कांगड़ा : सक्षम संगठन के जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश में सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सक्षम (Saksham) संगठन के जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में अभय परगल (राष्ट्रीय सह सचिव सक्षम,भारत) तथा स्वामी विश्वनाथन क्षेत्र संगठन मंत्री सक्षम प्रचारक आर.एस.एस, रूप से शामिल रहे और अजय परगाल सक्षम के प्रांत कार्यकरणी सदस्य उनके साथ सक्षम हिमाचल के उपाध्यक्ष प्रो.डॉ. महेंद्र सिंह आशावत भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सक्षम संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से दिव्यांगजनों की क्षमताओं को विकसित करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाव रखा कि राज्य स्तर पर समन्वित प्रयासों के माध्यम से दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु नई योजनाएं लागू की जाएं, जिससे उन्हें अधिक से अधिक सहायता और अवसर मिल सकें।
