बी एल स्कूल कुनिहार के जिगर तनवर राष्ट्रीय खेलों में करेंगे हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व
![Jigar Tanwar of BL School Kunihar will lead Himachal Pradesh in National Games](https://firstverdict.com/resource/images/news/image38979.jpg)
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार के छात्र जिगर तनवर, जो राँची (झारखंड) में होने वाली U-14 राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे, को लेकर विद्यालय अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जिगर राँची में होने वाली शॉट पुट प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। जिगर ने राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता में शॉट पुट में सिल्वर मेडल हासिल किया था, जिसके कारण उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। विद्यालय अध्यक्ष ने जिगर और उनके अभिभावकों को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जिगर 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक हमीरपुर के रा. व. मा. वि. चौकी ज्मवालन में आयोजित कोचिंग कैंप में भाग ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया, और यह प्रतियोगिता उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, महेन्द्र सिंह एडिपीओ और शारीरिक शिक्षक अमर देव व अरुणा शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों के मार्गदर्शन से ये बच्चे न केवल विद्यालय, बल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।विद्यालय प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापिका ने भी जिगर को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।