इंदौरा : इंद्रा मेमोरियल स्कूल बसूल रहा नाजायज एनुअल चार्ज मामला आया सामने
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
हालांकि कोरोना के चलते अभी तक जनता की आर्थिक सीमा चरमराति हुई दिखाई दी है। अभी तक मध्य्वर्ती लोग ठीक ढंग से खड़े भी हो नहीं पाए की। वहीं, प्रदेश के ऐसे शिक्षा संस्थान केंद्र जो धांधली और लूट मचाने मैं कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस पर तो सरकारें भी अभी तक मौन बैठी हुई है। इंदौरा का ऐसा मामला प्रकाश में आया है। विधानसभा इंदौरा के गांव मंगवाल में रहने वाली सोनाली के माता-पिता से इंद्रा मेमरिअल स्कूल जबरन फीस वसूली कर रहा है। बेटी सोनाली का कुछ समय पहले हार्ट का ऑपरेशन करावने से उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसके चलते आज स्कूल की कुछ ज्यादा फीस होने से भरपाई नहीं कर पा रहे। सोनाली के माता-पिता ने जब स्कूल प्रशासन के पहुंच कर अपनी बात रखी, तो स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें बहुत खरी-खाेटी सुनाई।
