की अर्थव्यवस्था पताल में चली जाने, बेरोजगारी से युवाओं में हाहाकार मचने और कमरतोड़ महंगाई की चक्की में आम आदमी के पिसने की पीड़ा को अगर राजेंद्र राणा व अभिषेक राणा आवाज दे रहे हैं तो भाजपाइयों को सांप क्यों सूंघ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्या भाजपा नेता चाहते हैं कि मोदी सरकार की तरह विपक्ष के लोग भी अपनी आंखों पर पट्टी बांध लें और देश में मची त्राहि-त्राहि पर अपनी आवाज ना उठाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजेंद्र राणा का सामाजिक कार्यों में क्या योगदान है और किस तरह वह दिन रात अपने इलाके की जनता के सुख दुख में शामिल रहते हैं, इस बात को सुजानपुर की जनता ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा परिवार ने अपना जीवन गरीबों को समर्पित कर रखा है लेकिन दूसरी तरफ भाजपा के लोग सिर्फ भाषण बाजी और जुमलेबाजी में ही यकीन रखते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन भाजपाइयों ने अखबारों में राजेंद्र राणा के खिलाफ टीका टिप्पणी की है, उनकी असलियत और किरदार इलाके की जनता भलीभांति जानती है। ऐसे लोग बयानबाजी करके जनता के बीच हंसी का पात्र बन रहे हैं।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था ने हाल ही में हुनर से शिखर कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोज़गार स्वरोजगार प्राप्त करने में उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। इसी कड़ी में प्रयास संस्था द्वारा ब्यूटी ट्रेनिंग कोर्स की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत टौणी देवी में चल रहे ट्रेनिंग सेंटर में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पहले बैच के विधिवत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कुछ दिनों पहले हुई। ब्यूटी ट्रेनिंग कोर्स में 35 महिलाओं के पहले बैच का आज समापन हो गया।कोरोना आपदा को देखते हुए कुछ दिनों के स्थगन के बाद आगे भी कई बैचों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस ब्यूटी कोर्स की ट्रेनिंग में महिलाओं को ब्यूटी व सम्बंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वो इस क्षेत्र में रोज़गार स्वरोज़गार प्राप्त करके आर्थिक तौर पर सशक्त बन सकें। ब्यूटी कोर्स के क्षेत्र में प्रसिद्ध सिल्वी सैलून की भागीदारी के साथ बेस्ट ट्रेनर द्वारा बेस्ट ट्रेनिंग एवं कार्यक्रम का सर्टिफिकेशन कोर्स कराया जा रहा है।
पंचायती राज दिवस के उपलक्ष में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने हमीरपुर में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से कोरोना सहायता कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पंचायत स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधियों से मुलाकात करके गांव वासियों के लिए कोरोना सहायता कार्यक्रम का संचालन करेगा। इस कड़ी में चुने हुए पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक एवं जिला स्तर पर 5 पंचायतों का एक क्लस्टर जोन बनाया जाएगा तथा क्लस्टर जोन प्रभारी के द्वारा पंचायतों में गांव वासियों की मदद के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएग। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन "कोरोना सहायता योजना" की सोच की सराहना की तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि कोरोना सहायता कार्यक्रम के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। पंचायती राज दिवस के इस अवसर पर विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने क्लस्टर जॉन के प्रभारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कोरोना सहायता योजना के लिए जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने अखिल भारतीय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर का आभार प्रकट किया। विक्रम शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर एक हेल्पलाइन जारी की जाएगी जिसके द्वारा पंचायत स्तर पर गांव वासियों के लिए हर संभव मदद का प्रयत्न किया जाएगा।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। जिसके चलते सरकार द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग बैठक में अनुराग सिंह ठाकुर ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में तीन स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रही टेलीमेडिसिन सेवा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों से अपना शत प्रतिशत योगदान देने की अपील की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल उद्योग वर्तमान में बड़े पैमाने पर परिवर्तनशील दौर से गुज़र रहा है और टेलीमेडिसिन स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति है। पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा पायलट आधार पर थाना कलां, अवाहदेवी व थुनाग में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत एक स्वागत योग्य कदम है। इन टेलीमेडिसिन केंद्रों से स्थानीय लोग सीधा चण्डीगढ़ पीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सकों से जुड़ कर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। टेलीमेडिसिन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है, लेकिन कई समस्याओं के निराकरण में बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। टेली-हेल्थ, टेली-एजुकेशन और टेली-होम हेल्थकेयर जैसी सेवाएँ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चमत्कारिक साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में जहाँ भौगोलिक दृष्टि से दूर दराज़ के इलाक़ों में समयाभाव की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना थोड़ा कठिन कार्य है ऐसे में टेलीमेडिसिन सेवा एक वरदान साबित हो सकती है। सुदूर क्षेत्रों तक आसान पहुँच, परिवहन लागत और समय की बचत, लाइन में लगने की समस्या से निराकरण व कोरोना आपदा के इस कठिन समय में सामाजिक दूरी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टेलीमेडिसिन सेवा अत्यंत प्रभावी साबित हो सकती है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दूर-दराज़ गाँवों में घर-घर तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के लिए स्थानीय स्वयंसेवी संस्था प्रयास के माध्यम से तीन वर्ष पूर्व एक पायलट सेवा के तौर पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरूआत की थी। हर्ष का विषय है कि इन तीन वर्षों में इस सेवा ने 5 जिलों, 17 विधानसभा, 800 पंचायतों के 5000 गाँवों में घर द्वार घूम कर 5 लाख 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों को मुफ़्त जाँच, दवा व उपचार उपलब्ध करवाई है। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि हर ज़िले में सम्भव ना हो सके तो हर तीन ज़िले के बीच में एक मेमोग्राफ़ी का सेंटर खुलवाने व हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करवाने का पुनीत कार्य करें।
जिला हमीरपुर में कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए हिमाचल दिवस का आयोजन किआ गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन वीरेंद्र कंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 15 अप्रैल सभी हिमाचलवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और चिरस्मरणीय दिवस है। इसी दिन हमारा खूबसूरत पहाड़ी प्रदेश अस्तित्व में आया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस.परमार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाई और प्रदेश के विकास के लिए एक सशक्त आधार प्रदान किया। हिमाचल की गिनती अब खुशहाल एवं प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में की जाती है। समारोह के दौरान लोक कलाकारों ने समूह गान और कोरोना संबंधी जागरुकता पर एक लघु नाटक पेश किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी, पंचायत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा, डीसी देबश्वेता बनिक, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन संग अन्य लोग उपस्थित रहे।
कई सालों से बेरोजगार कला अध्यापक संघ द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद भी सरकार से लगातार अपनी नौकरी की आस गाए जा रहे हैं लेकिन सरकार ने भी उन्हें झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दिया। यह बात कह कर उन्हें टाल दिया जाता है कि आप के पदों की भर्ती प्रक्रिया चली हुई है और जल्द ही आपके कला अध्यापकों के पदों को जरूर भरेंगे। कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग ने 500 कला अध्यापकों के पदों को भरने हेतु एक फाइल बनाकर वित्त विभाग के पास भेजा था लेकिन वित्त विभाग ने कुछ कारणवश वह फाइल दोबारा से शिक्षा विभाग को भेज दी थी। उसके बाद शिक्षा विभाग ने फिर से या फाइल वित्त विभाग के पास भेजी लेकिन वित्त विभाग ने आज तक आगे की कोई प्रतिक्रिया नहीं की और हैरानी की बात यह है कि वह वित्त विभाग माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के पास ही है। बेरोजगार कला अध्यापक के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने कहा कि कई महीनों से कला अध्यापकों के पदों को भरने वाली फाइल शिक्षा विभाग से वित्त विभाग और वित्त विभाग से शिक्षा विभाग के पास ही घूम रही है, गलती किसकी माने सरकार की या शिक्षा विभाग की ? इस पर महासचिव प्रेमदीप कटोच ने कहा कि इससे बढ़िया तो अगर सरकार सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य को यह पद भरने की लिए अनुमति दे देते तो यह कार्य बहुत ही जल्द खत्म हो जाता और इसी सत्र से से ही सभी सरकारी स्कूलों में कला अध्यापक की नियुक्ति हो जाती। सरकारी स्कूलों में सभी विषयों के अध्यापक ही नहीं है तो बच्चों के माता-पिता भी अपने बच्चों को मजबूरन प्राइवेट प्राइवेट स्कूलों में भेजने के लिए विवश होना पड़ रहा है। 16 मार्च 2021 को सभी बेरोजगार कला अध्यापकों ने विधानसभा में एक जन आक्रोश रैली की थी और उस समय भी माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अप्रैल महीने में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में आप के पदों को मंजूरी दे दी जाएगी लेकिन अभी कुछ दिन पहले अप्रैल में ही एक कैबिनेट मीटिंग हुई जिसमें अन्य पदों को मंजूरी दे दी गई लेकिन कला अध्यापकों के पदों को फिर से दरकिनार किया गया। इसके बाद सभी बेरोजगार कला अध्यापकों ने सरकार के झूठे आश्वासनों से निराश होकर एक बार फिर सरकार से टक्कर लेने के लिए आगे की रणनीति तैयार कर ली है और दोबारा सरकार से एक बार आग्रह किया है कि अगर अप्रैल महीने में कला अध्यापकों के पदों को वित्त विभाग से मंजूरी नहीं दिलाई तो फिर सभी बेरोजगार कला अध्यापकों को बहुत बड़ा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत सस्ते राशन की बेहतर आपूर्ति, निगरानी के लिए राज्यस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का गठन खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया गया है। इसमें 10 सदस्य बनाए गए हैं। इनमें निदेशक परिवहन विभाग, उपायुक्त सिरमौर, ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर, कार्यकारी निदेशक भारतीय खाद्य निगम, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय कार्यालय निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम शामिल हैं। यह समिति भारतीय खाद्य निगम और प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग व निगम में तालमेल स्थापित करने के साथ सस्ते राशन के परिवहन और ई-टेंडङ्क्षरग की निगरानी करेगी। इसका गठन केंद्रीय उपभोक्ता व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देश के तहत किया गया है।
कोरोना संक्रमण से निपटान के लिए हमीरपुर जिला प्रशासन ने पहल करते हुए परिवहन सेवाओं में नो मास्क नो सर्विस अभियान शुरु कर दिया है। जिसके तहत एचआरटीसी बस सर्विस समेत निजी बस सर्विस और टैक्सी ऑपरेटर की गाड़ियों पर नो मास्क नो सर्विस के स्टिकर्स चिपकाए गए हैं। अगर किसी सवारी ने मास्क नहीं लगाया हो तो ऐसे में सवारी को बस या टैक्सी में नहीं बिठाया जाएगा। एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि 450 नो मास्क नो सर्विस के स्टिकरों को एचआरटीसी बसों के अलावा निजी परिवहन सेवा और टैक्सिओं पर लगाया जा रहा है ताकि कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचा जाए और लोगों में जागरूकता पैदा की जाए। उन्होंने बताया की कार्यालयों और सभी सार्वजनिक स्थानों पर नो मास्क नो सर्विस के स्टिकर को चिपकाया गया है। बता दें कि जिला हमीरपुर में अब तक 3662 कोविड के मामले आ चुके हैं, जिसमें 326 केस एक्टिव हैं और 3282 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 53 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसके चलते जिला प्रशासन ने कोविड के खिलाफ अपनी जंग और भी मज़बूत कर दी है और नो मास्क नो सर्विस स्टिकरों के माध्यम से हमीरपुर में बढ़ते कोरोना मामलों को नियंत्रित करने की एक मुहीम शुरु की है जिसके तहत वाहनों के अंदर और बाहर स्टीकर लगाए गए हैं। वहीं, बसों में स्टीकर लगने के बाद अब मास्क लगाकर ही सफर किया जा रहा है और गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पांच अप्रैल से विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। अभिभावक फोन के माध्यम से भी शिक्षकों से संपर्क कर अपने बच्चों के दाखिले करवा सकेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के बिना भी अभिभावक स्कूलों में आकर दाखिलों से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे। स्कूलों में पांच अप्रैल से शिक्षक और गैर शिक्षक आना शुरू कर देंगे। उधर, स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कब से शुरू होगी। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी को भेजेगा। नया शैक्षणिक सत्र 12 अप्रैल से शुरू किया जाना प्रस्तावित था लेकिन 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद होने के चलते फिलहाल इस बाबत भी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में नए शैक्षणिक सत्र और ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल से प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी है। सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाने को कह दिया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी में ही परीक्षाएं ली जाएंगी।
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते आज बॉय स्कूल के सभी अध्यापक व कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया गया वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य का कहना है कि उनके एक कर्मचारी महिला को तीन-चार दिन से सर्दी जुखाम लग रहा था।इसके चलते उनका कोविड टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट आने के महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई। वर्किंग डे होने से वह महिला और लोगों के संपर्क में आई थी, जिसके चलते एक अध्यापक और कोरोना पॉजिटिव आ गए। इसके चलते कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके चलते आज सभी अध्यापक और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया, ताकि यह वायरस घर-घर तक ना पहुंचे।
मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना हिमाचल में सुरक्षित खेती की नई इबारत लिख रही है। किसी समय जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं के उत्पात के कारण खेती छोड़ चुके किसान अब दोबारा फसल उत्पादन की ओर लौटे हैं। योजना के तहत पूरे प्रदेश सहित हमीरपुर जिला में भी सोलर फैंसिंग व कांटेदार तार के माध्यम से बाड़बंदी कर फसलों का संरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत सोलर बाड़बंदी के लिए 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। वहीं किसान समूह आधारित बाड़बंदी के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। योजना में कांटेदार व चेन लिंक बाड़बंदी भी शामिल की गई है, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है। इसी प्रकार कम्पोजिट बाड़बंदी पर 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। पूरे प्रदेश में गत तीन वर्षों में 3,873 से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश में योजना पर 105 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं और गत वित्त वर्ष में इसके लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। हमीरपुर जिला में भी गत तीन वर्षों में इस योजना के अंतर्गत लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई है। इस अवधि में 312 लाभार्थी किसानों ने सोलर फैंसिंग व कांटेदार तार द्वारा बाड़बंदी कर फसलों का संरक्षण किया है। किसानों का कहना है कि जंगली जानवरों विशेष तौर पर बंदरों के उत्पात से फसलें खराब होने के कारण उनका खेती के प्रति उत्साह कम हो गया था, मगर मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना वरदान बनकर आई है। इससे बंदरों के उत्पात से उनकी फसलों का बचाव संभव हुआ है और अब इसमें सोलर फैंसिंग के साथ-साथ कांटेदार बाड़बंदी का प्रावधान जुड़ने से अन्य जंगली व बेसहारा जानवरों से भी फसल सुरक्षित हुई है। हमीरपुर जिला में किसानों के मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी इस योजना के लिए बजट प्रावधान में उतरोत्तर वृद्धि की है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 में योजना के अंतर्गत दो करोड़ 60 लाख रुपए व्यय कर 92 किसानों को लाभ पहुंचाया गया। वर्ष 2019-20 में दो करोड़ चार लाख रुपए व्यय किए गए। इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या 101 रही। वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट के बावजूद योजना का बेहतर क्रियान्यवन करते हुए दो करोड़ 80 लाख रुपए का व्यय जिला में किया गया और लाभार्थी किसानों की संख्या बढ़कर 119 तक पहुंच गई।
हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब सस्ता राशन लेने के लिए दूर के डिपो में जाने से मिलेगा छुटकारा। सरकार शहरी क्षेत्रों में तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर के दायरे में सस्ते राशन के डिपो खोलने जा रही है। पहले पांच व इससे ज्यादा किलोमीटर में डिपो खोले जाते थे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग पंचायतों व अन्य क्षेत्रों में मांग पर भी सरकार डिपो खोलेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में नए मिट्टी के तेल के डिपो नहीं खुलेंगे। वर्तमान में जिन डिपुओं में केरोसिन तेल मिल रहा है, उन्हीं डिपो में मिलता रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री के निवास समीरपुर में युवा भाजपा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में अब तीन दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेश बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस यूथ अध्यक्ष भाजपा में शामिल है। सुजानपुर विधानसभा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ समय पूर्व ही हुए पंचायती राज चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी का पारम्परिक वोट बैंक भी टूटकर भाजपा में शामिल हो रहा है। सुजानपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल के करिश्माई नेतृत्व का जलवा खूब ज़ोर शोर से चल रहा है, तो कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित्त हो पड़ी है। बुधवार देर शाम सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों पनोह, थाना धबड़ियाणा और चलोह के करीब तीन दर्जन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी लोगो को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल किया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनताा पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्टी के पंचायत पनोंह के बूथ अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इसी पार्टी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बग्गू भी विधायक राजेंद्र राणा और कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ इस पंचायत के रवि कुमार, कृष्ण्ण कुमार, धर्म सिंह, टेक चंद, सुभााष चंद्र, फितू राम, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, दलजीत सिंह, पंचायत थाना धबड़ियाणा से जितेंद्र कुमार राम सिंह, जोगीदास, प्रकाशा देवी, विमला देवी, अनिता कुमारी, गुड्डी देवी, अंजू कुमारी, निशा देवी, तारो देवी, प्रमिला, सीमा, प्रवीण कुमारी और पंचायत चलोह से पूूजा देवी, मीरा देवी, विद्या देवी, अशोक कुमार और सुमन कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से विधायक राणा लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहेे हैं, विगत चुनावों में उन्होंने राणा को जितवा कर बहुत बड़ी गलती की थी, जिसका वह खामियाजा आज तक भुगत रहे हैं। वह अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केे नेतृत्व में आस्था जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं । पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे।
मौलाना युवक मंडल व समराला युवक मंडल को समाजसेवी आशीष शर्मा ने क्रिकेट किट्स भेंट की और साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने युवक मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाएगा। बात दें कि आशीष शर्मा मुलाना गांव के निवासी हैं, और उनकी माता दूसरी बार पंचायत प्रधान बनी है। आशीष शर्मा ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी से ऊपर उठ कर लोगों की सहायता करते है। इसी के चलते आज उन्होंने उन्होंने समराला के युवक मंडल को क्रिकेट किट्स भेंट की। इस अवसर पर युवक मंडल ने आशीष शर्मा धन्यवाद किया।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने आज सुजानपुर में स्थित बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ होली उत्सव सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया और जीवन में उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उनके परिजन भी उपस्थित रहे। वहीं, उपायुक्त संग उनके पति शिवम जोशी ने आश्रम के बच्चों को निःशुल्क कॉपियां, स्टेशनरी व खेल सामग्री भी भेंट की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से इस अवसर पर सभी बच्चों को अल्पाहार भी प्रदान किया गया। स्थानीय उपमंडल अधिकारी शिल्पी बेक्टा, खंड विकास अधिकारी स्वाति डोगरा तथा आश्रम के संचालक मंडल के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की 12 पंचायतों के कई मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम डॉ.चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर 5 गांव चुनहाल, ग्राम पंचायत रोपा के वार्ड नंबर 3 गांव धवन, ग्राम पंचायत पटनौण के वार्ड नंबर 4 गांव धार, ग्राम पंचायत समीरपुर के वार्ड नंबर 4 गांव संगरोह, ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के वार्ड नंबर 4 गांव टिक्कर उपरला, ग्राम पंचायत धलोट के वार्ड नंबर 7 गांव साई उग्याला और ग्राम पंचायत बगवाड़ा के वार्ड नंबर 2 गांव बगवाड़ा में एक-एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इनके अलावा ग्राम पंचायत बोहनी के वार्ड नंबर 4 गांव बोहनी और ग्राम पंचायत बलोह के वार्ड नंबर 1 गांव भरनोट के दो-दो मकान तथा ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर 4 गांव बसंतपुर में 3 मकान मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। ग्राम पंचायत सिकांदर के वार्ड नंबर 1 गांव सिकांदर में एक मकान और इसी पंचायत के वार्ड नंबर 2 गांव कोहलवीं में 2 मकान मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बराड़ा के वार्ड नंबर 2 गांव बराड़ा में भी कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में लाईनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के कार्य के चलते 28 मार्च को बडू़ चौक से दोसडक़ा चौक, गांव घर्याडा एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता की अश्वनी पुरी ने दी। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर । विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने हर परिवार को गैस कनैक्शन प्रदान करके महिलाओं को बहुत बड़ी राहत दी है। वीरवार को यहां बचत भवन में गैस कनैक्शन वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत देश भर की 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए हैं। इस योजना से छूटी हिमाचल की अन्य सभी महिलाओं को प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनैक्शन प्रदान करके बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सभी परिवारों को गैस उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल भारत का पहला राज्य बन चुका है। नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अब प्रदेश सरकार ने नए परिवारों को भी गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 3 वर्षों के दौरान इसी योजना के माध्यम से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 3604 महिलाओं को गैस कनैक्शन दिए गए हैं। हमीरपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 3 वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों का बजट उपलब्ध करवाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से कोरोना के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के दौरान देश को सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करके पूरे विश्व में एक मिसाल कायम की है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पंचायतवार अलग-अलग बैच में कुल 339 महिलाओं को गैस कनैक्शन वितरित किए। इससे पहले जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम राही ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी, नगर परिषद के पार्षद और विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हमीरपुर के नाल्टी में पाइन ब्यू मैरिज पैलेस में 21 मार्च को होगी। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश इंटक के चुनाव के बारे चर्चा की जाएगी और तिथि भी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे संशोधनों, न्यूनतम मजदूरी, वेतन आयोग बारे करने, पुरानी पेंशन बहाली सहित हिमाचल में कर्मचारियों व मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में इंटक से संबंधित विभिन्न संगठनों के प्रांतीय प्रधान एवं जिला क्र अध्यक्षों सहित प्रदेश भर के डेलीगेट हाजिर रहेंगे।
कोविड-19 पॉजिटिव विद्यार्थियों की परीक्षा अब नहीं रुकेगी। कोविड-19 पॉजिटिव भी अपनी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंतजाम कर लिए हैं। अप्रैल से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं में इस बार कोविड-19 के विशेष इंतजाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किए गए हैं। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा की तय तिथियों में कोरोना संक्रमित होता है तो भी उसे परीक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा, इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। शिक्षा बोर्ड की ओर से पॉजिटिव परीक्षार्थी के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा देने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इस दौरान यदि किसी बच्चे को बुखार या जुकाम लगता है तो उसकी भी परीक्षा उसी दिन ली जाएगी। परीक्षाएं कोविड-19 एसओपी गाइडलाइन के तहत होंगी। कैसे बच्चों की परीक्षा लेनी है, क्या सावधानियां इस दौरान अपनाई जाएंगी, इंविजलेटर को क्या सावधानियां बरतनी हैं, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमित विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका का पैकेट कैसे बनाना है तथा उसको सही तरीके से सैनिटाइज किया जाना है, संबंधी विभिन्न सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएगा। लेकिन परीक्षा निर्धारित तिथि को ही होगी।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत डबरेहड़ा में लोगों को खुले में शराब पीना महंगा पड़ेगा। पंचायत ने ऐसे व्यक्ति के पकड़े जाने पर पहली बार 500 रुपये तक का जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया है। इसके अलावा कोई शराब पीकर हुड़दंग करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में फेरी लगाकर सामान बेचने वालों को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। फेरी वालों की पंचायत एक पर्ची भी काटेगी। जिसमें फेरी वाले को कुछ भुगतान करना होगा। इससे पंचायत को आय होगी। ग्राम पंचायत डबरेहड़ा पहली बार ही बनी है। ग्राम पंचायत लंबलू से विभाजित होकर इस पंचायत का गठन हुआ है। हाल ही में इसी पंचायत के रास्ते में कॉलेज से लौट रही छात्रा का पीछा कर कुछ वाहन सवार लोगों ने हवा में गोली दागी थी। यह क्षेत्र सुनसान है और यहां लोग शराब पीने के लिए बैठे रहते हैं। इसी को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया है। पंचायत प्रधान सुरेश शास्त्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पंचायत क्षेत्र में खुले में शराब पीते हुए पाया गया तो पहली बार उसे 500 रुपये जुर्माना और दूसरी बार पुलिस कार्रवाई होगी। फेरी वालों को कोविड-19 टेस्ट करवाने पर ही निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही पंचायत में प्रवेश मिलेगा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इन्दिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में 17 मार्च, 2021 से 06 अप्रैल, 2021 तक आयोजित होने वाली भर्ती रैली के सम्बन्ध में युवाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 17 मार्च, 2021 से 06 अप्रैल, 2021 तक यह भर्ती रैली सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना जिलों के पात्र युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय ने कहा है कि रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अथवा पंजीकृत चिकित्सक से प्रमाणित कर लाना होगा कि उम्मीदवार में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। इस रिपोर्ट अथवा प्रमाण पत्र के आधार पर ही उम्मीदवार रैली स्थल पर प्रवेश ले पाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने ओपन स्कूल के प्रमाणपत्र धारक युवाओं के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रक्षा मन्त्रालय के एकीकृत मुख्यालय (सेना) की नीति के अनुसार ओपन स्कूल से दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र धारकों को अपने पूर्व के नियमित विद्यालय से प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित स्कूल लीविंग प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अथवा उप निदेशक शिक्षा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। यह निर्णय पूर्व में ध्यान में आए झूठे प्रमाणपत्रों पर लगाम लगाने के दृष्टिगत लिया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी वैबसाईट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ओपन स्कूल के ऐसे दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र धारकों को भर्ती रैली में भाग लेने नहीं दिया जाएगा जिनके पास सत्यापित एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होंगे।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को चैत्र मास मेला विधिवत रूप से आरंभ हो गया है। यह मेला 13 अप्रैल तक चलेगा। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देवाश्वेता बनिक ने विधिवत पूजा, हवन और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, बड़सर के एसडीएम एवं न्यास के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार, डीएसपी जसवीर सिंह, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, न्यास के सदस्य सुरेश चौधरी, सरला शर्मा, रामेश्वर, सुरेश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, रमेश कुमार, नरेश कुमार, श्याम सिंह ढटवालिया, अन्य सदस्य, स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे। मेले के शुभारंभ के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। केवल दिन में दो बार सेनिटाइजेशन के लिए मंदिर कुछ समय बन्द रहेगा।
एनआईटी हमीरपुर में विज्ञान भारती द्वारा आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने होनहार विद्यार्थी नवाज़े और उन्हें अपनी संस्कृति, भाषा व पूर्वजों के गौरवमय इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रो० धूमल ने कहा कि वर्षों की गुलामी के बाद हम लोग इतनी हीन भावना से ग्रस्त हो गए कि स्वतंत्र भारत के शासकों ने राम सेतु को काल्पनिक बताने वाला हलफ़नामा अदालत में दे दिया, जबकि सच्चाई तो यह है कि विश्व भर में वह हमारे पूर्वज प्रभु श्रीराम थे जिन्होंने समुद्र पर ही पुल बना दिया था, जिसे हम राम सेतु के नाम से जानते हैं। हमारे पूर्वजों ने रामायण काल में पुष्पक विमानों जैसे आवागमन के हवाई साधन बना लिए थे। यह हमारा गौरवमयी इतिहास है, आज की पीढ़ी को अपना इतिहास जान कर उससे प्रेरणा लेनी चाहिए, जिससे वह अपना आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और अंततः देश को आगे ले जाने में योगदान देंगे। डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी ने कहा था जो लोग अपना इतिहास नहीं जानते, वह कभी उस पर गर्व महसूस नहीं कर सकते और न ही उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा तो वह राष्ट्र कैसे आगे बढ़ा सकेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति को समझ कर, जान कर उससे प्रेरणा लेने की ज़रूरत है। हमारी वर्षों पुरानी संस्कृति ने विश्व के कई देशों को दिशा दी है, आगे बढ़ने की राह दिखाई है। जर्मनी सरीखे विश्व के महाशक्तिशाली देश संस्कृत भाषा मे लिखे वेदों को अपने यहां ले गए, वहां के वैज्ञानिकों ने हमारे वेदों को पढ़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा ली। यह हमारी संस्कृति और हमारी भाषा का गौरव है। जिसका ज्ञान हमें होना चाहिए। लेकिन हम पाश्चात्य रंगों से आकर्षित होकर अपनी भाषा ही भूल गए। धूमल ने कहा कि हमसब बहुत सौभाग्यशाली हैं जो हमें प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी जैसे वैज्ञानिक सोच रखने वाले नेता मिलें हैं। आज भारत के वैज्ञानिक कोविड वैक्सिनेशन बना कर न केवल देशवासियों की रक्षा करने में बल्कि विश्व के कई देशों को यह वैक्सिनेशन देने में सफल हुए हैं तो यह प्रधानमंत्री की वैज्ञानिक सोच और दृढ़ संकल्पित नेतृत्व का परिणाम है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी जिससे दुनिया त्रस्त है, के रोकथाम के लिए दो वैक्सिनेशन बना भी ली और चार वैक्सिनेशन औऱ लगभग बनने को तैयार हैं। इस बात का हमें गर्व होना चाहिए।
हमीरपुर ज़िला भाजपा ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का हिमाचल प्रदेश के देहरा व धर्मशाला में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा कुल 740.79 करोड़ रुपए की मंज़ूरी देने के लिए आभार प्रकट किया है। रविवार को हमीरपुर से ज़ारी सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा व अभयवीर लवली, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, कैप्टन रंजीत सिंह, अनिल कौशल, ऊषा बिड़ला, पुष्पा ठाकुर, अदर्शकान्त, विकास शर्मा, राजकुमारी, बीना शर्मा, बीना कपिल, प्यारेलाल शर्मा, देशराज शर्मा, अजय रिंटू, तेजप्रकाश चोपड़ा, अर्जुन सिंह राणा, जीदीन, मदन लाल, कमलेश परमार, जग सिंह ठाकुर इत्यादि सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के छात्रों को प्रदेश के अंदर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए साल 2010 से ही प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। हिमाचल के छात्रों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए राज्य से बाहर का रूख नहीं करना पड़ेगा क्योंकि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा एवं काँगड़ा के धर्मशाला में सी॰यू॰ निर्माण के लिए वित्त मंत्रालय ने प्रस्तावित 740.79 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दे दी है । एक लंबे संघर्ष व इंतज़ार के बाद प्रदेश के लाखों छात्रों व हम सब का सपना साकार होने जा रहा है। इस मंज़ूरी के लिए हम केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 2020-21 से तीन वर्षों की टाईमलाइन अर्थात् 2022-23 प्रस्तावित है जिसकी लागत कुल 740.79 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित थी। 740.79 करोड़ रुपए की इस राशि में 512.37 करोड़ रुपए देहरा व धर्मशाला में स्थायी कैम्पस के निर्माण के लिए व 210.55 करोड़ रुपए रखरखाव पर खर्च होंगे। 2020-21 से 2022-23 की अवधि के दौरान बजट अनुदान से विश्वविद्यालय को 512.37 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव निशा कटोच ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से हिमाचल प्रदेश के एक लाख कर्मचारियों की हो रही अनदेखी के विषय में मुलाकात की। एक प्रेस विज्ञप्ति में निशा कटोच ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश सरकार ने अपने विधायकों की वेतन कटौती को तो हटा लिया परन्तु हिमाचल के कर्मचारियों के फ्रीज डी ए को जारी नही किया, इसके साथ एक लाख एनपीएस कर्मचारियों को भी इस बजट में नजरअंदाज किया गया। जिसके फलस्वरूप एनपीएस कर्मचारी लगातार शिमला में धरने पर बैठे हैं। निशा कटोच ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने करोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उनको नजरअंदाज करना आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता में दिन प्रति दिन रोष बढ़ रहा है, प्रदेश की बेटियों को भी जाति के आधार पर बांट प्रदेश सरकार ने भारी भूल की है। निशा कटोच के साथ समाज सेवी संगठन नारी शक्ति की अध्यक्षा सोमा देवी और उनकी कार्यकरणी की प्रतिनिधि मंडल से नीता पठानिया सोनू ठाकुर शामिल रही।
शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के देहरा व धर्मशाला में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा कुल 740.79 करोड़ रुपए की मंज़ूरी मिलने की जानकारी देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के छात्रों को प्रदेश के अंदर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए साल 2010 से ही प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयासरत है। अब जल्द ही हिमाचल के छात्रों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए राज्य से बाहर का रूख नहीं करना पड़ेगा क्योंकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा एवं काँगड़ा के धर्मशाला में सी॰यू॰ निर्माण के लिए वित्त मंत्रालय ने प्रस्तावित 740.79 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दे दी है। एक लंबे संघर्ष व इंतज़ार के बाद प्रदेश के लाखों छात्रों व हम सब का सपना साकार होने जा रहा है। इस मंज़ूरी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 2020-21 से तीन वर्षों की टाईमलाइन अर्थात् 2022-23 प्रस्तावित है जिसकी लागत कुल 740.79 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित थी। 740.79 करोड़ रुपए की इस राशि में 512.37 करोड़ रुपए देहरा व धर्मशाला में स्थायी कैम्पस के निर्माण के लिए व 210.55 करोड़ रुपए रखरखाव पर खर्च होंगे। 2020-21 से 2022-23 की अवधि के दौरान बजट अनुदान से विश्वविद्यालय को 512.37 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। हिमाचल प्रदेश की यह यूनिवर्सिटी भारत को एक कुशल कार्यबल और ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व हिमाचल प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है और आपसी समन्वय से इस दिशा में कार्यरत हैं। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण हो व छात्रों को प्रदेश के अंदर ही उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो ये सभी की इच्छा है और यह मंज़ूरी इस स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इन्दिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में 17 मार्च, 2021 से 06 अप्रैल, 2021 तक आयोजित होने वाली भर्ती रैली के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई है। 17मार्च, 2021 से 06 अप्रैल, 2021 तक यह भर्ती रैली सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना जिलों के पात्र युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इस सम्बन्ध में ओपन स्कूल के प्रमाणपत्र धारक युवाओं के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई है। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रक्षा मन्त्रालय के एकीकृत मुख्यालय (सेना) की नीति के अनुसार ओपन स्कूल से दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र धारकों को अपने पूर्व के नियमित विद्यालय से प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित स्कूल लीविंग प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अथवा उप निदेशक शिक्षा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। यह निर्णय पूर्व में ध्यान में आए झूठे प्रमाणपत्रों पर लगाम लगाने के दृष्टिगत लिया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी वैबसाईट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है ओपन स्कूल के ऐसे दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र धारकों को भर्ती रैली में भाग लेने नहीं दिया जाएगा जिनके पास सत्यापित एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने ओपन स्कूल प्रणाली से दसवीं उतीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों से उपरोक्त नीति की अनुपालना का आग्रह किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिमाचल महिला पुलिस की अलग झलक शिमला के रिज मैदान में देखने को मिलेगी। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को महिला पुलिस नियंत्रित करेगी। इसके पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देना है। इसके अलावा हिमाचल के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस हिमाचल प्रदेश में अपने 50 वर्ष के सफर की झलकी लोगों को दिखाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिज मैदान में महिला पुलिस परेड, बाइक स्टंट और साहसिक कर्तव्य दिखाएगी। 1973 में हिमाचल प्रदेश में केवल 3 महिलाएं थी, लेकिन अब इनकी संख्या 2300 हो गई है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष के मौके पर महिला पुलिस के योगदान व महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से "women in hp police" कार्यक्रम किया जाएगा। जिसका शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि महिला दिवस पर राजधानी शिमला में वीमेन परेड, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अभी तक के शौर्य को बताने वाली प्रदेशनी का आयोजन होगा। पुलिस में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई तरह के प्रयासों को शो केस ज़रिए दिखाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण में योगदान देेने वाले देश के बड़े अभिनेताओं और बुद्धिजीवियों के बधाई और शुभकामनाएं संदेश भी प्रदेश महिला पुलिस को मिले हैं, जिसमें हेमा मालिनी, अमीर खान, अनुपम खेर, प्रकाश झा, हंसराज हंस जैसे फिल्मी दिग्गजों ने महिला दिवस पर महिला पुलिस के इस खास कार्यक्रम के लिए संदेश के ज़रिए उत्साह वर्धन किया है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शिमला जिले के सिद्धपुर क्षेत्र में सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सुबह से बादल छाए है। शनिवार रात को लाहौल के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। जलोड़ी दर्रा में हुई पांच सेंटीमीटर बर्फबारी से बस सेवा बंद हो गई है। हाईवे-305 से फॉर बाई फॉर वाहन ही चल रहे हैं जिससे लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से घाटी में दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही थी। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वहीं किसानों व बागवानों को एक बार फिर अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है।
हमीरपुर: सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को निराशा पूर्ण करार देते हुए कहा है कि इस बजट में न तो सरकार का कोई विजन नजर आया और न ही डबल इंजन की कोई ताकत दिखी है। सिर्फ शब्दों के माया जाल से जनता को बहलाने की कोशिश की गई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार की रीढ़ माने जाने वाले और कारोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर अग्रिम मोर्चे पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को भी कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया गया है और ना ही आम आदमी को कमरतोड़ महंगाई से निजात दिलाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा जिस तरह मोदी सरकार द्वारा हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का दावा महज शिगूफा ही साबित हुआ है , उसी तरह हिमाचल में भी युवाओं को रोजगार के नारे से भरमाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट से आम आदमी के हित गायब हैं और नई बोतल में पुरानी शराब पेश की गई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि यह बजट साबित करता है कि प्रदेश सरकार केंद्र के इंजन की बजाए नाबार्ड व वर्ल्ड बैंक सहित अन्य एजेंसियों के लोन पर ही निर्भर है और हर हिमाचली पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा लोगों को धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन चाहिए जबकि सरकारी आंकड़ों के मकड़जाल में जनता को उलझाने की कोशिश कर रही है।
राज्य बिजली बोर्ड का प्रबंध निदेशक अब कौन होगा इसे लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। बोर्ड में वर्तमान एमडी का कार्यकाल 6 मार्च को समाप्त हो जाएगा। अब देखना यह होगा की एमडी के पद पर कोई नया अधिकारी आएगा या फिर वर्तमान एमडी को ही सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसी मामले को लेकर पावर इंजीनीर्स ने आपत्ति जताई है। पावर इंजीनीर्स व अन्य एसोसिएशन नहीं चाहती कि इस पद पर अब किसी को भी सेवाविस्तार मिले। बता दें कि इससे पहले पूर्व सरकारे सेवाविस्तार देती रही हैं, जिससे पावर इंजीनियरों को नुकसान हुआ है। वरिष्ठता के आधार पर सौंपा जाए एमडी का पद पावर इंजीनीर्स , नॉन डिप्लोमा एसोसिएशन, आईटीआई डिप्लोमा संघ , कनिष्ट अभियंता संघ का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर ही बोर्ड में एमडी का पद सौंपा जाए जिससे निचले स्तर पर भी प्रमोशन चैनल चलता रहे। हालाँकि राज्य सरकार ने वरिष्ठता की तर्ज दी है, लेकिन फिर भी जुगाड़तंत्र से कुछ लोग अपनी इच्छाओं को बरकरार रखना चाहते हैं। उधर हिमाचल प्रदेश स्टील उद्योग एसोसिएशन ने भी प्रदेश विद्युत बोर्ड में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विस्तार देने का विरोध किया है। एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र में स्टील उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में विद्युत बिजली बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके कर्मचारियों को दोबारा सेवाएं पर रखना युवा बेरोजगार के खिलाफ एक खिलवाड़ है। उन्होंने बताया जहां एक तरफ तो देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है दूसरी तरफ विद्युत बोर्ड लगातार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीमा विस्तार देकर युवाओं के साथ धोखा कर रहा है। संघ ने बताया कि पुराने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने से भ्रष्टाचार के मामले बढ़ने की संभावना भी सबसे अधिक रहती हैं। विभिन्न एसोसिएशन ने कहा है कि यदि इस पद पर वर्तमान प्रबंध निदेशक को ही सेवाविस्तार दिया गया तो सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेगा। वहीँ विभिन्न संघों का कहना है की यदि सरकार इस बार प्रबंध निदेशक को विस्तार देती है तो इसका खामियाजा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब की एन एस एस इकाई ने आज स्कूल प्रांगण में एक दिवसीय कैम्प लगाया । इस कैम्प में स्वयंसेवियों ने स्कूल कैम्पस में सफाई आदि की व स्कूल में आने वाले बच्चो को सेनेटाइज कर प्रवेश करवाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ इंद्र सिंह ने कहा कि कोबिड -19 का खतरा अभी तक बरकरार है अतः विद्यार्थियों का दायित्व और भी बढ़ जाता है कि वे स्कूल में कोरोना से पूर्ण बचाव रखें ,स्वयं जागरूक रहें व दूसरों को भी जागरूक करवाए ,एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी देवराज डडवाल ने कहा कि विद्यालय में एन एस एस की गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई हैं परन्तु इस बार चुनातियाँ कुछ अलग किस्म की है । कोरोना बारे जागरूकता इस बार हमारी प्रमुखता है । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मंजू अत्रि प्रवक्ता , राजेश वाला , जगतार सिंह , प्रभात सिंह , रविन्द्र सिंह राहुलदेव ,नरेंद्र जमुआल , व स्वयंसेवी प्रिया , श्रेया ठाकुर , मनीषा , अभिषेक , तमन्ना ,पलक, सोनम , अक्षी , तनीषा सरूचि आदि उपस्थित रही।
कोरोना महामारी का डर जो सब लोगों में व्याप्त है उसे दूर भगाने का सबसे बढ़िया तरीका कोविड-19 वैक्सिनेशन अभियान है। मंगलवार को हमीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने धर्मपत्नी सहित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोविड 19 वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को शानदार नेतृत्व दिया है। उनके नेतृत्व में दो कोरोना वैक्सीन का निर्माण देश में हुआ है। जिनके माध्यम से देश में तो लोगों का उपचार किया जा रहा है साथ ही विदेशों से भी वैक्सीन की भारी मांग हो रही है। "मुझे तो पता ही नहीं चला इंजेक्शन कब लग गया, लगाया भी की नहीं" यह कहते हुए पूर्व सीएम प्रो० धूमल ने अपील की कि देशवासी प्रदेशवासी और विशेषतः हमीरपुर वासी सभी इस कोविड 19 वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाएं, इसमें कोई दर्द नहीं होता और एक ऐसे रोग से छुटकारा पाने की संभावनाएं बढ़ जाती है जिससे आज सारा विश्व दुखी है। पिछले कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी यह इंजेक्शन लगवाया है। प्रो० धूमल ने आह्वान किया कि आओ हम सब मिलकर इस अभियान में शामिल हों, दुष्प्रचार से बचें, सब कोविड 19 वैक्सिनेशन करवाएं, सुरक्षित हो जाएं और इस अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ऋतु शीटक, सीएमओ डॉ अर्चना सोनी,मण्डल भाजपा महामंत्री सुरेश सोनी, नगरपरिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय रिंटू, उदय वीर सिंह इत्यादि सहित मेडिकल स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अवाहदेवी में AT स्किल हब व टाइगर फ़ॉर सिक्योरिटी प्रा. लि. के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को सेना व सिक्योरिटी क्षेत्र में रोज़गार स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने के 42 दिवसीय मुफ़्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत व ईमानदारी के बलबूते देश और दुनिया में रोज़गार स्वरोज़गार के क्षेत्र में एक कामयाब पहचान गढ़ने में सफल रहे हैं । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को सेना , अर्ध सैनिक बलों व सिक्योरिटी सर्विस के क्षेत्र में रोज़गार -स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए AT स्किल हब व टाइगर फ़ॉर सिक्योरिटी प्रा. लि के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के लिए मुफ़्त 42 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश देव भूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है और हमारे यहाँ के युवाओं सीमा पर अपनी चिंता किए बिना देश रक्षा में डटे हैं जिसके चलते हम अपने घरों में चैन से सोते हैं। सेना में जाकर देशसेवा का जज़्बा हिमाचल में आम बात है और इसी को जज़्बे का सम्मान करते हुए इस शुरू हो रहे पहले बैच को रहने ,खाने व बाहर जिन कोचिंगों को करने के लिए मोटी फ़ीस चुकानी पड़ती है उसे यहाँ मुफ़्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इस पुनीत प्रयास के लिए मैं AT स्किल हब व टाइगर 4 सिक्योरिटी के प्रबंधक श्री हिम्मत सिंह झाला का आभार प्रकट करता हूँ” टाइगर 4 सिक्योरिटी के प्रबंधक श्री हिम्मत सिंह झाला ने कहा “ केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर युवाओं के उत्थान के लिए सदा समर्पित रहे हैं ।मेरी टाइगर 4 सिक्योरिटी प्रा. लि. देश भर में 17000 कर्मचारियों के साथ प्रमुख संस्थाओं ,कम्पनियों व महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है ।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं सेना व सिक्योरिटी क्षेत्र में रोज़गार स्वरोज़गार उपलब्ध कराने के किए श्री अनुराग ठाकुर जी के मार्गदर्शन में हम मुफ़्त प्रशिक्षण शिविर अवाहदेवी में लगा रहे हैं ।आगे इसकी संख्या ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ सके इस दिशा में हमारा प्रयास रहेगा। इस कार्यक्रम से सम्बंधित सभी जानकारी समय समय पर उपलब्ध कराई जाएगी व atskillshub@gmail.com एवं 8130082213 मोबाइल नम्बर पर आप इस प्रोग्राम की अधिक सूचना प्राप्त कर सकते हैं”
आत्मनिर्भर भारत की नींव मज़बूत करने में ग्राम पंचायतें भी सहयोग करें। पँचायत प्रतिनिधी अपनी अपनी पंचायतों में लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाकर स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की और प्रेरित करें। सोमवार को समीरपुर स्थित आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे हमीरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ललीन के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही। प्रो० धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई योजनाएं हैं जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनाने में सक्षम हैं। सम्बंधित ब्लॉक समिति अधिकारी के कार्यालय से इन योजनाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करें या फिर पंचायतों में विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर आयोजित करवाएं। इन योजनाओं का लाभ महिला पुरुष युवा सभी ले सकते हैं और अपने पैरों पर खड़ा हो सकते हैं। राष्ट्र के आत्मनिर्भर होने के लिए ग्राम पंचायतों का आत्मनिर्भर होना बहुत ज़रूरी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ललीन के तीन बार के रह चुके प्रधान और एक बार उपप्रधान राज कुमार, उनकी धर्मपत्नी व वर्तमान प्रधान आशा देवी, बूथ अध्यक्ष ललीन रवि दत्त, जगदीश जंबाल झगड़ियानी, सूबेदार राजेश कुमार, अमर सिंह, गणेश कुमार, पुनीत कुमार, सतीश कुमार, अमन कुमार व सैंकी इत्यादि उपस्थित रहे।
रविवार को हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा भवन में आयोजित भाजपा हमीपुर मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। हमीरपुर भाजपा मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में पहुंचने पर विधायक नरेन्दर ठाकुर की अगुवाई में मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, समाजिक और आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, सर्वधर्मसमभाव और मूल्यों पर आधारित राजनीती इन सब पंचनिष्ठाओं को 6 अप्रैल 1980 को पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वीकार कर अपनाया गया और बाद में यही पंच निष्ठाएं हमारी पार्टी की पहचान पार्टी विद ए डिफरेंस बन गयी। इन सभी पंच निष्ठाओं को मूलमंत्र बनाकर पार्टी ने शुरुआत की और वर्तमान स्वरूप में पहुंच कर अब विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में पार्टी की पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राज कुमारी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक लगने वाले वार्षिक चैत्र मास मेले के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देवाश्वेता बनिक ने शुक्रवार को दियोटसिद्ध में पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक करके मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी प्रबंधों विशेषकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और इसके आस-पास के पूरे क्षेत्र को पांच सैक्टरों में बांटा गया है। इनमें लगभग 150 पुलिस कर्मचारियों और 175 होमगार्डों की तैनाती की जाएगी। जिलाधीश ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर इस बार मेले के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर के आस-पास के सभी मुख्य प्रवेश स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंदिर परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करें। अगर परिसर में कुछ और कैमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही है तो उसे भी जल्द पूरा करें। देवाश्वेता बनिक ने अग्रिशमन और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को हाईड्रेंटों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार मंदिर परिसर में निजी लंगर और जागरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा की श्रद्धालुओं को कोरोना के खतरे के प्रति सचेत करने के लिए सभी मुख्य स्थलों पर बैनर लगाए जाएंगे। इनके अलावा खाने-पीने और रोट-प्रसाद की दुकानों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए जा रहे हैं, इनका नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। मेेले के दौरान मंदिर परिसर प्रतिदिन कम से कम दो बार सेनिटाइज किया जाएगा। मेले के दौरान बिजली, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। देवाश्वेता बनिक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा दिए गए स्वर्णिम हिमाचल थीम को भी मेले के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीएम जितेंद्र सांजटा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम प्रदीप कुमार, होमगार्ड के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल, मंदिर अधिकारी, न्यासी कमल नयन शर्मा, न्यासी नरेश शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
प्रदेश की पहली महिला बस चालक होने का तमगा लगा चुकी सीमा ठाकुर के बाद अब युवतियों की रुचि स्कूटर, कार से हटकर बस का स्टियरिंग घुमाने की और बढऩे लगी है। या यूं कहें कि पहाड़ी प्रदेश की महिलाएं या फिर युवतियां यह संदेश देने का भी प्रयास कर रही हैं कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। वे हाथ अगर हाथ में पैन के अलावा यदि हथियार भी थाम सकती हैं, तो बड़ी बसों की चालक सीट पर स्टियरिंग भी घुमा सकती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आजकल देखने को मिल रहा है हमीरपुर में। हमीरपुर जिला की पिछड़ी पंचायत कश्मीर भिड़े की 21 वर्षीय नैंसी आजकल बस चालक की ट्रेनिंग ले रही हैं। नैंसी राजकीय महाविद्यालय नादौन से बीकॉम की पढ़ाई वर्ष 2020 में पूरी कर चुकी हैं और आजकल एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो के ड्राइविंग स्कूल में बस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कुल 17 प्रशिक्षुओं में नैंसी अकेली लड़की है, जो बस चलाना सीख रही है।
पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों को कम करने के लिए इन-डायरेक्ट टैक्स में सरकार कटौती करके जनता को राहत दे। यह बात कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने कही है। उन्होंने कहा कि महंगाई महामारी और बेरोजगारी से जूझ रही देश की जनता की आर्थिकी पर पेट्रोल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के कारण खराब असर हो रहा है क्योंकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का असर आम आदमी के चूल्हे-चौके को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। राणा ने कहा कि इस समय रिटेल कीमत में 60 फीसदी हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार वसूल रही है, जबकि डीजल की कीमतों में 53 फीसदी टैक्स का हिस्सा वसूला जा रहा है। पेट्रोल की कीमत का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा वसूले जाने वाले एक्साइज व राज्य सरकार द्वारा वसूले जाने वाले वैट का है। पेट्रोल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों में तेजी के कारण महंगाई की दर पर खराब असर हो रहा है। ट्रांसपोटेशन कॉस्ट लगातार बढ़ रही है जिस कारण से महंगाई का खराब असर हर सेक्टर को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों में सरकारों ने वैट व दूसरे टैक्स में कटौती की है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मेघालय और असम की राज्य सरकारों में डीजल-पेट्रोल के वैट में कटौती की घोषणा की है। राजस्थान सरकार ने वैट की दर को 2 फीसदी तक घटाया है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी पेट्रोल डीजल के रेट में 1 रुपए की कटौती की है, जबकि असम सरकार ने भी कोविड के चलते लगने वाला 5 रुपए का टैक्स हटाया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती मेघालय में हुई है। मेघालय में पेट्रोल पर 7.40 रुपए व डीजल पर 7.10 रुपए की कटौती की है। इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर 2 फीसदी वैट भी कम किया है। राणा ने कहा कि और कुछ नहीं तो कम से कम इसी तर्ज पर केंद्र राज्य सरकारों को टैक्स की कटौती करने के निर्देश दे, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। राणा ने कहा कि सरकार सत्ता में बने रहने के लिए खुद तो हर कुछ कर रही है। इस मामले में न देश की आर्थिक कंगाली आड़े आती है और न ही महामारी व बेरोजगारी आड़े आती है लेकिन जब आम आदमी की बात आती है तो सरकार न जाने क्यों आर्थिक कंगाली का रोना रोती है। उन्होंने कहा कि अमीरों की पैरोकार इस सरकार में अमीर निरंतर अमीर हो रहा है और गरीब निरंतर गरीब हो रहा है जोकि देश का दुर्भाग्य है।
वर्षों से भाजपा का गढ़ रहे हमीरपुर नगर परिषद में इस बार फिर भाजपा समर्थित उम्मीदवार बहुमत में विजयी हुए हैं। इस बार नगरपरिषद की टीम में नए युवा चहरे भी चुन कर आए हैं। साथ ही जीवन भर का अनुभव लिए वरिष्ठ लोग भी पीछे नहीं रहे। सोमवार को समीरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे हमीरपुर नगरपरिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी भाजपा समर्थित पार्षदों का मार्गदर्शन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि आप सब सेवा और स्वच्छता की भावना के साथ हमीरपुर के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि युवा और अनुभवी पार्षदों की टीम मिलकर शानदार काम करेगी और हमीरपुर के विकास और सुंदरता में जो कोई भी कमी यदि पहले रह गई है तो उसको भी यह टीम निस्संदेह दूर करेगी। प्रो० धूमल ने नगरपरिषद की टीम का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता और चुने हुए प्रतिनिधी भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने में प्रयासरत रहते हैं तो उसी तरह आप सब मिल कर शहरी क्षेत्र में जन जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विकास जितना भी कर लिया जाए उतना कम होता है। हमीरपुर को कैसे और सुंदर, सुगम और स्वच्छ बनाया जाये इस तरफ योजनाबद्ध तरीके से नगरपरिषद को सोचना चाहिए। शहर का वातावरण शुद्ध हो उसके लिए आवश्यक जगहों पर हरेभरे परिवेश के निर्माण हो। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, पार्षद सुदेश आनन्द, डिंपल बाला, वकील सिंह, विनय कुमार, राज कुमार, डॉ सुशील शर्मा, विधी चंद शर्मा, जोगिंदर कुमार, उमेश कुमार इत्यादि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोरोना वैक्सीन लगने के 23 दिन बाद एक महिला की मौत हो गई है। हिमाचल में इस तरह का पहला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। हमीरपुर की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकता प्रोमिला देवी (56) को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रोमिला की तबीयत खराब होने के बाद रात टांडा मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी रेफर किया गया था। रात 1:30 बजे के करीब प्रोमिला आईजीएमसी पहुंची थी। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया था। लेकिन रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब प्रोमिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रोमिला को 29 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इसके कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। महिला की पहचान प्रोमिला पत्नी जसवंत निवासी गांव सौड्ड डाकघर जोल लम्बरी तहसील सुजानपुर के तौर पर हुई है। महिला की मौत के बाद से लोगों के मन मे कई तरह के सवाल उठ रहे है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि महिला कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का असली कारण पता चल पाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, इंदू गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 राम कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा सहित सभी पदाधिकारीगण, सभी मंत्रीगण, विधायकगण ने हरोली मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। वे 60 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रविन्द्र जसवाल पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। पार्टी उनके योगदान को सदैव याद रखेगी। उन्होनें कहा कि रविन्द्र जसवाल के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य करना कठिन होगा। उन्होनें रविन्द्र जसवाल के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संत निरंकारी मंडल ब्रांच हमीरपुर की ओर से सतगुरु बाबा हरदेब सिंह महाराज के पावन जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हथली खड्ड मे पौधा रोपण अभियान चलाया गया निरंकारी स्वयं सेवकों के नेतृत्व में हथली खड्ड में स्थित शमशान घाट में सघन सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर में स्थानीय विधायक नरेन्द्र ठाकुर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपअध्यक्ष भी उपस्थित रहे। समूचे शमशान घाट परिसर की सफाई की गई तथा उसे सैनीटाइज़ भी किया गया। विधायक महोदय ने इस पावन कार्य के लिए संत निरंकारी मंडल ब्रांच हमीरपुर का धन्यवाद किया।
सर्वकल्याणकारी संस्था का जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर को बनाया गया है। विधायक राजेंद्र राणा के पटलांदर हाऊस में हुई सर्वकल्याणकारी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक में लेखराज को जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिलाध्यक्ष शक्ति चंद की आकस्मिक मृत्यु के बाद यह पद लंबे अरसे से खाली चल रहा था, जिसको लेकर कमान अब लेखराज को देने का फैसला लिया गया है। सर्वकल्याणकारी संस्था जरूरतमंदों को मदद, बीमार लोगों को मेडिकल कैंप, गरीब लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए जानी जाती है। इस संस्था में हमीरपुर जिला के साथ प्रदेश के कई जिलों से अधिकांश पूर्व सैनिक सेवा साधना के मकसद से जुड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश के आयकरदाताओं को राशन डिपो में 117 रुपये लीटर खाद्य तेल, 39 रुपये किलो चीनी और 15 रुपये किलो नमक मिलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने आयकर देने वालों का राशन कोटा संबंधित क्षेत्रों के डिपो में भेज दिया है। जिन आयकरदाताओं के कार्ड बंद किए गए थे, उन कार्डों को भी खोला जा रहा है। आयकर देने वालों को राशन गरीबी रेखा से ऊपर उपभोक्ताओं से महंगा मिलेगा, लेकिन बाजार रेट के हिसाब से यह 10 से 20 रुपये तक सस्ता है। आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है। ऐसे में यह राशन आयकर दाताओं और एपीएल को एक ही रेट पर दिया जाता है। दालें, तेल, चीनी और नमक प्रदेश सरकार खुद उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। यह राशन आयकर दाताओं को बंद किया गया था। अब सरकार ने इन उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी बाजार से कम रेट पर राशन देने का फैसला किया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयकरदाताओं का राशन डिपो में भेज दिया है। यह बाजार मूल्य की अपेक्षा काफी सस्ता है। हिमाचल में पौने तीन लाख के करीब आयकरदाता हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में 21 से 23 फरवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश मेँ शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ और बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में 24 और 25 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 21 से 25 फरवरी तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में अंधड़, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, बिलासपुर में 26.0, हमीरपुर में 25.8, सुंदरनगर में 24.2, कांगड़ा-मंडी में 24.1, भुंतर में 23.2, नाहन में 23.0, सोलन-चंबा में 22.8, धर्मशाला में 18.4, मनाली में 16.0, शिमला में 15.8, कल्पा में 12.5, डलहौजी में 9.9 और केलांग में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.7, कल्पा में माइनस 1.4, मनाली में 2.0, सोलन में 4.0, मंडी में 4.1, भुंतर में 4.3, शिमला में 5.6, धर्मशाला में 6.0, ऊना में 7.0, हमीरपुर में 8.2, कांगड़ा में 8.4, बिलासपुर में 8.5 और नाहन में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


















































