जयसिंहपुर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुपक्यारा में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुपक्यारा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह करवाया गया। इस दौरान विधायक रविंद्र धीमान ने मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान करीब एक करोड़ की लागत से बने स्कूल के नए बने छह कमरों का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। वहीं विधायक रविंद्र धीमान ने बच्चों को 21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सरस्वती, प्रधानाचार्य वीर सिंह, ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा, एक्सईएन आरके धीमान, एसडीओ अंकज सूद, कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा, खंड विकास अधिकारी लंबागांव आरके सम्याल आदि मौजूद रहे।
