पालमपुर : जयराम सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए नई-नई योजनाएं दी हैं - त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। पालमपुर
जयराम सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए नई-नई योजनाएं दी हैं। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने ग्राम पंचायत लाहला के वार्ड गदियाडा में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय राम सरकार ने जहां महिलाओं के लिए सरकारी बस में किराया घटाकर आधा किया है, हिमाचल प्रदेश की समूची जनता को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का तोहफा दिया, वृद्धा पेंशन की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करके लोगों को जीवन यापन करने के लिए बहुत बड़ी मदद की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल को माफ करके भी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े दर्द को समझ कर लोगों के दिलों में अपने लिए बहुत बड़ी जगह बनाई है।
इसी तरह हिम केयर योजना, ग्रहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी अनेकों योजनाएं चलाकर हर व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ देने का काम किया है। आज कपूर ने लाहला पंचायत के गदियाड़ा बूथ में लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस मौके पर लोगों द्वारा उठाई गई मांगों को लेकर, धरोट स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दिलवाने, धरोट- गदियाडा बस शीघ्र चलवाने, अधूरे पड़े लिंक रोड कार्य को पूरा करवाने और वेटरनरी डिस्पेंसरी को भी सरकार से जल्द स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पानी की समस्या का समाधान भी इस वर्ष के अंत तक कर दिया जाएगा।
इस मौके पर पंचायत प्रधान अरुणा देवी, बी एल ए पूर्ण चंद, कार्यकर्ता अमरनाथ, निक्का, जोगिंदर, मदन चौधरी, रविकांत शर्मा, शोभाराम, धर्मचंद, सरवन कुमार, किशोरी चौधरी, रमा कपूर, सरला देवी, संजय कुमार, विनोद शर्मा, रकेश कुमार, अनूप कुमार व परश राम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत त्रिलोक कपूर ने दादी माता मंदिर में माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया।
