कांगड़ा जीएवी के हाउस छात्रों ने संभाला कार्यभार, अजय मन्हास ने पहनाए तमगे
मनाेज कुमार। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल के चारों हाउस के छात्रों ने कार्यभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण व भव्य परेड के बाद स्टेट बैंक कांगड़ा के मुख्य प्रबंधक अजय मन्हास ने सभी पदाधिकारी छात्रों को अलंकृत किया। मन्हास ने छात्रों से अनुशासन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं तय कर लें व लक्ष्य की ओर बढ़ें। धन की कमी के चलते कभी भी शिक्षा अधूरी न छोड़े। क्योंकि बैंक बिना किसी गारंटी से 7 लाख तक शिक्षि ऋण देता है। मन्हास ने बताया कि 10 वर्ष से बड़ा कोई भी अपना अकाउंट खुलवा सकता है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्रों से अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने की अपील की। शैलेस सिंह की आगवानी में परेड व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।
रंगारंग कार्यक्रम ने समारोह में समा बांधा, जिन छात्रों को अलंकृत किया गया, उनमें सैटर्न हाउस से स्पर्श- अंशिका हाउस कैप्टन, सक्षम- अंश - वाइस कैप्टन व उज्जवल सैनी, अयूस, गरिमा व सुजेन परफेक्ट सीसीए अलंकृत किए गए। सानवी- आकर्षित जूनियर हाउस कैप्टन, वैष्णव-श्रेहन वाइस कैप्टन बने। जुपीटर हाउस से, प्रकृति- आरोन कैप्टन, वंशिका नंदन- वाइस कैप्टन श्रद्धा- परणिका, अभय व सक्षम परफेक्ट सीसीए। जूनियर वर्ग से रियांस -अराधया को कैप्टन, सोनाक्षी- सन्चित को वाइस कैप्टन के तमगे पहनाए गए। मर्करी हाउस से संस्कृति - साहिल कैप्टन, यशस्विनी- अतिक्ष वाइस कैप्टन तथा आकृति, तनिश्का, अदिति गोयला व आरव परफेक्ट सीसीए सम्मानित किए गए। वीनस हाउस से आर्यन-सवस्तिका कैप्टन, विश्वजीत-साइनी वाइस कैप्टन अयुष नंदा, करण, शिवांगी प्रियांशी पटरफेक्ट सीसीए तथा प्रियांशी सुनक्ष जूनियर कैप्टन व सान्वी व कृतिका दमीर ने वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली।
