हमीरपुर : शिक्षा के लिए बच्चों का मानसिक व शरीरिक फिट होना जरूरी-लखनपाल
छात्रों के स्वस्थ्य जांच के लिए स्कूलों में हर माह लगवाएं समिनार
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
शिक्षण संस्थानों में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि बच्चे मानसिक व शरीरिक तौर पर स्वस्थ होंगे, तभी वह सही से पढ़ाई कर पाएंगे और अन्य गतिविधियों का हिस्सा बन सकेंगे। स्कूलों में बच्चों के स्वस्थ संबधी समीनारों का आयोजन प्रतिमाह करवाना चाहिए, ताकि बच्चों के शरीर में चल रही कमियों को भांपकार उनका उपचार कर उन्हें शरीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाया जा सके। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शिक्षा ज्योति पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने बाद अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि अविभावक अपने बच्चों के स्वस्थ्य की चिंता करे, यदि बच्चे स्वस्थ है तभी उन्हें स्कूल भेजे, जबरदस्ती न करे और उनके स्वस्थ्य के साथ-साथ उनकी रोजाना गतिविधियों पर नजर रखे।
वहीं, अध्यापकों के लिए कहा कि बच्चों को शिक्षा ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों के लिए भी तैयार करे, पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों की तरफ भी प्रेरित करें, ताकि खेलने से उनके शरीरिक व मानसिक विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को अनुशासन व उत्कृष्ट संस्कार सीखने की बात भी कही है। इससे पहले साला समारोह में स्कूल के छात्रों ने संस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति देते हुए सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के एमड़ी ठाकुर जगजीत सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल भेटकर सम्मानित किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने साल भर अब्बल रहे छात्रों को पुरुष्कार वितरित किए और सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति देने बाले छात्रों को दस हजार की राशि दी। स्कूल एमडी द्वारा कुछ मांगे रखी, जिन्हें पूरा करने का आश्वाशन देते हुए विधायक लखनपाल ने स्कूल परिसर में तीन स्ट्रीट लाइटे लगवाने, स्कूल में बने पुस्तकालय के लिए उपयुक्त समग्री देने की घोषणा भी की है।
