ज्वालामुखी : मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज कुंडलीहार में मनाया इंटरनेशनल नर्सेज-डे
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
इंटरनेशनल नर्सेज-डे पर मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज कुंडली हार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल नर्सेज-डे 12 मई, 18 को व 20 को इटली में फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म हुआ था, उनके सम्मान में 12 मई को यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन नर्सों को सम्मान देने के लिए तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है। मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज में आज मेहंदी मॉडलिंग डांस डिबेट कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं छात्राओं से करवाई गई, जिसमें सभी छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों को सम्मानित भी किया गया। मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज केएमबी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मनीष शर्मा और चेयरमैन अशोक शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर स्टाफ दीपिका, वंदना, अदिति, दिव्या व पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।
