कांगड़ा : गांव, प्रदेश व देश की उन्नति के लिए युवाओं की अहम भूमिका
मनाेज कुमार । कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली पंचायत हारजलाड़ी के पंचायत समिति सदस्य ने युवाओं काे वितरीत किया खेल का सामान। पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ने बताया कि गांव, प्रदेश व देश की उन्नति के लिए युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है। उन्हाेंने कहा कि इसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त व नशों से दूर हो, तभी इस गांव और प्रदेश का नाम रोशन होगा। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। वहीं, इससे मानसिक रूप से भी युवा तंदुरूस्त रह सकता है। आजकल युवा या तो कंप्यूटर या फिर मोबाइल के खेल तक ही सिमट कर रह गए हैं और नशों जैसी बुरी आदतों में जाने लगे हैं। उन्हाेंने युवाओं को खेल सामग्री का वितरित भी किया गया। इस मौके पर राजन, रोहित, रोबिन साजन, निखिल, अभिषेक, बॉबी, कान्हु तथा अनिल सहित अन्य कई युवा मौजूद रहे।
