कांगड़ा : नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के चुनाव में हिमाचल के अदीप सोनी बने राष्ट्रीय सचिव
अशोक मलिक प्रधान, एमपी के सुरेश शर्मा महासचिव व राकेश कथूरिया बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
मनोज कुमार। कांगड़ा
देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनजेयूआई) के चुनाव जो गत दिवस सर्वसम्मति से संपन्न हुए, में दि ट्रिब्यून के पूर्व संपादक अशोक मलिक को एनजेयू (आई) का राष्ट्रीय प्रधान व मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को महासचिव तथा हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।, जबकि हिमाचल के कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश कथूरिया सहित 31 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी बीबीसी के अवतार सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी अनिल गोयल द्वारा संयुक्त रूप से घाेषित किए गए ।चुनाव परिणाम में पंजाब के हरजिंद्र सिंह लाल, झारखंड के दीपक कुमार मुखर्जी, मध्यप्रदेश के रविंद्रा बाजपेयी, तेलंगाना केवी राजेंद्रनाथ व उत्तर प्रदेश के त्रियुग नारायण तिवारी को उपप्रधान चुना गया, जबकि ओडीशा के अजय कुमार साहू, राजस्थान के भवानी शंकर जोशी, दिल्ली के विनोद कुमार व आंध्र प्रदेश के हीरल आजाद को सचिव तथा दिल्ली के संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
