कांगड़ा : जयराम ठाकुर सरकार ने क्षेत्र में विकास के खोले दरवाजे-काकू
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव तालपुरा अप्पर में महिला मंडलों व नवयुवक मंडलों में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू पहुंचे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जन कल्याण योजनाओं पर बोलते हुए कहा की 40 करोड़ रूपए की भारत स्वच्छ सिवरेज योजना पंचायत मटाैर, कोहला, अनसोली, घुरकड़ी, वीरता, सेबकार व रिहालपुर के लिए लेकर आया हुए, जिससे इस योजना में 35 गांव जुड़ेंगे व हलेड़कलां व जोगीपुर पंचायत के लिए लिए दो करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हर घर में जल से नल योजना लेकर आया हूं।
पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि मैं पूर्व विधायक पेंशन से महीला मंडलों नवयुवक मंडलों को दस-दस हजार रुपए दे रहा हूं। अगर मुझे आपका जन आशीर्वाद मिल गया, तो में अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा। उन्होंने कहा कि हर महिला मंडल के घर-घर जा कर व हर गांव में दस्तक दे रहा हूं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा व मुझे जनसमर्थन जन आशीर्वाद जनता दिल खोल कर दे रही। जयराम ठाकुर सरकार ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के दरवाजे खोल दिए है।
दस वर्ष के विधायक काल में कोई विकास नहीं करवा सकें। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र 20 वर्ष के लिए पिछड़ चुका था। अब मैंने आकर विकास करवाया है। मुझे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपार प्यार व जन समर्थन मिल रहा है। अगर भाजपा हाई कमान ने मौका दिया व जनता जन समर्थन देगी, तो में अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा। विधायक बनकर गरीबों का हक दिलबाउंगा नाैजवानों को रोजगार दिलवाउंगा।
