हमीरपुर जिला में कांग्रेस के भीतर उठ रही विद्रोह की ज्वाला धीरे धीरे भड़कना शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस के कुछ मौजूदा और कुछ पूर्व पदाधिकारी अपने रोज़मर्रा के कामों में जिला मुख्यालय हमीरपुर में आए हुए थे कि अचानक आपस में चाय पर चर्चा करने आ बैठे। जब राजनीति से जुड़े लोग आपस में आ बैठे हों और राजनीति की बात न हो ऐसा संभव नहीं। सूत्रों के हवाले से ख़बर मिली है कि जिला कांग्रेस में जिस तरह सक्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है उससे संगठन के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। संगठन के भीतर जल रही चिंगारी कभी भी ज्वाला का रूप धारण कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि संगठन में कुछ लोगों की तो डिमोशन कर दी गई है उससे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आहत है। चर्चा में पता चला कि जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष और महासचिव के पद से कई पदाधिकारियों को जिला सचिव या ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति दे दी गई है और कई लोगों को जो पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर नियुक्त कर दिया है। हमीरपुर के ब्लॉक स्तर पर तो एक ऐसा मामला भी देखने को मिला है जिसमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को वर्तमान में ब्लॉक का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। संगठन के 20-25 पदाधिकारियों का आपस में मिलना क्या वाकई संयोग था। संगठन के भीतर पनप रहे रोष पर देखने वाली बात यह है कि क्या हमीरपुर जिला कांग्रेस ने ऐसी नियुक्तियों को कर के अंगारों के ऊपर पांव रख दिया है और अगर इन पदाधिकारियों का रोष सही है तो यह कागजी घोड़े दौड़ने वाली हमीरपुर कांग्रेस कब और कैसे कांग्रेस को मजबूत कर पाएगी यह बात भविष्य के गर्भ में छुपी है।
केंद्रीय माध्यमिक स्कूल शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) दसवी का परिणाम घोषित हुआ जिसमें हमीरपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा अनाहिता शर्मा ने 99.1% अंक लेकर स्कूल का नाम सुनहरे शब्दों में लिख दिया तथा स्कूल के नाम पर चार चाँद लगाए तथा प्रथम स्थान हासिल कर सब को गौरवान्वित कर दिया। स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिसमें वंशिका कंवर ने 95.5% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया, रिद्धिम शर्मा ने 94.33 % अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कृतिका ने 93.5%, चारु ने 93. 3 %, आरुधि ने 92.1 %, विभव ने 92.17 % और अक्षिता ने 92 % अंक हासिल किए। स्कूल के 8 बच्चों ने 90 % से अधिक अंक हासिल किए, 23 बच्चों ने 80% से अधिक तथा 17 बच्चों ने 70% से अधिक तथा 25 बच्चों ने 60% से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिस पर स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप जी ने खुशी प्रकट की तथा सभी बच्चों तथा अध्यापकों को बधाई दी। बच्चों ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य, अध्यापको तथा अविभावको को दिया। स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप जी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा 100 प्रतिशत आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत एमएसएमई व व्यापारियों के लिए 1,25,099 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा "कोरोना आपदा से देशवासियों को राहत देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया है। इस आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत केंद्र सरकार ने सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा व उन्हें उनकी ज़रूरतों के हिसाब से सहायता प्रदान की जा रही है। आत्मभारत पैकेज बनाते समय हमने विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा की थी और उसी के अनुरूप नीतियाँ बनाईं। हमने सूक्ष्म, लघु, मध्यम, गृह उद्योग व व्यवसायियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा भारत सरकार की गारंटी पर 100 प्रतिशत आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत ऋण दिए जाने शुरू की थी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अब तक इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत 1,25,099 करोड़ रुपये का ऋण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए मंज़ूर कर दिया है जिनमें से 61,987 करोड़ रुपए का भुगतान किया भी जा चुका है। कुल 37.14 लाख ऋणों की स्वीकृति इस योजना के अंतर्गत दी गई है। इन उपायों से बैंकों से 20% अतिरिक्त कार्यशील पूँजी एमएसएमई को कम ब्याज दर पर मोदी सरकार दे रही है जिससे रोज़गार के पर्याप्त अवसर बढ़ेंगे व इसका सबसे ज़्यादा लाभ छोटे शहरों व व्यापारियों को मिलने वाला है।" अनुराग ठाकुर ने कहा "मध्यम, सूक्ष्म और लघु उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इनकी परिभाषा में बदलाव किया है। नई परिभाषा में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की बिक्री सीमा को बढ़ा दिया गया। अब 5 करोड़ तक के टर्नओवर की इकाई सूक्ष्म, 50 करोड़ के टर्नओवर की इकाई लघु और 100 तक के टर्नओवर तक की इकाई को मध्यम वर्ग में शामिल किया जाएगा,यानी छोटे उद्योगों को मिलने वाली रियायतों की सीमा का विस्तार होगा इससे उद्योग का आकार और व्यापार बढ़ेगा। मध्यम, सूक्ष्म, लघु और कुटीर उद्योग (एमएसएमई) के लिए 3 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल का प्रावधान बिना गारंटी और कोलैटरल के किया गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत तनावग्रस्त एमएसएमईके लिए 20,000 करोड़ रुपए का सबोर्डिनेट ऋण दिया जाएगा जिसका सीधा लाभ 2 लाख से ज़्यादा एमएसएमई को मिलने वाला है। एमएसएमई अपना आकार बढ़ाना चाहती थीं,उनके लिए फंड्स ऑफ फंड्स के माध्यम से 50 हज़ार करोड़ की इक्विटी इंफ्यूज़न का प्रावधान किया गया है। इस कदम से रोजगार के नए अवसर की पैदा होंगे जो देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे।"
मंगलवार को हमीरपुर से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा महामंत्री हरीश शर्मा अभय वीर लवली वह जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहां है कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में मिली बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ अपने चुनाव क्षेत्र से जुड़ी जन भावनाओं का ध्यान रखना बखूबी जानते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि गत कुछ महीनों से एनआईटी हमीरपुर लगातार चर्चाओं का अखाड़ा बना हुआ था। कुछ विषय एनआईटी के डायरेक्टर की कार्यशैली और कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लेते हुए चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहे थे। इन चर्चाओं का पटाक्षेप करते हुए आज अनुराग ठाकुर के प्रयासों से एनआईटी मामले में जो कार्रवाई हुई है, जन भवनाओं को देखते हुए वह एक स्वागत योग्य कदम है तथा जिला भाजपा इसके लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर का मामला दो बार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के ध्यान में लाया गया तथा दोनों ही बार उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक पोखरियाल के पास यह मामला उठाया और उन्हें विस्तृत रूप से सारे तथ्यों से अवगत कराया। यद्यपि मार्च महीने में कोविड-19 महामारी से निपटने की चुनौती सामने खड़ी थी, जिस कारण इस मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। लेकिन इस महीने के शुरू में केंद्रीय मंत्री निशंक पोखरियाल ने अनुराग ठाकुर को आश्वस्त किया था कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे व एनआईटी डायरेक्टर के तथाकथित मनमाने रवैया पर भी लगाम लगाएंगे। एनआईटी की गिरती रैंकिंग पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को कहीं अंधकारमय ना कर दे, एनआईटी में हो रही भर्तियों में लग रहे कथित अनियमितताओं के आरोपों के प्रति पनप रहे जन रोष को देखते हुए तथा स्थानीय लोगों के हितों को सुरक्षित करने की दृष्टि से एनआईटी मामले में जो कार्रवाई हुई है वह बहुत ही जरूरी थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि अनुराग ठाकुर केंद्र में जोरदार तरीके से इस मुद्दे को नहीं उठाते तो ऐसी कार्यवाही सम्भव नहीं है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर इकाई का प्रतिनिधिमंडल प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी और प्रांत मंत्री राहुल राणा की अगुवाई में तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से विश्वविद्यालय की समस्याओं के संदर्भ में मिला। तकनीकी विश्विद्यालय की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद काफी लंबे समय से आंदोलनरत है और आज इसी के चलते प्रतिनिधिमंडल में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में लंबित पड़ी माँगो के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। 1.विश्वविद्यालय की मांगे रखते हुए कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में गेस्ट faculty द्वारा काम चलाया जा रहा है जिस से नियमित शिक्षकों के अभाव में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है तथा शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती शीघ्र की जाए। इस मांग को प्रमुखता के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखा गया। 2. विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को बरकरार रखा जाए और इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। 3.इसी के साथ सभी सीट्स नॉन सब्सिडाइजड़ होने के कारण भारी भरकम फीस वसूली जा रही है, इसलिए विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि सब्सिडाइजड़ सीट्स की व्यवस्था की जाऐ, जिस से समाज के हर श्रेणी का छात्र तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सके एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सके। 4. इसी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग रखी कि मुख्य परिसर में विभिन्न बी. टैक, बी.फार्मेसी, इत्यादि विषय शुरू किए जाए ताकि विश्वविद्यालय के स्तर और विधार्थियों को स्वच्छ शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जा सके। 5. विश्वविद्यालय के नए परिसर में छात्रों के लिए यातायात की उचित व्यवस्था प्रदान की जाए। बिक्रम ठाकुर ने कहा इसी के साथ छात्रों का कौशल बढ़ाने के लिए मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत बनाने में तकनीकी युक्त छात्रों की अहम भूमिका है। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र तकनीकी विश्विद्यालय की समस्याओं का जल्दी से जल्दी निपटारा किया जाए।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य पुलिस और विशेषकर हमीरपुर जिला के नादौन पुलिस थाने को देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में स्थान पाने और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुने जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस पुलिस थाने को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों की रेंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के दौरान इस रेंकिंग को जारी किया था। पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री को समर्पित किया।
भाजपा हमीरपुर के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा व ज़िला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कांग्रेस की देश का मनोबल गिराने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। ज़िला भाजपा ने अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सेना का हौंसला बढ़ाने के लिए 11 हज़ार फुट की ऊंचाई पर बॉर्डर के पास जाकर सेना से मिलते हैं, उनकी माताओं को नमन करते हैं, लेकिन राहुल गाँधी देश का मनोबल गिराने की साजिश कर रहें है। ज़िला भाजपा ने कहा कि गलवान हिंसक झड़प और एलएसी पर तनावपूर्ण माहौल में जब विश्व के सभी शक्तिशाली देश भारत के साथ खड़े हैं तब राहुल गांधी और उनकी पार्टी चीनी मिट्ठू बन देश विरोधी भाषा क्यों बोल रहे हैं। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और चीनियों का आपस में क्या गठबंधन हैं यह राहुल गांधी को बताना चाहिए।
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला में 52,646 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से अभी तक 1986 लोग मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर चुके हैं और इनका क्लेम लगभग 80 लाख रुपये है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ जनता को मिलता देख विपक्ष के लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं । अंकुश दत्त ने बताया कि गरीब व जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान और हिमकेयर योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं के तहत हमीरपुर जिला में दस हजार से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज अब तक हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अगर कोई जरुरतमंद परिवार आयुष्मान भारत योजना से छूट जाता है तो उसे भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छूटे लोगों के लिए ही प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरंभ की है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत जिला में 41,462 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 8,663 लोगों ने मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है और इनकी क्लेम राशि तीन करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 5.90 लाख पात्र महिलाओं के खातों में अप्रैल, मई व जून माह में प्रति महिला पांच-पांच सौ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 5.69 लाख लाभार्थियों को तीन माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अग्रिम प्रदान की गई जिस पर 217.85 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के 8.74 लाख किसानों के खातों में दो हजार रुपए प्रति लाभार्थी जमा किए गए जिस पर 175 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं।
हमीरपुर से जारी सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा व अभयवीर लवली, उपाध्यक्ष अनिल कौशल व ज़िला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा है कि एनआईटी हमीरपुर मसले में कोरोना लॉक डाउन के चलते रुकी कार्यवाही को केंद्रीय मानव साँसधन विकास मंत्री निशंक पोखरियाल व केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की मुलाकात गति प्रदान करेगी। वीरवार को ही मानव संसाधन विकास मंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर वित्त राज्य मंत्री की चर्चा हुई थी जिनमें की एनआईटी हमीरपुर पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों और गिरती रैंकिंग का मुद्दा भी शामिल था। ज़िला भाजपा ने एनआईटी मुद्दे को ज़रिया बनाकर अपनी राजनीति चमकाने व इस बहाने केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर उंगली उठाने वालों को भी खरी खोटी सुनाई है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि कोरोनाकाल में लॉक डाउन के दौरान सरकार ने जान और जहान को बचाने को प्राथमिकता जरूर दी है, लेकिन कांग्रेस नेता राजिंदर राणा का इसको शिक्षण संस्थाओं में सरकार का गुणवत्ता के प्रति गंभीर न होना समझ कर आँकना, बहुत बड़ी भूल है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजिंदर राणा किसी कारण विशेष के तहत एनआईटी मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं, कहीं निजी आकांक्षाओं की पूर्ति न होना इस अनापेक्षित दिखावे की वजह तो नहीं है। कांग्रेस के सत्तासीन रहते हुए जब प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों के चलते सीबीआई के छापे पड़े तब राजिंदर राणा चुप बैठे थे, तब जनभावनाओं की याद कहां गई थी, एनआईटी मामले में तो दूध का दूध पानी का पानी हो ही जाएगा। ज़िला भाजपा ने कहा है कि राजेन्द्र राणा को केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर उंगली उठाना शोभा नहीं देता। जो खुद कोरोना लॉक डाउन में महीनों तक विधानसभा के बाशिंदों की सुध लेने नहीं पहुंच सके, और केंद्र सरकार और मंत्रियों की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाकर सुर्खियों में बनने की कोशिश कर रहे हैं, जो हास्यपद है।
वीरवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मानव संसाधन विकास मंत्री से मुलाकात कर चर्चा का केंद्र बने हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का मुद्दा उठाया है। इस मुलाकात में अनुराग ठाकुर ने एनआईटी हमीरपुर पर लग रहे तथाकथित भ्रष्टाचार के आरोपों और निरन्तर गिरती रैंकिंग की वजह की गंभीरता से जांच और उचित कार्यवाही की मांग की है। अनुराग ठाकुर ने मानव संसाधन विकास मंत्री को बताया कि कुछ समय पहले एनआईटी हमीरपुर के कर्मचारियों की तरफ से उनके पास विभिन्न पत्रचार के माध्यमों से एनआईटी डायरेक्टर पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों व संस्थान की गिरती रैंकिंग की जानकारी पहुंची थी, तब तीन माह पूर्व मार्च में भी मानव संसाधन विकास मंत्री से मिल कर इस मुद्दे पर बात की थी, लेकिन लॉक डाउन होने की वजह से इस विषय पर कार्यवाही नहीं हो पाई थी। अनुराग ठाकुर ने अतिशीघ्र इस मुद्दे की जांच पर बल देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि कुछ समय से एनआईटी हमीरपुर की कार्य प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में रह रही है। कई तरह के आरोप भी प्रबन्धन पर लग रहे हैं यहां तक कि प्रबन्धन और फ़ैकल्टी की चुभन समाचार पत्रों में भी देखने को मिली है। संस्थान के ही कर्मचारियों ने अनुराग ठाकुर को बताया था कि संस्थान में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने एनआईटी हमीरपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों और गिरती रैंकिंग की तुरंत जांच करने व उचित कदम उठाने के लिए अनुराग ठाकुर को आश्वस्त किया है। एनआईटी हमीरपुर से जुड़े कर्मचारियों ने व स्थानीय युवाओं ने अनुराग ठाकुर के प्रयासों का स्वागत किया है व आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बिना रुके उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ़ का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा "ऐसे समय में जब पूरा विश्व कोरोना आपदा जैसे गम्भीर संकट से जूझ रहा है तब हमारे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ बिना रुके रात दिन लोगों की सेवा में लगे हैं। डॉक्टरों के इस कठिन परिश्रम का ही फल है कि आज कोरोना से संक्रमित होने वालों के कहीं ज़्यादा संख्या इस से ठीक होने वालों की है। डाक्टरों के इस सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठा से लोगों के अंदर उम्मीद बनी हुई है। देश इस नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी डाक्टरों, नर्सों व समस्त मेडिकल स्टॉफ के प्रति कृतज्ञ है व आपकी सेवाओं व त्याग के लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूँ।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "हमारे आज के सकारात्मक प्रयास एक बेहतर कल की तस्वीर गढ़ते हैं। 2 वर्ष पूर्व सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत का मक़सद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोगों को उनके घर द्वार पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मुफ़्त में उपलब्ध कराना था। आज यही स्वास्थ्य सेवा कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में जागरूकता अभियान चला कर, पोस्टर पंपलेट बाँट कर, मास्क, सेनेटाइजर व ग्लब्स बाँटने के साथ साथ मुफ़्त कोरोना की जाँच करके लोगों के मन में आशा के दीप जला रही है। हमीरपुर संसदीय में क्षेत्र में चलाई जा रही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा भी कोरोना महामारी से निपटने में हिमाचल वासियों का पूरा सहयोग कर रही है। प्रदेश सरकार के साथ साथ मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की जाँच यूनिट भी बाहर से प्रदेश में आने वाले सभी प्रवासियों का राज्य की सीमा पर कोविड टेस्ट कर रही है। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने अब तक 35000 से ज़्यादा लोगों का कोरोना की प्राथमिक जाँच करके अपनी उपयोगिता सिद्ध की है।”
हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को जो चीन से चंदा मिलने की बात सामने आई है उसका हिसाब कांग्रेस के नेताओं को देश की जनता को देना चाहिए। जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि यूपी की पूर्व केंद्र सरकार में जो 3 सी का खेल खेला गया, उसकी सच्चाई अब देश की जनता के सामने आ चुकी है। कांग्रेस करप्शन और चीन का जब गठबंधन हुआ तब देश कि सुरक्षा से समझौता कर देशहित को अनदेखा किया गया था। अब असली सच्चाई सामने आने पर कांग्रेसी तिलमिलाए हुए हैं और जनता के ध्यान भटकाने को झूठे बयान दे रहे हैं, जबकि सच्चाई तो यह है कि चीन की हिमाकत को सही ढंग से रौंदने का हौंसला केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश में आया है। उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि सरहदों पर अपने सैनिकों और अपनी जमीन गवाने का इतिहास कांग्रेस सरकारों का रहा है। भाजपा की सरकारों में दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने नीति होती है। चाहे अटल जी की सरकार में कारगिल युद्ध जीत कर अपनी जमीन से दुश्मनों को खत्म करने की बात हो या फिर मोदी जी की सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों के होंसले पस्त करने की बात हो। हां कांग्रेसी सबूत मांग कर सेना के पराक्रम पर हमेशा सवाल जरूर उठाती रहती है।
भारत के इतिहास में आपातकाल, कांग्रेस की दमनकारी नीतियों, सत्ता लोभी और तानाशाही मानसिकता के प्रतीक का काला धब्बा जो कभी नहीं मिट सकता। 25 जून 1975 को कांग्रेस ने लोकतंत्र का कत्ल किया था। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हिमाचल जनसंवाद वर्चुअल रैली में लाखों लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में 3-c का खेल खेला गया है। कांग्रेस, करप्शन और चीन इन तीनों का गठबंधन जब हुआ तो देश हित को ही पीछे छोड़ दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गया हर ब्यान झूठा होता है। कांग्रेस ने सदैव केवल परिवार हित देखा है। सत्ता का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस ने जो भी निर्णय लिए वो देश हित में नहीं थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेन्दर मोदी के हाथों में देश पूर्णतः सुरक्षित है। मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग के उत्थान के लिये सफल योजना दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कि दूसरे कार्यकाल के पहले ही वर्ष में मोदी व शाह की जोड़ी ने वो मुद्दे सुलझाए जो 70 वर्षों से देश के लिए नासूर बन हुए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र के राहत पैकेज से प्रदेश को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूरे विश्व को बेहाल किया है। ऐसे में नरेंदर मोदी के दृढ़ नेतृत्व ने विश्व को कोरोना बीमारी से बचने की राह दिखाई है। उनके नेतृत्व में राष्ट्र एकजुट है। केंद्रीय इस्पात एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शहीद अंकुश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देवभूमि, वीरभूमि हिमाचल प्रदेश को नमन कर अपना सम्बोधन रैली में दिया। उन्होंने कहा कि देश पर जब भी विपत्ति आई, सीमाओं की रक्षा के लिए हिमाचल के सपूतों ने वीरता की परकाष्ठता दिखाई है। आपातकाल खण्ड को उन्होंने देश की दूसरी स्वतंत्रता लड़ाई करार देते हुए कहा कि तानाशाही ताकतों से देश को बचाने की लड़ाई श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में लड़ी गयी। उन्होंने अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि पूरी तिजोरी को सबमें बांटने, राहत पैकेज योजना के क्रियान्वन और गरीबों को सही में लाभ मिले यह जिम्मेवारी प्रधानमंत्री ने उन्हें सौंपी थी जिस काम में वह बखूबी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ रुपये देश की गरीब जनता के खातों में मोदी सरकार ने भेजे हैं, ऐसा विश्व के किसी देश में नहीं होता है। नरेन्दर मोदी के इसी दृढ़ नेतृत्व की ओर विश्व आज आशा की नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कुछ कमियों भी जरूर होंगी पर यह समस्याएं हमें विरासत में मिली हैं। विश्व के 150 देशों को भारत ने दवाई भेजी है, अमेरिका हमसे दवाई मंगवा रहा है, यह विश्व में भारत की मर्यादा और मान है। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों को समर्पित मोदी सरकार ने देश के संसाधनों पर भी पहला अधिकार इन्ही का बता कर हर योजना बनाई और चलाई है। देश में हर 100 में से 73 लोगों ने अपना भरोसा मोदी सरकार पर जताया है। एक निर्णायक, मजबूत और संवेदनशील सरकार केंद्र में है जो देश को विश्व गुरु बनाने की राह पर चलायमान है।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भोरंज के स्वर्गीय अंकुश ठाकुर को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत पर पूरे देश व हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा "भारतीय सेना देश की आन, बान और शान है और हमें गर्व है कि हमारा सम्बंध उस वीरभूमि हिमाचल प्रदेश से है जिसके अनगिनत सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माँ की रक्षा की है। कल लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भोरंज विधानसभा के कड़होता गाँव निवासी स्वर्गीय अंकुश ठाकुर वीरगति को प्राप्त हुए। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माँ के वीर सपूत भोरंज के अंकुश ठाकुर को मैं शत्-शत् नमन करता हूँ। उनकी क्षति अपूर्णनीय है। वीरभूमि हिमाचल प्रदेश को आपकी शहादत पर गर्व है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति व अंकुश जी की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के साथ है।"
विश्व पटल पर धीरे धीरे कई क्षेत्रों में भारत से पिछड़ रहा चीन अब ओछी हरकतों पर उतर आया है। बुधवार को हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही है। उन्होंने सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख के गलवन में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के लिए पूर्णतः चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि एशिया महाद्वीप में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हुआ है उससे चीन पिछले काफी समय से खासे सकते में था। कोविड संकट में भारत ने जिस तरह से विश्व के कई देशों को दवाइयां भेज कर व अन्य माध्यमों से मदद की उससे भी चीन खार खा रहा था। जी-7 देशों में भारत के शामिल होने पर भी चीन तिलमिलाया हुआ है। यही कारण है लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर चीन के सैनिक कुछ समय से भारतीय सैनिकों से टकराने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने चीन को सावधान करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जज़्बे और भारत सरकार के राष्ट्रभक्त नेतृत्व को लेकर वह कोई गलतफहमी में न रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश हित में कोई कड़ा फैसला प्रधानमंत्री जरूर लेंगें। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे व सुदृढ़ केंद्रीय नेतृत्व के आगे चीन कहीं नहीं टिक पायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने गलवन में हुई हिंसक झड़प में देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लद्धाख सेक्टर में शहीद हुए हमीरपुर जिला के कडोहता गांव के सैनिक अंकुश ठाकुर की शाहदत से सारा हिमाचल व जिला हमीरपुर शोकग्रस्त है, उनकी शहादत पर सभी देशवासियों को गर्व है। सभी सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को हमारा शत शत नमन। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों को इस असीम दुःख को सहने की भगवान शक्ति प्रदान करे। हम सब उनके इस दुःख में बराबर के शरीक हैं।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं साथ वर्चुअल रैली कर क्षेत्र में कोरोना आपदा से राहत कार्यों के विषय में जानकारी लेकर उन्हें केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों अवगत कराया व कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वाहन किया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सुजानपुर व बड़सर में आयोजित इस वर्चुअल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वर्चऊल रैली को सम्बोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देशवासियों को राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अनेकों अनेक उपाय कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इस आपदा से राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ से ज़्यादा का राहत पैकेज दिया है। हम पूरे मनोयोग से इन योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू करने व इसके समुचित क्रियान्वयन के किए कार्यरत हैं। मेरा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में इन योजनाओं व आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके इसके लिए व्यापक जागरूकता व पात्रों को सम्बंधित केंद्रों तक ले जाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।इस आपदा के समय में यही मानवता की सच्ची सेवा होगी।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर ज़रूरी कदम उठा रही है। इस आपदा की विभिषिका से देशवासियों को राहत पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया था। अब तक इस पैकेज से 43 करोड़ से अधिक लोगों को 64000 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता पहुँचाई जा चुकी है।महिला जनधन खाताधारकों को 31000 करोड़ रुपए अब तक ट्रांसफ़र किए जा चुके हैं। 2.81 करोड़ वृद्ध,विधवा,दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को 2814 करोड़, 8.19 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 16394 करोड़, 2.3 करोड़ बिल्डिंग एवं निर्माण श्रमिकों को 4313 करोड़, 59.43 लाख कर्मचारियों के ईपीएफ़ का 24% सहयोग 895 करोड़, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 9000 करोड़ रुपए का लाभ इन योजनाओं के लाभार्थीयों को दिया जा चुका है केंद्र सरकार ने किसानों से जुड़े दो नए अध्यादेशों को मंजूरी व एक अध्यादेश में संशोधन की मंजूरी दी है। फार्मिंग प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स ऑर्डिनेंस-2020 को मंजूरी मिलने से किसानों को अपनी फसल अपने हिसाब से बेचने की आजादी मिलेगी। अब किसान जहां चाहेगा और जिसे चाहेगा अपनी फसल बेच सकेगा व ई-ट्रेडिंग के जरिए खरीद-बिक्री हो सकेगी। किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिल पाएगी। एक देश, एक बाजार की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। फार्मर्स एग्रीमेंट प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेज ऑर्डिनेंस-2020 को मंजूरी मिल जाने से किसान और व्यापारी अब एग्रीमेंट कर सकेंगे। इसमें न्यूनतम मूल्य पहले ही तय होगा। ऐसे में किसानों को नुकसान होने का कोई ख़तरा नहीं रहेगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन की मंजूरी मिल गई है व अनाज, तेल, तिलहन, दाल, आलू और प्याज को इस एक्ट के दायरे से बाहर किया गया है।” अनुराग ठाकुर ने कहा "देश के ऊपर कोरोना का प्रभाव कम से कम हो इसके लिए हमने हर ज़रूरी उपाय किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए की मदद से देश को आत्मनिर्भर बनाने का ब्लू प्रिंट सामने रख दिया है। सरकार द्वारा मनरेगा के तहत एक लाख एक हजार करोड़ का बजट प्रवासी मज़दूरों के लिए तय किया गया है, जिससे 300 करोड़ कार्यदिवस का सृजन होगा। मनरेगा के तहत मिलने वाले श्रम में भी सरकार ने बढ़ोत्ररी कर 182 रूपए प्रतिदिन की जगह पर 202 रूपए की मजदूरी तय कर दी है।यह सब सरकार की तरफ से इसलिए किया गया जिससे श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट पैदा नहीं हो। आगामी वर्षों में साल 2020 को भारतीय अर्थव्यवस्था में रिफॉर्म के लिए याद रखा जाएगा। हमने बड़े फ़ैसले और बड़े रिफॉर्म के ज़रिए देश को एक नई दिशा की ओर ले चलने की शुरुआत की है जिसमें रोज़गार, स्वरोज़गार कारोबार व अविष्कार को बढ़ावा देने की नीतियों से आत्मनिर्भर भारत का विजन साकार होगा।”
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना समेत सभी वायरस के टेस्ट की आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस-पालिमरेज चेन रिएक्शन) मशीन आखिर स्थापित हो गई है। इसका श्रेय नादौन के विधायक व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू को जाता है। उन्होंने 5 अप्रैल 2020 को मशीन खरीदने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को विधायक निधि से 35 लाख रुपये दिए थे। उनकी घोषणा के बाद मशीन की खरीद रुकवाने के लिए उनके विरोधियों ने खूब जोर लगाया। जारी राशि को रोकने का दबाव भी पड़ा, लेकिन सुखविंद्र सिंह सूक्खू डटे रहे। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान से मुलाकात कर मशीन खरीदने का अनुरोध किया। इसके बाद डीसी हमीरपुर ने 35 लाख रुपये कॉलेज प्रशासन को मशीन खरीद के लिए सूक्खू की विधायक निधि से जारी किए। सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने बताया कि अभी हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना व अन्य फ्लू का टेस्ट नहीं होता था। इसके लिए यह टेस्ट मशीन जरूरी थी। हमीरपुर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कोरोना या अन्य वायरस के टेस्ट कराने के लिए अब दूरदराज नहीं जाना होगा, न ही निजी लैब में मोटी रकम चुकानी होगी। आरटी-पीसीआर टेस्ट से बहुत कम समय में यह पता चल जाता है कि संदिग्ध व्यक्ति कोविड-19 व अन्य वायरस से संक्रमित है या नहीं। इस मशीन से स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, इन्फ्लूएंजा इत्यादि वायरस के भी टेस्ट होंगे। विधायक व पूर्व सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, सुरेश कुमार, मदन कौंडल, नरेश ठाकुर, कैप्टन पृथ्वी चंद, कैप्टन प्रेम चंद व जिला परिषद स्वर्णलता पराशर ने सुखविंद्र सिंह सूक्खू का आरटी-पीसीआर मशीन स्थापित करवाने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि विधायक सुखविंद्र सूक्खू की मेहनत रंग लाई है। अब लोगों को कोरोना या अन्य फ्लू की जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर जिला के पांचों मंडलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं जिनमें की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाल सिंह सोहारु को नादौन मंडल प्रदेश, कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर को सुजानपुर मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार को भोरंज मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल को बड़सर मंडल एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार को हमीरपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा का संगठन आजकल 25 जून को होने वाली संसदीय क्षेत्र की रैली के लिए खूब मेहनत कर रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर बैठकों के दौर चले हुए हैं। समय-समय पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई रणनीति के तहत विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जाता है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा जी ने हमीरपुर जिला के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा अपने मतदान केंद्र पर मौजूद हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए उचित सामग्री कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर संकट के समय में ओछी राजनीति करने एवं देश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों में परिस्थितियां किस तरह बदतर हो चुकी है यह किसी से नहीं छुपा है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों को कोसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हमीरपुर जिला भाजपा का संगठन मेहनत एवं ईमानदारी से काम कर रहा है एवं 2022 के चुनावों में हमीरपुर जिला से 5 की 5 सीटें भाजपा की झोली में डालने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। मीरपुर भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्र पर घर-घर तक पहुंच बनाएगा एवं केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएगा एवं उपलब्धियों को गिनाएगा। उन्होंने कहा कि 25 जून को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जिला हमीरपुर में संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय है तथा इस रैली को हजारों लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ संवाद करके एवं सोशल मीडिया का उपयोग करके अधिक से अधिक संख्या में कैसे लोग इस रैली से जुड़े उसके बारे में बताना चाहिए।
सरकार के बेरूखी से नाराज पोस्ट कोड 556 से अपात्र घोषित किए गए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उन्हें देख के लिए कटोरा देने की मांग की है। यह अभ्यर्थी पिछले 3 सालों से नौकरी के लिए आंदोलनरत हैं। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पोस्ट कोड 556 के तहत सैकड़ों पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 वर्ष पहले शुरू की गई थी लेकिन चैन से ठीक कुछ समय पहले ही निजी संस्थानों एवं संस्थाओं के माध्यम से कंप्यूटर डिप्लोमा करने वाले परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 2400 के करीब अभ्यर्थियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब 3 साल तक आश्वासन देने के बाद इस पोस्ट कोड के तहत रिक्त बजे 500 से अधिक पदों को पोस्टकोड 727 में मर्ज करने की योजना सरकार बना रही है जिसका अब यह अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 3 साल तक उन्हें आश्वासन दिया गया अब या तो मुख्यमंत्री उनके हाथ में कटोरा पकड़ा दें ताकि वह भीख मांगने के साथ ही सरकार के झूठे आश्वासनों के प्रति लोगों को बता सकें। प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय में यह अभ्यर्थी पहुंचे थे। युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके साथ सैकड़ों अभ्यर्थियों को एक मौका दें अथवा उन्हें डाक के माध्यम से ही एक कटोरा भेज दें ताकि सरकार के झूठे आश्वासनों से वह लोगों को अवगत करवा सके और भीख भी मांग पाएं बता दें कि परिणाम घोषित करने से एक अथवा दो दिन पहले ही इन अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया गया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया था कोर्ट की तरफ से निर्णय आया था कि सरकार चाहे तो इनको वन टाइम रिलैक्सेशन दे सकती है। विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन अभ्यर्थियों के बारे में विचार किया जा रहा है। लेकिन अब इस पोस्ट कोड के तहत अधिकतर रहे पदों को पोस्ट कोड 727 में मर्ज करने की बात सामने आने पर यह अभ्यर्थी पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। अभ्यर्थियों ने डीसी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है उन्होंने अंतिम बार सरकार से यह मांग की है कि वह उन्हें एक मौका दे क्योंकि पिछले 3 सालों से वह इसी मौके के इंतजार में हैं और हिमाचल में बिहार, यूपी के साथ नेपाल के लोगों को भर्ती कर हिमाचलियों के साथ बेइंसाफी की, और जो कमीसन पास कर आ रहे उनको अन्तिम मौक़े पर रिजेक्ट कर रहे है। ये जानकारी joa रिजेक्ट यूनियन अभिमन्यु ने कहाँ।
कोरोना महाकाल ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। ऐसे में मोदी सरकार ने न केवल देश की जनता का भरोसा जीता वही दुनिया में भारत का दबदबा कायम करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह कहना है जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का। हमीरपुर से जारी सयुंक्त बयान में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा एवं अभ्यवीर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहसिक फैसलों से देश की जनता खुश है। लोग मानते है कि अगर मोदी सरकार समय रहते लॉकडाउन का फैसला नहीं लेती तो शायद देश की बुरी हालत हो सकती थी। अमेरिका जैसी महाशक्ति ने लॉकडाउन का फैसला लेने में देरी की तो कोरोना ने पूरे देश को बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया जिसका खामियाजा आज अमेरिका को भुगतान पड़ रहा है। आज केवल अमेरिका में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में ऐसा नहीं है। उन्होंने सरकार को बधाई देते हुए नरेंद्र मोदी को जनता का लोकप्रिय नेता बताया हैं। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस के फैलने की संकट की घड़ी में भी उन्होंने देश की जनता का मनोबल को बढ़ाए रखा और अर्थव्यवस्था को पुन: सुचारू रूप से चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जिसका जनता ने पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने लॉकडाऊन काल में गरीबों के आर्थिक स्थिति व हितों को ध्यान रखते हुए विभिन्न फैसले लिये जो कारगार साबित हुए। उन्होंने उद्योगों को दुबारा शुरू करने का काम करवाया जिससे देश के तमाम व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की दूरगामी दृष्ठि की भूरि भूरि प्रसंशा की। उद्योगों के पूर्ण रूप से खुल जाने से गरीबों को रोजगार के सुअवसर भी प्रदान हुए। भाजपा ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि भारत को पुर्णतय आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने राहत पैकेज में जो बीस लाख करोड़ रुपए की घोषणा की है उससे भारत वर्ष में नवयुवकों को अपना खुद का रोजगार खोलने में मदद मिलेगी। इससे जहां नौकरियों के लिए बढ़ता दबाव कम होगा वहीं नए-नए रोजगार के आयाम खुलेंगे। कोरोना काल में पूरी दुनिया दवाओं के लिए केवल भारत की और टकटकी लगाए बैठा था सभी को मालूम था की भारत उनकी मदद जरूर करेंगा। मोदी सरकार के फैसलों ने जहां देश की जनता का मनोबल बढ़ाया है वही देश दुनिया में भारत की मजबूत स्थित का उजागर किया ।
स्वास्थ्य विभाग के घोटाले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करे, बिंदल का इस्तीफा क्यों लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के घोटाले में भाजपा के कौन बड़े नेता शामिल हैं, जिनके चलते बिंदल को प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी का त्याग करना पड़ा। सरकार उनके भी नाम सार्वजनिक करे। क्या बिंदल का इस्तीफा लेकर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। क्योंकि, पहले भी सरकार इस घोटाले को दबा चुकी है। सूक्खू ने कहा कि पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के पत्र बम ने इसकी परतें खोल दी थीं, लेकिन सरकार ने घोटालेबाजों पर कार्रवाई के बजाए रवि के खिलाफ ही जांच बिठा दी थी। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से घोटाले होते आ रहे हैं, जिन्हें लेकर ही रवि ने पत्र लिखा था, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। वह घोटाले का पहला अध्याय था, दूसरा अध्याय कोरोना काल में शुरू हुआ और 5 लाख के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने पर भ्रष्टाचार उजागर हो गया। कोरोना जैसी आपदा में भी भ्रष्टाचार ने भाजपा का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। जिनके काम-धंधे बंद, उन्हें राहत दे सरकार सुखविंद्र सूक्खू ने कहा है कि सरकार उन्हें राहत दे जिनके काम-धंधे पूरी तरह से बंद पड़े हैं। आपदा में दान दी जा रही राशि खर्च करने के लिए है, जमा करने के लिए नहीं। सरकार प्रदेश में राहत किसे दे रही यह पता ही नहीं चल रहा। वकीलों, छोटे दुकानदारों, नाई-धोबी, कामगारों व जिनकी नौकरी चली गई है, सरकार को उन्हें बतौर राहत जल्दी 10000 रुपये आर्थिक मदद देनी चाहिए। पीटीए टीचर्स को भी तुरंत उनकी रुकी हुई सेलरी दी जाए। कोरोना पॉजिटिव को घर भेजना बड़ी चूक सूक्खू ने कहा कि कोरोना नियंत्रण को लेकर सरकार एक के बाद एक गलतियां कर रही है। जब प्रदेश के लोगों को बाहर से लाना चाहिए था, तब लाए नहीं, जब लोग संक्रमित हो गए तो उन्हें लाकर पूरे प्रदेश को खतरे में डाल दिया। हमीरपुर में 15 कोरोना पॉजिटिव को नेगेटिव बताकर घर भेजना बड़ी प्रशासनिक लापरवाही है। सरकार को उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। संस्थागत संगरोध में हो रहा भाई भतीजावाद भी खत्म हो।
मंगलवार सवेरे करीब 9 बजे साईं मार्किट टिक्कर डिडवीं में पंचायत की सर्वेलन्स कमिटी द्वारा एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उक्त व्यक्ति का नाम रविंदरजीत सिंह सपुत्र चरणजीत सिंह निवासी दिल्ली है। उक्त व्यक्ति पंचायत कमिटी को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका कि वह हमीरपुर में कैसे पहुंचा। इसके बाद पंचायत उप प्रधान सुरजीत कटोच द्वारा उप मण्डल अधिकारी भोरंज, पुलिस चौकी भोटा व थाना हमीरपुर को सूचित किया गया। पुलिस चौकी भोटा प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे व व्यक्ति के ब्यान कलमबद्ध किए। व्यक्ति के अनुसार वह 8 मार्च को हिमाचल में आया था और लॉकडाउन के चलते यही रह गया। मण्डल अधिकारी भोरंज द्वारा सम्बंधित व्यक्ति को जाहु संस्थागत संगरोध केंद्र में क्वारांटाइन करने के आदेश दिए हैं।
जिला के बड्सर उपमंडल के ग्राम पंचायत दादडु के तेजछ गांव में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस के संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसे जिला के कोविड 19 सेंटर में भेजा जा रहा है। 36 वर्षीय यह व्यक्ति 13 मई 2020 को मुंबई से टैक्सी में यहां वापस लौटा था और स्थानीय स्तर पर संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था। गत 14 मई 2020 को इसके नमूने जांच हेतु लिए गए थे और शनिवार दोपहर बाद इसकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके साथ टैक्सी में दो अन्य व्यक्ति भी मुंबई से वापस आए थे जिनमें से एक दादाडु पंचायत के ही कुंनवी गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा नादौन उपमंडल के पत्ररेल पंचायत से है। इनके अन्य प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। सम्बंधित एसडीएम को क्षेत्र को सील करने के निर्देश दिए गए है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों के तबादलों को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से पूछा है कि भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री के दबाव में नादौन की एसडीएम का तबादला चंबा जिले के सलूणी में किस मज़बूरी में किया गया। उन्होंने कहा कि अगर तबादला इतना जरूरी था तो क्या कोरोना संक्रमण खत्म होने के पश्चात नहीं किया जा सकता था। विधायक सुक्खू ने कहा कि ऐसी क्या मज़बूरी थी कि कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही आईएएस अधिकारी को बदलना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि संबंधित एसडीएम द्वारा सरकार के ही आदेशों की पालना करने के बाद भी क्यों तबादला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाहर फंसे लोगों को लाने में भी पिक एंड चूज हो रहा है। नादौन पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री आपदा प्रबंधन एक्ट की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। सूक्खू ने कहा, सीएम को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि विजय अग्निहोत्री के इशारे पर ही क्यूं कर्फ्यू पास जारी किए जा रहे है। कर्फ्यू पास के लिए आम लोगों को क्यूं इतनी जद्दोजहद करनी पड़ रही है और कांग्रेस से जुड़े लोगों के कर्फ्यू पास क्यूं रद्द किए जा रहे है? एसडीएम नादौन के तबादले के बजाए सरकार को पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी क्योंकि, पूर्व विधायक सत्ता की धौंस जमाकर अधिकारियों को डरा धमका रहे हैं। उन्होंने दबाव बनाकर दूसरे प्रदेशों से आए अपने करीबियों को घर में क्वारंटीन कराया हुआ है और जबकि बाकी अन्य लोगों को कॉलेज व स्कूलों में क्वारंटीन करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सरकार ये दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है। सूक्खू ने सीएम से इसकी जांच कराने की मांग की है। साथ आपदा प्रबंधन एक्ट की उल्लंघना के दोषी नेताओं पर मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है। सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सलाह दी है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक कारगर नीति बनाई जानी चाहिए ना कि कोरोना योद्धाओं के तबादलों की सूची। कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के संरक्षण की जरूरत है ताकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। यही सही मायनों में कोरोना योद्धाओं के लिए सम्मान और पुरस्कार है।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिला में निषेधाज्ञा के दौरान लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला वासियों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं उन्हें घर-द्वार पर ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं और जरूरतमंदों को भी राशन की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रभावित देशों से यात्रा कर जिला में लौटे कुल 296 लोगों को घर में ही संगरोध (क्वारंटीन) कर निगरानी पर रखा गया था, जिनमें से 110 लोग निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं और 179 अभी भी निगरानी में हैं। इनकी देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मी नियमित तौर पर मुआयना कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 7 लोग पहले ही प्रवासन (माइग्रेट) पर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित विभिन्न संगरोध/एकांत(क्वारंटीन/आइसोलेशन) सुविधा स्थलों (स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर) में अभी तक 54 लोग रखे गए हैं। इनमें राधा स्वामी सत्संग व्यास कोहला में 24, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भोटा में 10, एपीएमसी भवन जाहू में 8, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सुजानपुर में 7, विद्युत बोर्ड विश्राम गृह हमीरपुर में 4 तथा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बड़सर में एक व्यक्ति को रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला में जरूरतमंदों, गरीब परिवारों व प्रवासी मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अभी तक जिला के सभी उपमंडलों में 9,332 राशन किट्स के माध्यम से 1773 क्विंटल राशन सामग्री वितरित की जा चुकी हैं। इससे 36 हजार से अधिक जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं। शहरी निकायों में अभी तक 11,918 लोगों को घर-द्वार पर आपूर्ति व्यवस्था के माध्यम से राशन, फल-सब्जी, दूध-ब्रेड व दवाएं इत्यादि उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में पशुओं के लिए चारा भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में लगभग 1690 क्विंटल चारा यहां प्राप्त हो चुका है जिसे विभिन्न माध्यमों से पशुपालकों व पंजीकृत गौसदनों को वितरित किया जा रहा है। जिला में खाद्यान्न का भी पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। रसोई गैस, पैट्रोल व डीजल भी समुचित मात्रा में उपलब्ध है। सेनीटाइजर्स व मास्क भी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मास्क बनाने तथा वितरित करने में पंचायत स्तर पर भी समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहें और बिल्कुल न घबराएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपना सहयोग बनाए रखें। सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें ताकि कोरोना महामारी की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना वायरस की गम्भीर समस्या को ध्यान में रखते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए अपनी सांसद निधि से 51 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है। यह राशि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी सामान जैसे मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि की खरीद व स्वास्थ्य संबंधी अन्य कार्यों पर व्यय की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए अपने घरों में ही रहें और सरकार तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करें। उन्होंने कर्फ्यू के दौरान सभी से संयम बनाए रखने का आग्रह किया है।
जिला हमीरपुर के अंतर्गत फरार हुआ एक कथित प्रेमी जोड़ा ऊना के अंब में पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह प्रेमी जोड़ा एक घर में छुपा हुआ था और पुलिस की भनक लगते ही दोनों घर के अंदर जो सामान रखने की जगह होती हैं उसमें छुप गए लेकिन जब पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली तो जोड़ा बैड के अंदर से बाहर निकला। मिली जानकारी के अनुसार 4 दिन से 3 बच्चों की मां और एक युवक फरार चल रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आम क्षेत्र के घर में दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया बताया जा रहा है कि घर से भागी हुई महिला 3 बच्चो की मां है और उसके बड़े बेटे की उम्र 17साल है और जिस युवक के साथ महिला भागी है उसकी उम्र 30 साल के करीब है। वहीं, महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और अब उसके साथ नहीं रहेगी। जबकि महिला की बेटी बता रही है कि उसके पिता उसकी मां के साथ कोई मारपीट नहीं करता है अतिरिक्त थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बरामद हुए युवक और युवती को जिला हमीरपुर की पुलिस अपने साथ ले गई है।
नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मामले दर्ज किए हैं और इस दौरान एक युवक से मादक पदार्थ चिट्टा और एक व्यक्ति से अवैध शराब भी बरामद किया है। दोनों मामले उपमंडल सुजानपुर के हैं जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के हवाले से जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया गश्त के दौरान सुजानपुर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। इस दौरान एक युवक से करीब 4 ग्राम चिट्ठा नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। वहीं दूसरी तरफ एक व्यक्ति को अवैध तरीके से शराब रखने पर पकड़ा गया है मौके पर पुलिस में व्यक्ति ओम प्रकाश पुत्र दास राम से 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया नशे का कारोबार करने वालों को पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
कोरोना वायरस से बचने के लिए जिला में लगी धारा 144 के बाद राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव को बंद करने से सुजानपुर चौगान में प्रदेश के विभिन्न जिलों व अन्य राज्यों से आए व्यापारियों ने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने बताया कि पहले 4 दिन बारिश से दुकानदारी खराब हुई और अब कोरोना वायरस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसम्बर माह में कोरोना वायरस के मामले शुरू हुए थे तो एहतियात के तौर पर प्रशासन व सरकार के पास समय था कि मेलों के आयोजन पहले ही बंद कर देते। अब प्लाटों के लिए उनसे लिए हजारों रूपए तो डूबे ही, घर वापसी को किराये के लिए जुटाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आए थे तो अब मेले को बंद करने के मौके पर आकर उनकी पीड़ा समझते तथा कोई समाधान निकालते। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन हर साल प्लाॅट की बोली के पैसों के अलावा हरेक दुकानदार से 1 हजार रूपए अलग से फालतू लेते हैं लेकिन उसकी रसीद नहीं दी जाती। उन्होंने विधायक राजेंद्र राणा पर विश्वास जताते हुए कहा कि अब वो ही उनकी समस्या का निवारण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे समझते हैं कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन ने जनता के स्वास्थ्य के मद्देनजर बेहतर कदम उठाया है लेकिन अब उनकी चौपट हुई दुकानदारी को देखते हुए उन्हें अगले साल वही प्लाॅट देकर पैसों में भी भारी छूट दें ताकि उनका घाटा कुछ कम हो। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मेले से होने वाली कमाई से ही मेले में व्यवस्थाएं, सांस्कृतिक संध्याएं व अन्य गतिविधियां चलाई जाती है। ऐसे में प्रशासन उनके पैसे तो वापस नहीं दे सकता लेकिन अगले वर्ष इस बार घाटा उठाने वाले व्यापारियों को ही प्लाॅट आवंटन में प्राथमिकता देकर पैसों में भी छूट देने का मामला सरकार व प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम सुजानपुर से दूरभाष पर बात कर उन्हें व्यापारियों की समस्या से अवगत करवाते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बाबा बालकनाथ मंदिर, दियोटसिद्ध के परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) की ओर से जारी आदेशों की अनुपालना में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध के परिसर में 17 मार्च, दोपहर 2 बजे के उपरांत आगामी आदेशों तक सभी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन व मंदिर अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर स्थित बाबा बालक नाथ की गुफा में सुबह व सायंकाल की पूजा-अर्चना पूर्व की भांति निर्बाध जारी रहेगी, लेकिन इसमें केवल अधिकृत पुजारी ही पूजा संपन्न करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेबकास्टिंग तथा सोशल मीडिया (यू ट्यूब) के माध्यम से पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की जा रही है। बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट की अधिकारिक वेबसाईट पर भी बाबा बालक नाथ जी के दर्शन व पूजा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बाहरी राज्यों व अन्य स्थानों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से इसमें सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त आदेशों के अनुसार जिला में विभिन्न सामाजिक समारोहों जैसे सत्संग जगराता, जागरण, कीर्तन, लंगर, भोज, भंडारा, अन्य पार्टियों एवं सामुदायिक भोज (धाम) इत्यादि के आयोजन पर भी आगामी आदेशों तक प्रतिबंध रहेगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिला दंडाधिकारी की विशेष अनुमति के उपरांत ही ऐसे आयोजन किए जा सकेंगे। उपायुक्त ने जिला के सभी लोगों से यह भी आग्रह किया है कि बहुत आवश्यक न होने की स्थिति में अपने घरों से बाहर भीड़-भाड़ वाले स्थलों की यात्रा न करें, ताकि कोविड-१९ के प्रभाव में आने अथवा इसके संक्रमण से बचा जा सके। अगर विशेष परिस्थितियों में कार्य के लिए घरों से बाहर निकलना आवश्यक हो तो कोविड-19 से बचाव संबंधी सावधानियों का अवश्य ध्यान रखें।
बड़सर में वीरवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बागवानों व किसानों के अलावा आम लोगों के लिए भी आफ़त लेकर आई है। ओलावृष्टि व तेज़ आंधी के अलावा बारिश के कारण गेंहू की खड़ी फ़सल कई इलाकों में बर्बाद होकर रह गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
ग्यारा ग्राम पंचायत के चंबेह गांव में सोम दत्त सपुत्र देवराज के घर के ऊपर आसमानी बिजली का कहर टूट पड़ा है।पूर्व सैनिक सोमदत्त के 6 से 7 कमरों वाले मकान पर बारिश के दौरान तेज़ गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली गिरी है। हादसा इतना भयानक था कि छत पर बना मन्दिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा लेंटर पर एक बड़ा छेद पड़ गया। मकान में लगे सभी बिजली उपकरण फ्रिज,टीवी ,पंखे व स्विच आदि जलकर खराब हो गए। इसके अलावा जोरदार धमाके में मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पीड़ित सोमदत्त के मुताबिक हादसे के समय वे खुद पत्नी व बेटे के साथ घर पर मौजूद थे। उनका कहना है कि हादसे में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि वे भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई हादसे में कोई चोट नहीं आई है। एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार के अनुसार चमबेह गांव में मकान को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है,पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी।
चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर के चौगान में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। समापन समारोह के अवसर पर वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गाविंद सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता तथा उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। होली महोत्सव के अंतिम दिन सुजानपुर के ऐतिहासिक गाउंड में विशाल दंगल का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया तथा कुश्ती प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। पहली बार होली महोत्सव के दौरान महिलाओं की कुश्तियों का भी आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में लुधियाना के सोनी पहलवान विजेता जबकि जिला हमीरपुर के बणाीं के दीपक उप विजेता रहे। मुख्यातिथि ने विजेता पहलवान सोनी को पुरस्कार स्वरूप 16 हजार रूपए की नक्द राशि तथा गुर्ज जबकि उपविजेता पहलवान दीपक को 15 हजार रूपए की नक्द राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार होली महोत्सव के दौरान कबड्डी प्रतियागिताओं में जिला हमीरपुर के सभी छ: विकास खंडों से पुरूषों की एक-एक टीम ने भाग लिया जबकि पहली बार मेले के दौरान महिलाओं की भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुजानपुर तथा हमीरपुर विकास खंड की एक-एक महिला टीम ने भी भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में फाईनल मैच हमीरपुर बनाम नादौन विकास खंड की पुरूष टीमों के बीच खेला गया जिसमें हमीरपुर विकास खंड की टीम विजेता जबकि नादौन विकास खंड की टीम उप विजेता रही। इसी प्रकार वालीबाल प्रतियोगिता में भी जिला हमीरपुर के पांच विकासखंड सुजानपुर, हमीरपुर, टौणी देवी, भोरंज तथा नादौन की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भोरंज विकास खंड विजेता जबकि हमीरपुर विकास की टीम उप विजेता रही। मुख्यातिथि ने कबड्डी तथा वालीवाल प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को 5100 रूपए तथा उप विजेता टीमों को 3100 रूपए की नक्द पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हिमाचल पुलिस लोगों को नशे के साथ गिरफ्तार कर रही है। किंतु इस नशे को कौन बढ़ावा दे रहा है, यह सामने नहीं आ पा रहा है। नशे की वजह से हिमाचल का युवा बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। सरकारों की पूर्ण प्रयास निरर्थक दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह का एक और नशे का केस हमीरपुर पुलिस में आया। जिसमें बडहर चौक पर नकाबंदी के दौरान, एक मारुति स्विफ्ट कार डिडविन टिक्कर की तरफ से आई और कार की तलाशी के बाद 103.36 ग्राम हेरोइन दो आरोपियों राहुल शर्मा सपुत्र ज्ञान चंद घुमारवीं उम्र 26 साल और आदित्य वशिष्ठ सपुत्र राज कुमार घुमारवीं उम्र 21 साल है, इन दोनों से बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
कार और बाइक की जोरदार टक्कर होने का हादसा सामने आया है। जानकारी के आनुसार हमीरपुर से 10 किलोमीटर दूर केहडरु के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवार जख्मी हुए है। हालांकी बडा हादसा होने से टल गया है। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है जिनको उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रदेश के अग्रणी संस्थान चाणक्य दा गुरु, ने अब जमा दो तक का स्कूल चलाने का निर्णय लिया है। अगले सेशन से संस्थान ने इंडस वैल्ली पब्लिक स्कूल के नाम से अपना स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए संसथान के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नवनीत शर्मा ने बताया कि उनका संसथान पिछले 20 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र काम कर रहा है, और इन वर्षों में संसथान ने सफलता के झंडे गाड़े है। उन्होंने बताया कि जिस अनुशाशन, मेहनत, विशेषयगता, अनुभव के मापदंडो से उनके संस्थान कि गिनती प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में होती है, उसी अनुभव व् विशेषयगता का प्रयोग वो इस स्कूल में करेंगे। डॉक्टर नवनीत शर्मा ने बताया कि उनके संस्थान का उद्देश्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है। प्रतियोगिता के इस दौर में छात्रों को स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार होना पड़ता है, इसलिए अभिभावकों की मांग पर संस्थान अपना स्कूल खोलने का फैसला लिया है। नवनीत शर्मा ने बताया की इस स्कूल में एन सी ई आर टी के स्लेबस पर जयादा ध्यान दिया जायेगा क्योँकि ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में उसका ही स्लेबस आता है। उन्होंने कहा की ये स्कूल हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपनी सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुये संस्थान ने इस स्कूल में शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला लिया है तथा गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों को फीस में छूट देने का प्रावधान है। डॉक्टर नवनीत शर्मा ने बताया की इस स्कूल में एंटेरन्स एग्जाम व् बच्चों के लेवल टेस्ट के बाद दाखिला लिया जाएगा।
जिला अंडर-19 हमीरपुर क्रिकेट टीम का ट्रायल 15 मार्च को अटल बिहारी बाजपेई क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए हमीरपुर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हमीरपुर जिला की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ट्रायल अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम नादौन में 15 मार्च को लिया जाएगा । ट्रायल का आयोजन ट्रायल के चेयरमैन संजय ठाकुर की देखरेख में आयोजित होगा। भाटिया ने जिला भर के सभी पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि 15 मार्च को सुबह 9:00 बजे अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल की औपचारिकताएं पूरी करें और सभी खिलाड़ियों का किट में होना अनिवार्य है।
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत झलाण के भडो़ली भगौर गांव निवासी हंसराज पुत्र जगदीश चंद्र ने अपने ससुरालियों पर उसकी पत्नी व बेटे को कहीं भेज देने की आशंका जाहिर की है। हंसराज ने बताया कि वह अपने सास व ससुर से जब भी अपनी पत्नी ज्योति व पांच वर्षीय पुत्र अक्षय के बारे में पूछता है तो वह सच्चाई बताने से टालमटोल करते हैं। उसने बताया कि गत लोहडी़ के दिन उसकी पत्नी अपने मायके बड़सर के जबल खेरियां गांव में गई थी, परंतु उसके बाद वह वापस नहीं आई। हंसराज ने बताया कि वह दिहाडी़ मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि वह कई बार अपनी पत्नी को फोन करने का प्रयास कर चुका है, जो कि पहले तो बात करती थी, परंतु अब उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। उसने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह ज्योति से हुआ था। विवाह के बाद वह अक्सर मायके जाती थी और वापिस भी आ जाती थी, परंतु इस बार वह वापिस नहीं आई। हंसराज ने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और बेटे को ढूंढने में उसकी सहायता की जाए। यदि पत्नी ना भी आना चाहे तो उसके बेटे को उसके हवाले किया जाए। उसने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत कहीं भी नहीं सुनी जा रही है। उसने पुलिस में भी उसे न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में हंसराज के ससुराल वालों ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
हमीरपुर पुलिस ने दो कारों से 600 बोतल प्रतिबंधित क्लोरोफिरेन्सिन माल्ट और कोडीन फॉस्फेट सिरप कोडेरेक्स बरामद की है। दोनों मामलों में डिडवीं टिक्कर के विकास कटोच व खैरी के विकास मेहरा को गिरफ़्तार कर सेक्शन 21, 22 एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई हैं। पहले मामले में एफआईआर संख्या 55/20 सेक्शन 21, 22 एनडी एंड पीएस अधिनियम में कार नम्बर एचपी-84-4003 के चालक विकास मेहरा पुत्र मुनि लाल मेहरा निवासी ग्राम खेरी, डाकघर जंगल बेरी, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।इससे 30 बोतल प्रतिबंधित क्लोरोफिरेन्सिन माल्ट और कोडीन फॉस्फेट सिरप कोडेरेक्स बरामद हुई। दूसरे मामले में एफआईआर नंबर 56/20 सेक्शन 21, 22 एनडी एंड पीएस एक्ट पीएस और 181, 207 एमवी एक्ट में गाड़ी के चालक विकास कटोच पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गाँव टिक्कर, डाकघर डिडवीं टिक्कर, तहसील और जिला हमीरपुर को गिरफ़्तार किया गया है। इससे 570 बोतल निषिद्ध क्लोरोफिरेन्सिन माल्ट और कोडीन फॉस्फेट सिरप कोडेरेक्स कार से बरामद हुई है। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर जाँच शुरू कर दी है।
7 मार्च को शुरू होने वाले ऐतिहासिक सुजानपुर होली मेले का उद्घाटन केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। यह जानकारी डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने हमीर होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान दी है। अनुराग ठाकुर इस आयोजन के मुख्यातिथि होंगे जबकि इसी रोज विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशुपालन व मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर शिरकत करेंगे। जबकि 10 मार्च को वन मंत्री गोविंद ठाकुर इस 4 दिवसीय मेले का समापन्न करेंगे। 8 व 9 मार्च को स्टार नाईट में कौन मुख्यातिथि रहेंगे इसकी जानकारी जिला प्रशासन ने अभी तक नहीं की है। स्टार नाईट की जानकारी देते हुए डीसी हरिकेश मीणा ने बताया कि 7 मार्च को होने वाली पहली स्टार नाईट में संचिता व अमृतमान मुख्य कलाकारों के तौर पर जनता का मनोरंजन करेंगे। जबकि 8 मार्च को होने वाली दूसरी स्टार नाइट में करण औजला मुख्य कलाकार रहेंगे। तीसरी स्टार नाईट पूरी तरह से हिमाचली लोग गायकों से सराबोर रहेगी। जबकि चौथी व अंतिम स्टार नाइट में बॉलीवुड की प्रख्यात गायिका ममता शर्मा अपनी गायिकी से स्टार नाईट को चार चांद लगाएंगी। प्रदर्शनियां व खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी मुख्य आर्कषण मेले में सुरक्षा व लॉ एंड आडर्र व खेल गतिविधियों का जिम्मा एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर का रहेगा। वह मेले में लॉ एंड आडर्र को कायम रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तमाम गतिविधियों को देखेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियां व खेल-कूद प्रतियोगिताएं मेले का प्रमुख आर्कषण रहेंगी। कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए बाहर से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग कोरोना वायरस के खौफ के चलते हेल्थ विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले में पहुंचने वाले हर बाहरी व्यक्ति की स्क्रीनिंग के साथ हेल्थ विभाग की पैनी नजर रहेगी। मेले में पहुंचने वाले लोग कहां से आ रहे हैं इसकी पूरी हिस्ट्री रखने के आदेश जारी किए हैं। हरिकेश मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर न तो कोई पैनिक फैलाएं और न ही किसी प्रकार की अफवाहों में आएं लेकिन एहतियात के तौर पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें व प्रशासन का सहयोग करें। मेले के कुल बजट का 70 फीसदी व्यय होगा हिमाचली कलाकारों पर मेले के बजट का करीब 70 फीसदी खर्चा लोकल कलाकारों पर खर्चने की जानकारी भी हरिकेश मीणा ने दी है। मेले पर करीब 85 से 90 लाख रुपए का टोटल बजट व्यय होने की बात डीसी हमीरपुर ने कही है। बॉलीवुड से आए कलाकारों के खर्चे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए की लागत से पंजाबी गायक करण औजला को अनुबंधित किया गया है जबकि बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा को 13 लाख रुपए में अनुबंधित किया गया है। सुजानपुर होली मेले में पहली बार होगा दहाजा हिमाचली लोक संस्कृति के प्रतीक दहाजा को भी इस बार सुजानपुर होली मेले में प्रमुख स्थान दिया गया है। ताकि प्राचीन दहाजा संस्कृति को सहेजा जा सके। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र की समैला ग्राम पंचायत में सच्ची सरकार बलीशाह सिद्ध चानों का अति प्राचीन व प्रख्यात मंदिर है। जहां से दहाजा संस्कृति की शुरुआत मानी जाती है। मेले के कुल बजट का 10 फीसदी खर्चा जाएगा सुजानपुर मैदान पर मेले के कुल बजट का 10 फीसदी खर्च सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान पर खर्च करने की परंपरा पिछले वर्ष से जारी की गई है जिसको अब परमांनेंट फीचर बनाया जा रहा है। पिछले साल भी 7 लाख रुपया मैदान के रख-रखाव के लिए खर्चा गया है और इस बार अब सुजानपुर चौगान मैदान में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 4 माली व 3 सफाई कर्मी रखे जाएंगे। ताकि मैदान की स्वच्छता व सुंदरता के साथ उसका सही रख-रखाव हो सके।
सीएमओ हमीरपुर डॉ अचर्ना सोनी ने करोना वायरस के सम्बन्ध में पुन: एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग किसी तरह की अफवाहों में न आए बल्कि सुझाए जा रहे सुरक्षा उपाए अपनाए। उन्होंने बताया की सभी बी.एम.ओ व विाभागिये अधिकारिओ को कमर्चारिओं को हर स्तर पर अफवाहों के निवारण, इस बीमारी के वाचाव बारे लोगो को लगातार जागरूक करते रहने, रेपिड रिस्पोंस टीमो को सभी सुविाधाओं सहित तैयार रहने वा समस्याओं का समाधान करते रहने के कड़े निर्देश दिए है। साथ ही सभी अस्पतालों में भी किसी आपात स्थिति में अगर किसी भी स्तर पर कोई भी संधिग्ध पाया जाता है तो तत्काल प्रबंधन किया जा सके। डॉ अचर्ना सोनी ने बताया की विाभाग के अधिकारिओ व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरक्त पंचायती राज एवं जन प्रतिनिधिओं, महिला मंडलों, स्कूलों व अन्य विाभाग के सभी जागरूकता कार्यक्रमों में जिला भर में विाभिन्न समुदायों व आयुवर्ग के लोगो को जागरूक किया जा रहा है, सभी होटल वालो को भी किसी आगुंतक का रिकॉर्ड रखने व संदेह की स्थिति में तत्काल सूचित करने हेतु निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगो से अपील की है की किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में घबराने की नहीं बल्कि बांछित वचाब के कदम उठाने आवशयक होते है। उन्होंने कहा की फिलहाल बहुत भीड़ भाड़ बाले स्थानों पर बिना कारण जाने से बचे व कोई भी आदमी आस पास अधिक जुकाम खांसी या बुखार वाला मरीज है तो मुंह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढकें। विशेष कर अगर उसे अधिक खांसी, जुकाम या छीकें है। किसी तरह की भी सांस लेने में तकलीफ हो भारी जुकाम या खांसी हो शरीर में बहुत दर्दें हों तो तत्काल नजदीक के अस्पताल जाए। आस पास सफाई का ध्यान रखें। किसी तरह की समस्या आने पर 104 टोल फ्री नंबर पर या नजदीक के अस्पताल से संपर्क करें। अस्पतालों में जाँच, इलाज व देखभाल प्रबंधन सुनिश्चित किए गए है।
रंगों के पर्व होली को हुड़दंगी बदरंग ना कर दें, इसके लिए हमीरपुर पुलिस ने एडवाईज़री जारी कर दी है। पुलिस ने होली के नाम पर ज़बरदस्ती उगाही करने वालों, महिलाओं व लड़कियों को ज़बरदस्ती रंगने वालों, वाहन रोककर यात्रियों पर रंग फैंकने वालों तथा नशा कर दो पहिया वाहनों पर चढ़ हुड़दंग मचाने वालों को चेतावनी भी जारी की है। फिर अगर कोई नहीं मानता तो पुलिस ने टोल फ्री नंबर 112 पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाने की सलाह भी दी है। हमीरपुर पुलिस ने इस बारे बक़ायदा अपने फेसबुक पेज पर विस्तृत जानकारी जनहित में जारी की है। पुलिस के अनुसार होली के नाम पर ज़बरदस्ती उगाही करने वालों पर धारा 384 व महिलाओं एवं लड़कियों पर ज़बरदस्ती रंग फैंकने वालों पर धारा 354 के तहत एफ़आईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा आपत्तिजनक रंगरोगन, नशा कर वाहन चलाने, यात्री वाहनों को ज़बरदस्ती रोक रंग फेंकने वालों तथा अस्पतालों व स्कूलों के पास लाउडस्पीकर लगाने वालों के ख़िलाफ़ कानून के तहत कारवाही होगी। इस बारे में एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि अपने परिवार रिश्तेदारों एवं जान पहचान वालों के साथ सुरक्षित रंगों से होली खेलें। शराब या नशा कर वाहन ना चलायें वरना पुलिस गाड़ी ज़ब्त कर लाइसेंस रद्द करने की सिफ़ारिश करेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में किसी भी तरह की शिकायत को टोल फ्री नंबर 112 पर दर्ज करवा सकते हैं।
राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के सफल संचालन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति की बैठक समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौत्तम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें समिति के सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे। रतन गौत्तम ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव आगामी 7 मार्च से 10 मार्च, तक सुजानपुर में आयोजित किया जा रहा है। होली महोत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली व स्थानीय कलाकारों को प्रस्तुति के लिए समुचित मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले हमीरपुर जिला से संबंधित लोक गायकों व कलाकारों के ऑडिशन गत दिवस यहां बचत भवन में आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 245 कलाकारों ने भाग लिया।
राजनीति का शिकार हुए दाढ़ टेहली जसाई सड़क पर कई सालों से बनने वाले पुल का आखिरकार विधिवत निर्माण कार्य शुरू हो गया । 192. 25 लाख की राशि से से इस पुल का निर्माण कार्य संपूर्ण होगा। विदित रहे कि पिछले लगभग 10 सालों से कई बार इस पुल के नाम पर राजनेताओं ने अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकीं, मगर पिछले दिनों टेहली गांव में क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने गांव में एक बहुत बडे राजनीतिक मंच का आयोजन किया जिसमें भाजपा के प्रदेशउपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री को भी आमंत्रित किया गया था। लोगों ने इस पुल पर हो रही राजनीती और उन्हें गुमराह बारे भी अपनी दास्तान सुनाई लोगों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष एक ही मांग रखी कि इस सड़क को पक्का करवाया जाए और इस सड़क पर पुल का निर्माण कार्य जल्दी करवाया जाए। विजय अग्निहोत्री ने भी लोगों से वादा किया कि इस पुल का निर्माण कार्य जल्दी सरकार से मिलकर शुरू करवाएंगे मात्र 6 माह के अंतराल में मौजूदा भाजपा सरकार ने इस पुल के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की और बजट का भी प्राबधान किया। आज इस क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों के लोग इस पुल के निर्माण कार्य होने से लाभान्वित होंगे लोगों को 10 से 15 किलोमीटर के लंबे सफर से भी अब छुटकारा मिलेगा। आज लोक निर्माण विभाग ने अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। इस मामले पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों की पुल बनाने की मांग बहुत पुरानी थी। पूर्व में कांग्रेस सरकार के नुमाइंदों ने लोगों को इस पुल के नाम पर गुमराह किया लोग मायूस थे , लोगों के साथ उन्होंने वादा किया था कि इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही वे उनके पास आएंगे। आज पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया उन्हें भी उतनी ही खुशी है जितनी क्षेत्र के लोगों को है।
आखिरकार भारी तनाव के बीच बस स्टैंड हमीरपुर के पास खोखा मार्केट पर प्रशासन ने पीला पंजा चला ही दिया। जेसीबी के माध्यम से खाली हुए खोखों को गिरा दिया गया। लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोखों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। जेसीबी मौके पर पहुंची देख दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। खोखों को हटाने की प्रक्रिया आरंभ करने से पहले कई दुकानदार प्रशासनिक अधिकारी से उलझ गए। इसके बाद यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुकानदार खोखों को न हटाए जाने की जिद पर अड़े हुए थे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि आखिरकार कितनी मोहलत देंगे। कई बार तो नई दुकानों में शिफ्ट होने का समय दिया जा चुका है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बस स्टैंड पर खाली हुए खोखों को गिरा दिया। बता दें कि बस स्टैंड के पास खोखा मार्केट हटाने को लेकर प्रशासन व दुकानदारों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। इनमें कई दुकानदार नए कांपलेक्स में शिफ्ट नहीं होना चाहते। इसलिए कई दुकानें अभी तक खाली नहीं की गई हैं। वहीं, कई दुकानदार प्रशासनिक मोहलत समाप्त होने से पहले ही नए कांप्लेक्स में बनी दुकानों में शिफ्ट कर गए हैं। प्रशासन दुकानदारों को नई दुकानों में शिफ्ट करने के लिए कई बार कह चुका है। दुकानदार हर बार मोहलत मांगकर दुकाने खाली नहीं कर रहे थे। नए कांप्लेक्स में शिफ्ट हुए दुकानदारों की खाली हुई पुरानी दुकानों को गिराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे। जेसीबी को खोखा मार्केट के पास देखकर कई दुकानदारों के होश उड़ गए। ये दुकानदार प्रशासनिक अधिकारियों से उलझ पड़े। तनावपूर्ण माहौल के बावजूद प्रशासन ने खाली हुए खोखों को जेसीबी के माध्यम से गिरा दिया है।
नादौन विधानसभा क्षेत्र की मण पंचायत के कुठेडा गांव के वार्ड नं 3 में तेंदुए की दहशत से गांववासी डरे हुए हैं। आए दिन शाम को तेंदुआ सरेआम गांव व आसपास के इलाके में दिख जाता है जिससे लोग डर कर जीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण रजनीश कुमार, सुशील कुमार, सुशील धीमान, राकेश कुमार ने बताया कि शाम होते ही गांव में तेंदुए का आगमन हो जाता है जिससे शाम के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी तेंदुए की इस दहशत से परेशान हैं। शाम होते ही गांववासी घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। कई लोग दिहाड़ी मजदूरी करके शाम को घर लौटने में डर रहे हैं कि उनके साथ कोई अनहोनी घटना न हो। गांववासियों ने वन विभाग से अपील की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए जिससे की किसी अनहोनी घटना से बचा जाए।
टौणी देवी विकासखंड की अति दुर्गम पंचायत चारियाँ दी धार के गाँव भराईयाँ दी धार में धूप में ही एक मकान चरमरा कर गिर गया। इस घटना के वक़्त कोई भी परिवार का सदस्य घर पर नहीं था। पंचायत प्रधान विजय पाल ने बताया कि मीरां देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी भराईयाँ दी धार के मकान का पूरा बरामदा गिर गया है तथा दो कमरों की दीवारें हिल गयी हैं। मकान में अब रहना ख़तरनाक है। पीड़ित महिला बीपीएल परिवार से संबंधित है तथा इसके पति अशोक कुमार की क़रीब पाल ब पाँच साल पहले मृत्यु हो गयी है। प्रधान विजय पाल ने कहा कि घटना बारे पटवारी मीना शर्मा को सूचित कर दिया है तथा उन्हें मौक़े पर आकर प्रशासन को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। उधर बेसहाय विधवा मीरां देवी का कहना है कि मकान गिरने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन नियमों के तहत उसकी तुरंत मदद करे।
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप एग्जाम नवंबर 2019 का परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला समीरपुर के आठवीं कक्षा के 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से दो छात्राओं कविता और शिखा ने परीक्षा पास करके अपने स्कूल, अध्यापपकों व अभिभावकों का नाम चमकाया है। इस उपलब्धि पर मुख्याध्यापिका नीलम शर्मा, एस.एम.सी. प्रधान अश्वनी गथानिया व स्टॉफ ने छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया व मिठाईयां बांटी गई। मुख्याध्यापिका ने अन्य बच्चों को भी इस प्रकार की छात्रवृति परीक्षाओं को पास करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि छात्रवृतियां विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होती हैं। इस अवसर पर अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय अध्यापकों की लग्न व कड़ी मेहनत को जाता है।
जिला हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र के एक स्कूल की तीन छात्राओं पर साथी छात्र ने तेज़ाब से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने बताया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपित दसवीं कक्षा का छात्र है व छात्राएं भी इसी कक्षा में पढ़ती हैं। प्रैक्टिकल के दौरान यह घटना पेश आई है। बताया जा रहा है छात्र ने लैब में मौजूद एसिड छात्राओं पर फेंक दिया। छात्र ने पेन एसिड में डाला व फिर उसे छात्राओं की तरफ फेंक दिया। इस दौरान छात्राओं के चेहरे को नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ने स्वयं इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा आरोपित नाबालिग है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है कि यह घटना हंसी मजाक में हुई है या किसी रंजिश के तहत छात्र ने ऐसा किया है। जांच की विषय यह भी है कि जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया तब संबंधित अध्यापक और लैब एटेडेंट की क्या भूमिका रही। स्कूल के स्टाफ ने प्रधानाचार्य सुशील कुमार को भी मामले की जानकारी दे दी है।
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कांगू के निकट ठां गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक युवक के शव के कारण दहशत का माहौल है। शुक्रवार से ही युवक के परिजनों ने युवक के अचानक गायब होने की शिकायत पुलिस में की थी। परिजनों ने युवक की हत्या होने का आरोप लगाया है। शव को युवक के मोबाइल तथा डॉग स्क्वैड की मदद से पुलिस ने ढूंढा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक 23 वर्षीय रफीक मोहम्मद पुत्र उस्ताद मोहम्मद निवासी गांव बहराल-पीपलू, तहसील बंगाणा अप्रैल माह में अपने विवाह के लिए क्षेत्र भर में अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण देने निकला था। परंतु घर में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम 3:00 बजे तक उसके साथ बात होती रही, परंतु उसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। जब देर सांय तक बात ना हो सकी तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई जिसके कारण पुलिस सांय से ही उसे ढूंढ रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि शव मिलने वाले स्थल से करीब छः किलोमीटर दूर बलेटा गांव में कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था और वहां खून गिरा हुआ पाया गया। इसके बाद पता चला कि शव मिलने वाले स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बदेडा़ गांव में शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक सड़क किनारे मृतक की बाइक खड़ी रही, परंतु शनिवार सुबह यह बाइक निकट ही एक नाले में गिरी हुई बरामद की गई। इसी स्थल के पास जंगल में युवक के विवाह के कार्ड किसी ने फाड़ कर फेंके थे, उन्हें भी बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वैड मंगवा कर छानबीन आरंभ की तो शव डीएवी स्कूल कांगू के पास ठां गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। पुलिस ने शव को बरामद करके इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस इन कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि शव मिलने के स्थान से डेढ़ किलोमीटर दूर मृतक की बाइक एक नाले से बरामद हुई जो कि शुक्रवार सांय तक सड़क किनारे खड़ी रही। वहीं बलेटा गांव में हुए युवकों के झगड़े में कहीं मृतक के साथ कोई मारपीट तो नहीं हुई। हालांकि यहां यह मंजर कुछ स्थानीय महिलाओं ने देखा है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। रफीक हमीरपुर के खग्गल गांव में वेल्डिंग का काम अपने बड़े भाई के साथ करता था। जबकि उसकी एक बहन है, उसके पिता लोक निर्माण विभाग के धनेटा कार्यालय में कार्यरत हैं। जांच अधिकारी एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि कुछ लोगों से इस बारे पूछताछ की जा रही है तथा मौका पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


















































