ज्वालामुखी : जय पब्बू माता सेवा सदन ने खुंडियां अस्पताल काे भेंट की एंबुलेंस
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत खुंडियां में जय पब्बू माता सेवा सदन द्वारा सिविल अस्पताल खुंडियां को एक टैक्सी गाड़ी को एम्बुलेंस के रूप में उपयोग करने के लिए दिया गया है। आपको बता दें पिछले 2 वर्षाें से खुंडियां अस्पताल से एंबुलेंस सेवा गायब है। इसमें इमरजेंसी केस में लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जरूरत के समय एम्बुलेंस को ज्वालाजी या फिर कहीं दूर से आना पड़ता है और कई मरीज अपनी जान तक गवां चुके हैं और प्रशासन को भी कई बार अगवत करवाया गया है, पर आज दिन तक खुंडियां अस्पताल एंबुलेंस सुविधा से वंचित हैं।
इसमें खुंडियां की समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सदस्य मस्त राम ने अपने पैसों से एक टैक्सी गाड़ी को किराये पर लेकर खु़ंजिया अस्पताल में लगाया है। जिससे जो भी एमरजेंसी केस हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की अति आवश्यकता रहती है। वह 9816555994, 9805485264, 9816525277 इन मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करके हर जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ले सकते हैं।
